Close Menu
    What's Hot

    Pinco’s Multilingual Support: Expanding Global Reach

    May 29, 2026

    Użyteczność kasyna Vox w wersji mobilnej a gra na komputerze

    May 29, 2026

    Najważniejsze trendy w kasynach online Blikiem na rok 2023

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»आखिरी सेशन में लिवाली से 169 अंक चढ़ा सेंसेक्स
    इक्विटीज

    आखिरी सेशन में लिवाली से 169 अंक चढ़ा सेंसेक्स

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Sensex-Nifty came down after a strong start
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: विदेशों से मिले मिश्रित रुख के बीच लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद आखिरी समय में हुई लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार 10वें दिन तेजी रही।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 169.23 अंक यानी 0.42 प्रतिशत चढ़कर 40,794.74 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.55 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,971.05 अंक पर पहुँच गया।

    बाजार में शुरुआत में बिकवाली रही। लाल निशान में खुलने के बाद धीरे-धीरे इसकी गिरावट बढ़ती गई। बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही रियलिटी और पूँजीगत वस्तु क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से आखिरी घंटे में इसका ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर गया।

    सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर करीब चार प्रतिशत और बजाज फाइनेंस का तीन प्रतिशत चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और एलएंडटी के शेयर भी दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहे।

    आईटी, टेक, बिजली और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों में गिरावट रही। एनटीपीसी का शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत लुढ़क गया। ओएनजीसी में करीब तीन फीसदी की गिरावट रही।

    एशिया में जापान का निक़्केई 0.11 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.07 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.94 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 प्रतिशत टूट गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.11 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08 प्रतिशत लुढ़क गया।

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसितंबर में थोक महंगाई बढ़कर 1.32% पर पहुंची
    Next Article छोटे शहरों ई कॉमर्स कारोबार 90 फीसदी बढ़ा
    Finance Khabar

    Related Posts

    Pinco’s Multilingual Support: Expanding Global Reach

    May 29, 2026

    Najważniejsze trendy w kasynach online Blikiem na rok 2023

    May 29, 2026

    Как живые дилеры улучшают ваш опыт с шоу-играми на 1xbet

    May 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Как живые дилеры улучшают ваш опыт с шоу-играми на 1xbet
    May 29, 2026
    1xbet Sports Bets App Review Ios And Android
    May 29, 2026
    Обзор Пин Ап: функционал сайта и доступные инструменты для пользователей
    May 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.