Author: Finance Khabar
मारुति सुजुकी इंडिया सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पेशकश लेकर आई है. इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन के दौरान विभिन्न कार मॉडलों की खरीद पर 11,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में सरकारी कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के एवज में कैश वाउचर देने की घोषणा की है. कंपनी का मानना है कि सरकार की इस घोषणा के बाद उसकी विशेष पेशकश से मांग को और प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी. कंपनी ने रविवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों सहित केंद्रीय और राज्य सरकारों के…
मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के पांच अरब डॉलर से अधिक बढ़ने से 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 550 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब इसमें वृद्धि हुई है। इससे पहले 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह…
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,02,779.4 करोड़ रुपये घट गया. सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ. इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC बैंक, ICICI बैंक, HCL टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल के एमकैप में भी गिरावट दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इन्फोसिस, HDFC और कोटक महिन्द्रा बैंक के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह बढ़ोत्तरी हुई. RIL के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 39,355.06 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 14,71,081.28 करोड़ रुपये रह गया. इसी तरह TCS का एमकैप 19,681.25 करोड़ रुपये गिरकर…
नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान सोने का आयात (Gold Import) 57 फीसदी घटकर 6.8 अरब डॉलर या 50,658 करोड़ रुपये रहा है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. कोविड-19 महामारी के बीच मांग में गिरावट के चलते सोने के आयात में कमी आई है. उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 15.8 अरब डॉलर या 1,10,259 करोड़ रुपये रहा था. अप्रैल-सितंबर के दौरान चांदी का आयात भी 63.4 फीसदी घटकर…
नई दिल्ली: डिजिटल भुगतान संबंधी सेवा देने वाली कंपनी पेटीएम अब क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसा जोड़ने पर दो फीसदी शुल्क लेगी. अभी तक अगर कोई यूजर एक महीने में क्रेडिट कार्ड से अपने वॉलेट में 10 हजार रुपये से ज्यादा जोड़ता था, तो 2 फीसदी शुल्क देना होता था. जैसे ही कोई यूजर अपने पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे जोड़ने के विकल्प पर जाता है, कंपनी की ओर से उसे एक मैसेज मिलता है. इसमें कहा जाता है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए पैसे जोड़ने पर दो फीसदी का नाममात्र शुल्क लागू होता है.…
नई दिल्ली: पूर्व आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा कि समुचित आर्थिक पैमानों पर देखें तो बांग्लोदश अभी भारत से आगे नहीं निकला है और न ही निकट भविष्य में इसकी संभावना है। उन्होंने कहा कि किसी देश में लोगों के कल्याण के सामान्य स्तर के अनुमान के लिए तमाम संकेतकों में प्रतिव्यक्ति आय केवल एक संकेतक का अनुमान है। IMF की ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि कोविड19 प्रभावित चालू वित्त वर्ष (2020-21) में प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़ सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष्य राहुल गांधी ने…
नई दिल्ली: छह महीने तक कठोर लॉकडाउन से गुजरने के बाद इकोनॉमी की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है और कुछ इंडिकेटर इकोनॉमी की सुधरती सेहत के भी संकेत दे रहे हैं. हालांकि कुछ ऐसे भी इंडिकेटर हैं जो यह बताते हैं कि इकोनॉमी में जो सुधार दिख रहा है वह क्षणिक है. यह खुलासा रेटिंग एजेंसी Brickwork Ratings की रिपोर्ट में हुआ है. इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर में अर्थव्यवस्था 13.5 फीसदी तक सिकुड़ सकती है और वित्तीय वर्ष 2020-21 की बात करें तो पूरी अर्थव्यवस्था 9.5 फीसदी तक सिकुड़ सकती है.…
आयोजित किए गए 11,000 कार्यक्रम, 3 लाख किसानों के साथ जुड़ने का अनूठा अवसर कृषि खंड के तहत अप्रेल-सितंबर के दौरान 23,000 करोड़ रुपए से अधिक का वितरणकृषि बकाया पर शुद्ध वृद्धि 6 प्रतिशत (प्लस वाईटीडी) बरेली: सरकार और बैंकों द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठान के लिए किसानों को प्रेरित करने के अपने प्रयासों के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा‘ के तीसरे एडिशन का सफल आयोजन किया। इस दौरान 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2020 तक देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ौदा किसान पखवाड़े के आयोजन का…
सुजुकी मोटरसाइकिल्स ने अपने स्कूटर-बाइक की खरीद पर एक आकर्षक ऑफर की पेशकश की है. ऑफर के तहत कंपनी स्कूटर की खरीद पर ग्राहकों को 1500 रुपये की एक्सेसरी फ्री दे रही है. वहीं अगर कोई ग्राहक सुजुकी की मोटरसाइकिल खरीदता है तो वह 3000 रुपये की एक्सेसरी मुफ्त पा सकता है. सुजुकी का यह ऑफर 31 अक्टूबर 2020 तक मान्य है. ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक को सुजुकी के टूव्हीलर को कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक करना होगा. कंपनी स्कूटर के साथ जिन एक्सेसरी की फ्री में पेशकश कर रही है, उनमें पिलियन…
त्योहारी सत्र में खरीदारी बढ़ जाती है और बड़े मूल्य वाली खरीदारी के लिए लोग लोन भी लेते हैं. इसे देखते हुए Kotak Mahindra Group (Kotak) ने Khushi Ka Season के 2020 के संस्करण को लांच किया है. इसके तहत बैंक ने कई ऑफर पेश किए हैं. बैंक कई प्रकार के रिटेल कारोबार और खेती के लिए लोन की आकर्षक दरें पेश कर रहा है और लोन की कोई प्रोसेसिंग फी भी लगेगी. इसके अलावा ऑनलाइन ही जल्द से जल्द लोन का आवेदन स्वीकार भी हो जाएगा. कोटक द्वारा जारी बयान के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को 7…
कामगारों को मिलने वाले अनइंप्लायमेंट बेनेफिट Atal Bimit Vyakti Kalyna Yojna की डेडलाइन अगले साल 30 जून तक बढ़ा दिया गया है. यह फैसला कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने लिया है. इस योजना की शुरुआत दो साल पहले जून में की गई थी और इसे पाइलट बेसिस पर दो साल के लिए शुरू किया गया था. इस योजना के तहत ईएसआइ स्कीम के तहत आने वाले सभी कामगारों को अनइंप्लायमेंट बेनेफिट मिलता है. ईएसआइसी ने यह फैसला कोरोना महामारी के पैदा हुई परिस्थितियों के कारण लिया है. डेडलाइन बढ़ाने के अलावा निगम ने योजना के तहत अनइंप्लायमेंट रिलीफ की…
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने आठ इकाइयों के बैंक के साथ शेयर और म्यूचुअल फंड होल्डिंग को कुर्क का आदेश दिया है जिससे कुल 1 करोड़ रुपये के बकाया को रिकवर किया जाएगा. ये दिवालिया लोग हैं- जगदीश प्रकाश बांकडा, अजय एय बांकडा, तरुण कुमार ब्रह्मभट्ट, जिगनेश ब्रह्मभट्ट, कृष्णकुमार ब्रह्मभट्ट, प्रार्थना ब्रह्मभट्ट, कुसुम ट्रेडर्स और Ellenbarrie टी को लिमिटेड. इन आठ इकाइयों के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई उस समय शुरू की गई है, जब वे उन पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने में असफल रही हैं. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 2017 से 2019 के बीच सिक्योरिटी…
नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी के खतरे के बावजूद स्थानीय मर्चेन्ट, आस-पास केे किराना स्टोर और छोटे उद्यम धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं। सुरक्षा के नए नियमों के अनुरूप अपने स्टोर खोले रखने और कारोबारों का संचालन जारी रखने में उद्यमों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी सुरक्षा में सहयोग प्रदान करने के लिए मास्टरकार्ड और कैट ने स्मॉल बिज़नेस सपोर्ट कोएलिशन के लॉन्च के लिए भारतीय एनजीओ एक्सेस के साथ साझेदारी की है। यह कोएलिशन (गठबंधन) छोटे कारोबारियों और किराना स्टोर मालिकों को हाइजीन, सुरक्षा आदि के बारे में सरकार द्वारा अनुमोदित प्रोटोकॉल पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के पाँच अरब डॉलर से अधिक बढ़ने से 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 550 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर पहुँच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब इसमें वृद्धि हुई है। इससे पहले 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।
नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को फ्लिपकार्ट, अमेजन और दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले प्रोडक्ट्स पर अनिवार्य तौर पर जानकारी नहीं दिखाने के लिए नोटिस जारी किए हैं, जिनमें मूल देश शामिल है. नोटिस उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियों को भी नोटिस भेजे गए हैं. कंपनियों को नोटिस का जवाब 15 दिन के भीतर देने के लिए कहा गया है. एक समान लिखे गए नोटिस में कहा गया है कि यह बात ध्यान में…
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ कई बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, HDFC बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा आदि अपने होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन पर फेस्टिव ऑफर्स लेकर आए हैं. हाल के महीनों में रुकने से पहले , रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2019 के अधिकतर और 2020 की शुपुआत में रेपो रेट में कटौती की थी. इसलिए, कर्ज लेने के रेट आकर्षक स्तर पर हैं. अगर आप भी होन लोने के लिए सोच रहे हैं, तो यह समय ऑफर्स की वजह से अच्छा है. आइए त्योहारी सीजन में बैंकों द्वारा दिए जा रहे…
महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए एक पसंदीदा फाइनेंसर के रूप में, बैंक ऑफ बड़ौदा अपने 5000 से अधिक ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखा नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को ट्रैक्टर ऋण सुविधा प्रदान करेगा।महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने डीलरों के माध्यम से प्रचार गतिविधियों को अंजाम देगा और बैंक ऑफ बड़ौदा के जरिये फाइनेंस सुविधा हासिल करने वाले ग्राहकों के लिए समय-समय पर आफर्स और/या छूट प्रदान कर सकता है।टाई-अप के तहत एमएंडएम के डीलर पॉइंट पर, बैंक शाखाओं में या अन्य स्थानों पर विभिन्न बिक्री और प्रचार संबंधी गतिविधियांे का किया जाएगा आयोजन। बरेली: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्रैक्टर फाइनेंस कारोबार…
पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए वित्त वर्ष 2022 में सब्सक्राइबर्स को गारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन स्कीम लाने वाला है. इसे नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत लाया जाएगा. रेगुलेटर मार्च तक प्रोडक्ट को अंतिम रूप दे सकता है. पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम गारंटीशुदा रिटर्न वाले प्रोडक्ट को लेकर पिछले साल बातचीत हुई थी. एनपीएस बाजार से जुड़ा उत्पाद है और इसने पिछले 10 साल में लगभग 10 फीसदी रिटर्न दिया है. वर्तमान में, एनपीएस के तहत आने वाली स्कीम में रिटर्न या लाभ की गारंटी नहीं होती है,…
शुक्रवार के कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली है. बैंक और मेटल शेयरों में शानदार तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजार मजबूत होकर बंद हुए. ग्लोबल संकेत कमजोर होने के बाद भी बाजार में अच्छी खरीददारी रही. हालांकि आईटी शेयरों पर हल्का दबाव देखने को मिला है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 255 अंक मजबूत होकर 39,982.98 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 82 अंक मजबूत होकर 11762 के स्तर पर बंद हुआ. गुरूवार को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. आज के कारोबार में टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स…
नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी के बीच लॉकडाउन खुलने और निजी परिवहन की मांग बढ़ने से सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 26 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया। दुपहिया वाहनों की बिक्री भी करीब 12 प्रतिशत बढ़ी। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के अध्यक्ष और मारुति सुजुकी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने संगठन के महानिदेशक राजेश मेनन के साथ बिक्री के आंकड़े जारी किये। सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 26.45 प्रतिशत बढ़कर 2,72,027 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल सितंबर में 2,15,124 यात्री वाहन बिके थे। यात्री वाहनों में कारें, उपयोगी वाहन और वैन…
