नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी के खतरे के बावजूद स्थानीय मर्चेन्ट, आस-पास केे किराना स्टोर और छोटे उद्यम धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं। सुरक्षा के नए नियमों के अनुरूप अपने स्टोर खोले रखने और कारोबारों का संचालन जारी रखने में उद्यमों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी सुरक्षा में सहयोग प्रदान करने के लिए मास्टरकार्ड और कैट ने स्मॉल बिज़नेस सपोर्ट कोएलिशन के लॉन्च के लिए भारतीय एनजीओ एक्सेस के साथ साझेदारी की है।
यह कोएलिशन (गठबंधन) छोटे कारोबारियों और किराना स्टोर मालिकों को हाइजीन, सुरक्षा आदि के बारे में सरकार द्वारा अनुमोदित प्रोटोकॉल पर शिक्षित करेगा। उन्हें इसके लिए ज़रूरी उपकरण एवं सेवाएं उपलब्ध कराएगा। कोएलिशन दिल्ली के सबसे व्यस्त बाज़ारों जैसे सदर बाज़ार, चांदनी चौक और करोल बाग में 35,000 स्वास्थ्य सुरक्षा किट भी वितरित करेगा।

