नई दिल्ली: पूर्व आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा कि समुचित आर्थिक पैमानों पर देखें तो बांग्लोदश अभी भारत से आगे नहीं निकला है और न ही निकट भविष्य में इसकी संभावना है। उन्होंने कहा कि किसी देश में लोगों के कल्याण के सामान्य स्तर के अनुमान के लिए तमाम संकेतकों में प्रतिव्यक्ति आय केवल एक संकेतक का अनुमान है।
IMF की ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि कोविड19 प्रभावित चालू वित्त वर्ष (2020-21) में प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़ सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष्य राहुल गांधी ने IMF की एक हाल की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए मोदी सरकार पर कटाक्ष किया था कि ‘बीजेपी सरकार की छह साल की यही ठोस उपलब्धि है।।’ सरकारी सूत्रों का कहना है कि 2019 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) क्रय शक्ति समानता (Purchasing power parity) के हिसाब से बांग्लादेश का 11 गुना था।

