Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»Maruti Suzuki की कारों पर मिल रही है भारी छूट
    ऑटोमोबाइल

    Maruti Suzuki की कारों पर मिल रही है भारी छूट

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मारुति सुजुकी इंडिया सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पेशकश लेकर आई है. इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन के दौरान विभिन्न कार मॉडलों की खरीद पर 11,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में सरकारी कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के एवज में कैश वाउचर देने की घोषणा की है. कंपनी का मानना है कि सरकार की इस घोषणा के बाद उसकी विशेष पेशकश से मांग को और प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी.

    कंपनी ने रविवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों सहित केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभागों के कर्मचारी मारुति सुजुकी का नया वाहन खरीदने पर इस पेशकश का लाभ ले सकेंगे. इस पेशकश के तहत विभिन्न मॉडलों पर अलग-अलग छूट दी जाएगी.

    मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान उपभोक्ता खर्च बढ़ाने के लिए कई ठोस उपाय किए हैं. हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अर्थव्यवस्था को समर्थन दें और सकारात्मक धारणा को आगे बढ़ाएं. विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभागों में सरकारी कर्मचारियों की संख्या एक करोड़ से अधिक है. मारुति सुजुकी के लिए यह उपभोक्ताओं का सबसे बड़ा वर्ग है. इसी के मद्देनजर हमने सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है. इससे वे एलटीसी नकद वाउचर योजना के लाभ के अतिरिक्त अपनी पसंद की कार खरीद सकेंगे और छूट पा सकेंगे.’’

    कंपनी ने कहा कि हालिया घोषित एलटीसी नकद वाउचर योजना से करीब 45 लाख केंद्रीय और रक्षा कर्मचारियों को फायदा होगा. इससे 31 मार्च, 2021 तक 28,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उपभोक्ता मांग पैदा होगी. मारुति का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए यह योजना एरेना और नेक्सा प्लेटफॉर्म द्वारा बेचे जाने वाले सभी यात्री वाहनों…अल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगन-आर, ईको, स्विफ्ट डिजायर, इग्निस, बलेनो, विटारा ब्रेजा, एर्टिगा, एक्सएल6, सियाज और एस-क्रॉस पर लागू होगी.

    maruti suzuki
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleविदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर
    Next Article एचडीएफ़सी बैंक को 18.4% उछाल के साथ रुपए 7513 करोड़ का शुद्ध लाभ
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.