Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»विलयन और अर्जन»एचडीएफ़सी बैंक को 18.4% उछाल के साथ रुपए 7513 करोड़ का शुद्ध लाभ
    विलयन और अर्जन

    एचडीएफ़सी बैंक को 18.4% उछाल के साथ रुपए 7513 करोड़ का शुद्ध लाभ

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: देश के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफ़सी बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 18.4 फीसद के उछाल के साथ 7,513.1 करोड़ रुपये पर रहा। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि पिछले वित्त वर्ष की जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान उसे 6,345.0 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने साथ ही जानकारी दी है कि आलोच्य तिमाही में ब्याज से होने वाली कुल आमदनी 16.7% करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 15,776.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक को पिछले साल की जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान ब्याज से 13,515 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।

    आलोच्य तिमाही में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला और दूसरी तिमाही के आखिर में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां घटकर 1.08 फीसद पर रह गईं, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.38 फीसद पर थी।

    आलोच्य अवधि में बैंक का परिचालन लाभ 18.1 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 13,813.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक को पिछले साल जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान 11,698.1 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हुआ था।

    एचडीएफ़सी बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसके द्वारा दिया गया कुल लोन 15.8 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 1,038,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के आखिर में 896,984 करोड़ रुपये पर था। दूसरी तरफ अगर कुल जमा की बात की जाए तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 1,229,310 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,021,615 करोड़ रुपये पर था।इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी कम होकर 0.17 फीसद (1,756.08 करोड़ रुपये) पर रह गया, जो पिछले साल 0.42 फीसद (3,790.95 करोड़ रुपये) पर था।

    इसी बीच बैंक ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शनिवार को आयोजित बैठक में बैंक के अतिरिक्त निदेशक एवं प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन की नियुक्ति को अपनी स्वीकृति दे दी।

    HDFC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleMaruti Suzuki की कारों पर मिल रही है भारी छूट
    Next Article एक हफ्ते में 1,200 रुपये सस्ती हुई चांदी
    Finance Khabar

    Related Posts

    विप्रो वेंचर्स में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी विप्रो

    February 27, 2025

    जेएसडब्ल्यू समूह असम में करेगा बड़ा निवेश

    February 25, 2025

    भारतीय कंपनियों की चौथी तिमाही में राजस्व वृद्धि 7-8% रहने की उम्मीद : आईसीआरए

    February 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.