Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»तेज़ी से पटरी पर आ रहे हैं स्टार्टअप्स
    फीचर न्यूज

    तेज़ी से पटरी पर आ रहे हैं स्टार्टअप्स

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    स्टार्टअप के लिए 1 हजार करोड़ के फंड का किया एलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम कोविड-19 की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. एक तरफ जहां 15% स्टार्टअप लॉकडाउन की वजह से अपना कारोबार बंद कर रहे थे, वे अब उम्मीद से अधिक तेजी से पटरी पर आ रहे है. इसके अलावा इस साल 2020 में ही अब तक 7 यूनिकॉर्न स्टार्टअप मिल चुके हैं और इसमें से 4 स्टार्टअप कोविड-19 के दौर में यूनिकॉर्न बनकर उभरे हैं. यह जानकारी एक रिपोर्ट से सामने आई है.

    ग्लोबल मैनेजमेंट व स्ट्रैट्जी कंसल्टिंग फर्म जिनोव के साथ साझेदारी में TiE Delhi-NCR ने ‘कोविड-19 एंड द एंटीफ्रैजालिटी ऑफ इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम’ नाम से रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में सामने आया है कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से डिजिटल स्टार्टअप में ज्यादा तेजी देखने को मिली है और निवेशकों को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति कोविड के पहले दौर पर पहुंच जाएगी.

    TiE एक वैश्विक गैर लाभकारी संस्था है, जो मेंटरिंग, नेटवर्किंग, एजुकेशन, इंक्यूबेशन और फंडिंग के माध्यम से एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने का कार्य करती है. इसका नेटवर्क 14 देशों और 61 चैप्टर में फैला हुआ है. टाई दिल्ली-एनसीआर पूरे टाई नेटवर्क के सबसे सक्रिय चैप्टर में से एक है.

    इस रिपोर्ट में फंडिंग, विलय और अधिग्रहण, सेक्टर पर प्रभाव, एंटरप्रेन्योर व निवेशकों की सोच और बाजार के बदलते माहौल जैसे विभिन्न आयामों के अध्ययन से भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में कोविड-19 के प्रभाव को समझाया गया है. इस रिपोर्ट को सिस्को लॉन्चपैड, नेटएप एक्सीलरेटर और लोवीज इनोवेशन लैब का समर्थन मिला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 की शुरुआत में भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम था. हालांकि कोरोना महामारी के कारण मार्च से लेकर जून 2020 में हुए लॉकडाउन ने इसे खासा प्रभावित किया है.

    लॉकडाउन के पहले की तुलना में लॉकडाउन अवधि के दौरान निवेश में 50 फीसदी की कमी आई और करीब 40 फीसदी स्टार्टअप में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला. इसके अलावा 15 फीसदी स्टार्टअप को कोविड-19 के कारण अपना संचालन बंद करने में मजबूर होना पड़ा है. अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य और कॉमर्स जैसे सेक्टर को फायदा हुआ. ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी और मोबिलिटी जैसे सेक्टर अब तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं.

    75 फीसदी स्टार्टअप की हालत धीरे-धीरे ही सही पर स्थायी रूप से लॉकडाउन के बाद बेहतर हो रही है. करीब 30 फीसदी स्टार्टअप ने कमाई के वैकल्पिक रास्ते खोजने के लिए नए बाजार का रुख किया है, जबकि 55 फीसदी स्टार्टअप लागत को कम करते हुए ज्यादा से ज्यादा मुनाफे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

    startup
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएनएमडीसी से अलग होगा नगरनार इस्पात संयंत्र
    Next Article शेयर बाज़ार में ज़ोरदार बिकवाली, सेंसेक्स में एक हज़ार से ज़्यादा अंकों की गिरावट
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.