Close Menu
    What's Hot

    How to Start with Gambling A Beginner's Guide to Instant Withdrawals

    June 16, 2026

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    Bonusové akcie Ako získať čo najviac z ponúk kasína

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»सीनियर सिटीजन को FD पर यहाँ मिल रहा है 1% तक ज्यादा ब्याज
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    सीनियर सिटीजन को FD पर यहाँ मिल रहा है 1% तक ज्यादा ब्याज

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की सहूलियत के लिए देश के तीन बैंक SBI, HDFC बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) एक खास पेशकश लेकर आए. इसके तहत तीनों बैंकों की एफडी स्कीम्स में सीनियर सिटीजन के लिए लागू ब्याज दर के ऊपर 0.50 फीसदी तक के एक्स्ट्रा ब्याज की पेशकश की गई. पहले इसका फायदा केवल सितंबर 2020 तक लिया जा सकता था लेकिन अब तीनों बैंकों ने इस स्पेशल ऑफर को दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है. यानी अब SBI, HDFC बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में 31 दिसंबर 2020 तक एफडी अकाउंट खोलने वाले या रिन्यू कराने वाले सीनियर सिटीजंस को उनके लिए लागू मौजूदा ब्याज दर के अलावा 0.50 फीसदी तक का एक्स्ट्रा ब्याज हासिल होगा. आइए जानते हैं तीनों बैंकों की इस खास पेशकश के बारे में डिटेल में…

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मई माह में सीनियर सिटीजन के लिए नया एफडी प्रोडक्ट ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ लॉन्च किया था. इसके तहत सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट के मामले में, उनके लिए लागू ब्याज दर के अलावा 0.30 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज तय किया गया. SBI सीनियर सिटीजन को एफडी पर रेगुलर ब्याज दर के ऊपर 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज की पेशकश करता है.

    अब चूंकि ‘SBI वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम दिसंबर 2020 तक एक्सटेंड कर दी गई है तो बुजुर्ग स्कीम के तहत उल्लिखित मैच्योरिटी पीरियड पर रेगुलर ब्याज दर से कुल 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं. इसका फायदा नया एफडी अकाउंट खुलवाने या पुरानी एफडी के रिन्युअल दोनें पर मिलेगा. हालांकि स्पेशली दिए जा रहे अतिरिक्त प्रीमियम को एफडी के प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल के मामले में पे नहीं किया जाएगा. SBI में इस वक्त सीनियर सिटीजन को एफडी पर 3.40 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी सालाना तक का ब्याज मिल रहा है.

    बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 करोड़ रुपये से कम की कॉलेबल एफडी के मामले में सीनियर सिटीजन के लिए सभी एफडी अवधियों पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज लागू है. लेकिन कोविड19 हालात को देखते हुए स्पेशल पेशकश के तहत ‘5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक’ की अवधि पर सीनियर सिटीजन को 1 फीसदी ज्यादा ब्याज की पेशकश की जा रही है, जो कि अब 31 दिसंबर 2020 तक लागू रहेगा. बैंक ऑफ बड़ौदा में बुजुर्गों को इस वक्त एफडी पर 3.40 फीसदी से लेकर 6.30 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिल रहा है.

    HDFC बैंक में 5 करोड़ रुपये से कम की एफडी के मामले में सभी मैच्योरिटी पीरियड पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी की पेशकश की जा रही है. लेकिन कोविड19 हालात के चलते बैंक ‘5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक’ की अवधि की एफडी पर सीनियर सिटीजन को दिसंबर 2020 तक अतिरिक्त 0.25 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है, यानी इस मैच्योरिटी पीरियड पर उन्हें रेगुलर ब्याज दर से 0.75 फीसदी अधिक ब्याज हासिल होगा. इसे सीनियर सिटीजन केयर एफडी नाम दिया गया है. इसका फायदा दिसंबर 2020 तक नया एफडी अकाउंट खुलवाने वालों के अलावा अकाउंट रिन्यु कराने वालों को भी होगा.

    #FD
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमुकेश अम्बानी की बादशाहत बरक़रार, गौतम अडानी दूसरे नंबर पर
    Next Article भारत-अमेरिका के बीच 5 साल में 500 अरब डॉलर ट्रेड का लक्ष्य हासिल करना संभव: गोयल
    Finance Khabar

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Strategii esențiale pentru câștiguri constante la casino
    June 15, 2026
    La psicologia dietro la dipendenza dal gioco nei casinò un viaggio tra emozioni e scelte
    June 15, 2026
    Einsteigerleitfaden für das Spielen im Casino Tipps und Strategien
    June 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.