Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»डिजिटल तकनीकें चौथी औद्योगिक क्रांति की रीढ़ बनेंगी: मुकेश अंबानी
    टेलीकॉम

    डिजिटल तकनीकें चौथी औद्योगिक क्रांति की रीढ़ बनेंगी: मुकेश अंबानी

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने गुरूवार को डिजिटल ट्रांस्फॉरमेंशन वर्ल्ड सीरीज 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई करेगा। डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, स्मार्ट डिवाइस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसी डिजिटल तकनीकें चौथी औद्योगिक क्रांति की रीढ़ बनेंगी।

    टीएम फोरम के तहत वर्चुअली आयोजित इस वर्ल्ड सीरीज में मुकेश अंबानी ने कहा कि अगर भारत को लीडरशिप पोजिशन हासिल करनी है तो उसे अल्ट्रा हाई स्पीड कनेक्टिविटी, अफोर्डेबल स्मार्ट डिवाइस और बेहतरीन डिजिटल एप्लीकेशन और सॉल्युशन्स पर ध्यान देना होगा।

    जियो की तारीफ करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो आने से पहले भारत 2जी में अटका था। जियो के माध्यम से देश को पहली बार आईपी बेस्ड नेटवर्क कनेक्टिविटी मिली। जहां 2जी नेटवर्क लगाने में बाकी कंपनियों ने 25 वर्ष लगा दिए वहीं जियो ने मात्र 3 सालों में भारत में 4जी नेटवर्क खड़ा कर दिया।

    अफोर्डेबल डिवाइस के मामले में भी भारत कोसों पीछे था। स्मार्टफोन मंहगे थे और फीचरफोन 4जी तकनीक पर काम नहीं करते थे। जियो इंजिनियर्स ने जबर्दस्त काम किया और इंडिया का पहला अल्ट्रा अफोर्डेबल डिवाइस जियोफोन बनाया। बता दे कि जियोफोन के दम पर ही जियो ने भारत में पहली बार ग्रामीण इलाकों में नंबर वन की पोजीशन हासिल की है।

    जियो के डिजिटल एप्लीकेशन और सॉल्युशन्स की बात करते हुए अंबानी ने कहा कि जब डिजिटल कनेक्टिविटी, अफोर्डेबल डिवाइस और डिजिटल एप्लीकेशन्स एंव सॉल्युशन्स को एक साथ जोड़ा गया तो असाधारण रिजल्ट मिले। आज भारत में लोग जियो के पहले जितना डेटा खपत करते थे उससे 30 गुना अधिक डेटा खपत कर रहे हैं। डेटा खपत 0.2 अरब जीबी से 1.2 अरब जीबी हो गई है।

    दो हजार शहरों और कस्बों के 5 करोड़ घरों को जियोफाइबर के माध्यम से जोड़ने के प्रोजेक्ट का जिक्र भी मुकेश अंबानी ने किया। उन्होंने बताया कि जियो भारत में 5जी सर्विस को जल्द ही लॉन्च करेगा।

    RIL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article11850 के पार निफ़्टी, सेंसेक्स में 308 अंकों की तेजी
    Next Article मुकेश अम्बानी की बादशाहत बरक़रार, गौतम अडानी दूसरे नंबर पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.