Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: पिछले 2 साल में कई बार टेक्निकल ग्लिच और आउटेज का सामना करने के कारण रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC Bank पर नए क्रेडिट कार्ड बिजनेस के अधिग्रहण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, इन प्रतिबंधों के बावजूद बैंक का बिजनेस ग्रोथ शानदार रहा है। HDFC Bank ने कहा कि मार्च तिमाही में बैंक के एडवांस में 14% ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि बैंक का डिपोजिट 16.3% बढ़ा है। मार्च 2021 के अंत तक HDFC Bank का एडवांस 11.32 लाख करोड़ पहुंच गया है जो एक साल पहले की समान अवधि में 9.94 लाख करोड़ रुपये था। वहीं रिटेल…
मुंबई: वैश्विक स्तर पर अधिकतर मुख्य सूचकांकों में रही बढ़ोतरी के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर शेयर बाजार में जोरदार गिरावट हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42 अंक की बढ़त लेकर 49,201.39 अंक पर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 46 अंकों की वृद्धि के साथ 14,683.50 अंक पर पंहुच गया। इस दौरान दिग्गज, मझोली तथा छोटी कंपनियों में हुई लिवाली से बीएसई का मिडकैप 201.97 अंक यानी 01 प्रतिशत की उछाल लेकर 20,485.83 अंक…
शुरुआती और पूर्ण विकसित, दोनों चरणों की 43 गंभीर बीमारियों को कवर किया गया हैयह मॉड्यूलर प्रोडक्ट इनमें से किसी एक या सभी 5 खंडों: अर्थात कैंसर केयर, कार्डियोवस्कुलर केयर, किडनी केयर, न्यूरो केयर, ट्रांसप्लांट्स केयर एवं सेंसरी ऑर्गन केयर से वेटिंग पीरियड, सर्वाइवल पीरियड और कवरेज के चयन की अनुमति देता हैपॉलिसी के अंतर्गत डायलिसिस केयर, फिजियोथेरेपी केयर, जैसे अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं लखनऊ: बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने आज ‘क्रिटी-केयर’ के लॉन्च की घोषणा है। गंभीर बीमारियों को कवर करने वाली यह बेजोड़ पॉलिसी ग्राहकों को अपने कवरेज को डिज़ाइन करने की अनुमति देती है, जिसके लिए…
जानी मानी दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG) के मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर है. एलजी अब स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार LG के डायरेक्टर आफ बोर्ड ने मोबाइल फोन कारोबार बंद करने की पहले ही अनुमति दे दी थी. स्मार्टफोन कारोबार में कंपनी का नुकसान हो रहा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. एलजी अब अपने कर्मचारियों को स्मार्टफोन डिवीजन से अन्य यूनिट्स में ट्रांसफर कर रहा है. माना जा रहा है कि एलजी अपने दूसरे बिजनेस को मजबूत करने पर फोकस कर रही है. बता दें कि एलजी के…
कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के बीच कारखानों में काम काज प्रभावित हो रहा है. मार्च में मैन्युफैक्चरिंग PMI (परचेज मैनेजर इंडेक्स) 7 महीने के लो पर रही है. मार्च में यह 55.4 रही है, जबकि फरवरी में PMI 57.5 था. IHS मार्किट के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में कारखानों में होने वाला प्रोडक्शन 7 महीनों में सबसे निचले लेवल पर आ गया है. यानी देशभर में अलग-अलग जगह पर पाबंदियां लगने का असर फैक्टरी आउटपुट पर साफ नजर आने लगा है. बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में खतरनाक होती जा रही है. इसका अंदाजा…
भारत के सबसे बड़े बिटक्वॉइन और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में से एक WazirX क्रैश कर गया है. निवेशकों की चिंता पर WazirX के फाउंडर और सीईओ ने कई ट्वीट करके कहा कि सर्वर क्रैश कर गए थे और उन्हें ठीक करने में कुछ समय लगेगा. शेट्टी ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स द्वारा तय आंतरिक लिमिट को छू लिया है. वह उसे जितना संभव हो, बढ़ाने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं. कृप्या इसका समाधान होने तक इंतजार करें. जब WazirX ट्विटर पर घबराए निवेशकों के साथ मीम की बाढ़ के साथ ट्रेंड होना शुरू हुआ,…
मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों से शेयर बाजार भी सहम गया है. 5 अप्रैल को घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है. कोरोना वायरस ने बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया है. भारत की बात करें तो 1 दिन में पहली बार देश में 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इंट्राडे कारोबार में सेंसेक्स 1400 अंक टूट गया. वहीं इंट्राडे में निफ्टी भी 14500 के स्तर के नीचे फिसल गया है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली रही है. हालांकि आईटी शेयरों ने कुछ सपोर्ट देने की कोशिश की है. फिलहाल कारोबार के…
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.98 अरब डॉलर घटकर 579.28 अरब डॉलर पर रहा। इससे पिछले सप्ताह में यह 23.3 करोड़ डॉलर बढ़ कर 582.27 अरब डॉलर पर रहा था और लगातार दो सप्ताह इसमें वृद्धि हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.22 अरब डॉलर घटकर 537.95 अरब डॉलर पर रही। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.90 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के…
मुंबई: श्विक स्तर के मुख्य सूचकांकों में सप्ताह के अंत में रही तेजी दम पर और कोरोना के नए मामलों में वृद्धि से बढ़ती चिंताओं के बीच घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में बीते सप्ताह उछाल दर्ज किया गया। इससे पिछले दो सप्ताहों के दौरान शेयर बाजार में हालांकि भारी गिरावट देखी गई थी। बीएसई के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 1021 अंक उछल कर पचास हजार अंक को पार करते हुए 50,029.83 अंक पर पहुंच गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी इस दौरान 360 अंकों की बढ़त के साथ 14,867 अंक…
माईग्रेन के लिये भी ड्रग्स लैब ने न्यूरिन-एम उतारी लखनऊ। देश-दुनिया में फैली महामारी के प्रकोप बीच प्रतिरक्षा प्रणाली के विकास करने के लिये वर्षों के शोध के बाद हेमो-डी को पेश किया गया है। वहीं इसके अलावा कंपनी ने माईग्रेन के इलाज के लिए न्यूरिन-एम प्रस्तुत किया है। इन दो अनुसंधान आधारित उत्पादों का क्लिनिकल ट्रायल सीसीआरयूएम ने किया और फिर एनआरडीसी को यह तकनीक हस्तांतरित कर दी, जिसने इन उत्पादों को बनाने का लाईसेंस ड्रग्स लैब को दिया। ड्रग्स लैब ये उत्पाद लॉन्च करने वाली पहली यूनानी कंपनी है। आज यहां दो यूनानी दवाओं के पेश करने के…
रांची: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि झारखंड में सड़क निर्माण का कार्य राज्य सरकार की इच्छा के अनुरूप ही किया जाएगा। श्री गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूबे में 3550 करोड़ रुपए की लागत की कुल 539 किलोमीटर लंबी 21 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतमाला योजना के तहत बन रहे इकोनामिक कॉरिडोर का अगले वित्तीय वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में अगले तीन वर्षो में एक लाख करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च किए जाएंगे जो…
यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओमकार रियलटर्स और डेवलपर्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. जैकपॉट मूवी फेम एक्टर और बिजनेसमैन सचिन जोशी समेत इसमें ओमकार रियलटर्स के प्रवर्तक, चेयरमैन और अन्य अधिकारियों का नाम शामिल है. जानें क्या है पूरा मामला. ईडी के जोन-2 कार्यालय ने मुम्बई में ओमकार रियलटर्स एंड डेवलपर्स लिमिटेड के खिलाफ यस बैंक के साथ ऋण धोखाधड़ी का अलग मामला दर्ज किया था. कंपनी ने यस बैंक से 410 करोड़ रुपये का लोन लिया था. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले देखने वाली विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की…
भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 26 मार्च को खत्म होने वाले सप्ताह में 298.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई. इस गिरावट के बाद देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 57.92 हजार करोड़ डॉलर रह गया है. केंद्रीय बैंक RBI ने इससे जुड़ा आंकड़ा आज शुक्रवार 2 अप्रैल को पेश किया. 19 मार्च को खत्म होने वाले सप्ताह में इसमें 23.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और यह 58.23 हजार करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था. इस साल 29 जनवरी 2021 को खत्म होने वाले सप्ताह में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 59.02 हजार करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर…
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए सीरीज के साथ भारत में मिड-टियर प्रीमियम रेंज में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए एक और नए स्मार्टफोन की पेशकश की है। 6.7 इंच के गैलेक्सी ए72 में ओआईएस (ऑप्टिकल ईमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 64एमपी का क्व ॉड कैमरा, 30 गुना स्पेस जूम, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए दी गई आईपी67 की रेटिंग, अधिक शक्तिशाली बैटरी और नई डिजाइन जैसे कई उम्दा फीचर्स हैं। ओआईएस के होने की वजह से फोटो या वीडियो को कैप्चर करने के दौरान तस्वीर के अचानक से ब्लर होने या हिलने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। गैलेक्सी ए72…
एयरलाइन प्रमुख इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि उसने डोर-टू-डोर बैगेज डिलीवरी (सामान घर तक पहुंचाना) सेवा प्रदान करने के लिए ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म कार्टरपॉर्टर के साथ साझेदारी की है। हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। डोर-टू-डोर बैगेज ट्रांसफर सर्विस के तहत इंडिगो यात्रियों का सामान घर से उठाएगा और उसे अंतिम गंतव्य तक पहुंचाएगा। एयरलाइन ने नई दिल्ली और हैदराबाद में 1 अप्रैल से सेवा शुरू कर दी है और बाद में इसे मुंबई और बेंगलुरू हवाई अड्डे से भी शुरू कर दिया जाएगा। एयरलाइन ने कहा कि सुविधा यात्रियों को चिंता-मुक्त यात्रा…
मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.23 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि मार्च 2021 के महीने में कुल जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन 1,23,902 करोड़ रुपये रहा है. इसमें केंद्रीय जीएसटी (CGST) 22,973 करोड़ रुपये, राज्यों का जीएसटी (SGST) 29,329 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (IGST) 62,842 करोड़ रुपये और सेस 8,757 करोड़ रुपये (जिसमें सामान के आयात पर जमा 935 करोड़ रुपये शामिल हैं) रहा है. सरकार ने बयान में कहा कि उसने CGST में 21,879 करोड़ रुपये का सेटलमेंट और 17,230 करोड़ रुपये…
महामारी के समय मांग में आई कमी के साथ ही भारत में समग्र सर्वर बाजार में राजस्व के मामले में सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में 26.21 करोड़ डॉलर रहा है। आईडीसी की एक हालिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह आंकड़े पेश किए गए। राजस्व के लिहाज से एक्स86 सर्वर बाजार का योगदान बढ़कर 92.9 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 4.8 प्रतिशत अधिक है। डेल टेक्नोलॉजीज भारत के एक्स86 सर्वर बाजार में राजस्व हिस्सेदारी के मामले में 29.6 प्रतिशत के साथ शीर्ष…
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल प्रमुख मारुति सुजुकी ने मार्च 2021 में बिक्री में तेजी दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2021 के दौरान वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर गुरुवार को अपनी कुल बिक्री में 99.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने 167,014 वाहनों की बिक्री की, जबकि मार्च 2020 में 83,792 यूनिट बेची गई थी। कंपनी ने फरवरी 2021 में 164,469 वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने एक बयान में कहा, “मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मार्च 2021 में कुल 167,014 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 149,518 यूनिट्स की घरेलू बिक्री (यात्री वाहन और हल्के वाणिज्यिक…
सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी 14850 के पार चला गया है. जबकि सेंसेक्स भी 50 हजार के पार बंद होने में कामयाब रहा. यूएस में 10 साल के बॉन्ड यील्ड में तेजी है, लेकिन सरकार ने 2 लाख करोड़ डॉलर के इंफ्रा प्लान का खुलासा किया है. जिसके बाद सेंटीमेंट सुधरे हैं. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 521 अंकों की तेजी रही है और यह 50,029.83 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 177 अंक मजबूत होकर 14850 के पार 14867 के…
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती1 अप्रैल से लागू कर दी जायेंगी नयी ब्याज दरें न्यूज डेस्क। पाई-पाई कर रकम जोड़ने वाले आम आदमी को सरकार ने जोर का झटका, जोरों से ही दे डाला। गाढे़ पसीने की कमाई से की गयी छोटी बचत भी सरकार की निगाहों से न बच पाई और सरकार की कैंची छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर चल गयी। ऐसे में सरकार पर भरोसा कर बचत योजनाओं में निवेश करने वाले खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बुधवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, छोटी बचत योजनाओं की दरों…
