सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए सीरीज के साथ भारत में मिड-टियर प्रीमियम रेंज में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए एक और नए स्मार्टफोन की पेशकश की है। 6.7 इंच के गैलेक्सी ए72 में ओआईएस (ऑप्टिकल ईमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 64एमपी का क्व ॉड कैमरा, 30 गुना स्पेस जूम, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए दी गई आईपी67 की रेटिंग, अधिक शक्तिशाली बैटरी और नई डिजाइन जैसे कई उम्दा फीचर्स हैं।
ओआईएस के होने की वजह से फोटो या वीडियो को कैप्चर करने के दौरान तस्वीर के अचानक से ब्लर होने या हिलने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
गैलेक्सी ए72 की कीमत 8जीबी प्लस 128 जीबी वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8जीबी प्लस 256जीबी वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये रखी गई है।
इस डिवाइस को ऑसम ब्लैक, ऑसम वायलेट, ऑसम व्हाइट और ऑसम ब्लू में सॉफ्ट हेज फीनिश के साथ पेश किया गया है।

