महामारी के समय मांग में आई कमी के साथ ही भारत में समग्र सर्वर बाजार में राजस्व के मामले में सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में 26.21 करोड़ डॉलर रहा है। आईडीसी की एक हालिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह आंकड़े पेश किए गए।
राजस्व के लिहाज से एक्स86 सर्वर बाजार का योगदान बढ़कर 92.9 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 4.8 प्रतिशत अधिक है।
डेल टेक्नोलॉजीज भारत के एक्स86 सर्वर बाजार में राजस्व हिस्सेदारी के मामले में 29.6 प्रतिशत के साथ शीर्ष विक्रेता के तौर पर उभरा और इसका राजस्व 7.31 करोड़ डॉलर रहा।

