Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: थोक महंगाई दर ने आज बड़ा झटका दिया है. मार्च के महीने में देश का थोक मूल्य सूचकांक (WPI) बढ़कर 7.39 फीसदी पर जा पहुंचा है. थोक महंगाई की दर का पिछले 8 साल में यह सबसे ऊंचा स्तर है. फरवरी 2021 में थोक मूल्य सूचकांक 4.17 फीसदी पर था. लेकिन आज जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज़ी के कारण मार्च में थोक महंगाई में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही महंगाई की इस मार के लिए मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में आया उछाल भी जिम्मेदार हैं. मार्च में…
केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2021-22 के लिए विनिवेश (Disinvertment) के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। केंद्र सरकार NFL में जहां अपनी 20% हिस्सेदारी बेचेगी, वहीं RCF में सरकार की योजना 10% हिस्सेदारी बेचने की है। सरकार इस फिस्कल ईयर में ही इन दोनों कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिये बेचेगी। डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक ऐसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने इस प्रस्तावित शेयर सेल को मैनेज करने के लिए 5 मई तक इच्छुक मर्चेंट बैंकर्स (Merchant Bankers) से बोलियां मांगी हैं। आपको बता…
आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (Aditya Birla Capital Ltd) और सन लाइफ इंडिया एएमसी (Sun Life India AMC) की स्वामित्व वाली ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun Life AMC Ltd) को कंपनी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से IPO लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ इंडिया एएमसी ने आज एक फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उनकी ज्वाइंट वेंचर कंपनी आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC प्राइमरी मार्केट से फंड जुटाने के लिए IPO लॉन्च करेगी। इसकी मंजूरी दोनों कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दे दी है। स्टॉक एक्सचेंज…
देश की प्रमुख सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी इंफोसिस ने अपने शेयर धारकों को पंद्रह रुपये प्रति शेयर की दर से फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का एलान किया है. इस एलान पर अमल शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 1 जून 2021 रखी गई है, जबकि लाभांश का भुगतान 25 जून 2021 को किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने आज शेयर बायबैक की बड़ी योजना का एलान भी किया है. कंपनी ने अपने शेयर को 25 फीसदी के प्रीमियम पर वापस खरीदने का फैसला किया है. 1398 रुपये के मौजूदा बाजार भाव के…
मुंबई: देश में 1 जून, 2021 से केवल हॉलमार्क वाली गोल्ड ज्वैलरी (gold jewellery) ही बिकेगी। केंद्र सरकार ने आज साफ कर दिया कि 1 जून से गोल्ड हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) को अनिवार्य कर दिया जाएगा। अभी तक यह स्वैच्छिक यानी वॉलेंटरी था, लेकिन अब इसे मैंडेटरी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि हॉलमार्क सोने की शुद्धता का प्रतीक होता है। हॉलमार्क वाली गोल्ड ज्वैलरी बिकने से देश में 1 जून से 14, 18 और 22 कैरेट सोने के आभूषण ही बिकेंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सोने के आभूषणों और कलाकृतियों के लिए हॉलमार्किंग को 15…
मुंबई: ऑटो, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों की कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौट आई और बीएसई का सेंसेक्स करीब 661 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को 1,708 अंक का गोता लगाने के बाद सेंसेक्स आज 100 अंक से अधिक की मजबूती के साथ खुला और बाजार बंद होते समय 660.68 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,544.06 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 194 अंक चढ़कर 14,504.80 अंक पर पहुँच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 1.46…
सरकार ने मंगलवार को माइक्रो इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों के लिए नया BIS लाइसेंस हासिल करने की सालाना मार्किंग फीस को 50 फीसदी तक घटा दिया है. उसने यह भी कहा कि BIS की सेवाएं अब सभी लोगों के लिए मुफ्त उपलब्ध की जाती हैं और इन्हें e-BIS के स्टैंडर्डाइजेशन पोर्ट से डाउनलोड किया जा सकता है. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), जो एक सरकारी क्वालिटी स्टैंडर्ड को तय करने वाली संस्था है, एक स्टैंडर्ड मार्क के साथ लाइसेंस जारी करती है, जिससे इकाई की पहचान की जा सके, जिसने एक निश्चित जगह पर प्रोडक्ट का निर्माण किया है.…
नई दिल्ली: भारत के औद्योगिक उत्पादन (IIP) में फरवरी के महीने में 3.6 फीसदी की गिरावट आई है. सोमवार को जारी आधिकारिक डेटा से यह जानकारी मिली है. नेशनल स्टेटस्टिकल ऑफिस (NSO) द्वारा जारी इंडैक्स ऑफ इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन (IIP) डेटा के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट फरवरी 2021 में 3.7 फीसदी गिर गया. खनन का आउटपुट 5.5 फीसदी घट गया, जबकि ऊर्जा उत्पादन में फरवरी में 0.1 फीसदी की ग्रोथ हुई है. फरवरी 2020 में आईआईपी में 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. अप्रैल-फरवरी के दौरान, आईआईपी 11.3 फीसदी गिर गया. 2019-20 की इसी अवधि में इसमें एक फीसदी की…
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगने के डर के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है. 12 अप्रैल के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में बड़ी गिरावट रही. निफ्टी फिर 14400 के नीचे आ गया है. वहीं सेंसेक्स करीब 1700 अंक टूट गया है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 1708 अंकों की कमजोरी रही है और यह 47,883 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी करीब 524 अंक कमजोर होकर 14311 के स्तर पर बंद हुआ है. बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों और…
IIT Bombay की एक स्टडी के मुताबिक 2015-20 के पांच वर्षों में एसबीआई ने जीरो बैलेंस खातों से करीब 300 करोड़ रुपये के सर्विस चार्जेज लिए हैं. इसमें से 72 करोड़ का सर्विस चार्ज 2018-19 में और 158 करोड़ रुपये का सर्विस चार्ज 2019-20 में कलेक्ट हुआ था. एसबीआई ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी एक महीने में चार से अधिक होने पर सर्विस चार्ज वसूल किए. आईआईटी बॉम्बे की स्टडी के मुताबिक कुछ बैंकों द्वारा बीएसबीडीए पर आरबीआई रेगुलेशंस का सिस्टमैटिक उल्लंघन हुआ है. इस प्रकार के सबसे अधिक खाते एसबीआई हैं और एसबीआई ने भी आरबीआई के नियमों का सिस्टमैटिक…
नई दिल्ली: कोरोना केसेज के बढ़ते मामलों का असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ने लगा है. इस महीने अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय बाजार से 929 करोड़ रुपये की निकासी की है. पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही जनवरी-मार्च 2021 में विदेशी निवेशकों का रुझान इसके ठीक उल्टा था और उन्होंने भारतीय बाजार में निवेश किया था. इससे पहले एफपीआईज ने जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये, फरवरी में 23,663 करोड़ रुपये और मार्च में 17304 करोड़ रुपये का निवेश किया था. इस प्रकार चालू वर्ष 2020 के शुरुआती तीन महीने निवेश के बाद कोरोना संकट…
देश भर में कोरोना केसेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके चलते कई राज्यों ने ट्रैवल और ट्रेड को लेकर कई रिस्ट्रिक्शंस लगाए हैं. देश के कारोबारी समुदाय की सबसे बड़ी संस्था कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक इन रिस्ट्रिक्शंस के चलते खुदरा बाजार में 30 फीसदी का कारोबारी नुकसान हुआ है. कोरोना संक्रमण थामने के लिए राज्यों द्वारा लगाए गए नाईट कर्फ्यू, आंशिक लॉकडाउन इत्यादि जैसे उपायों से महज एक हफ्ते के भीतर इतना भारी नुकसान हुआ है. कैट के मुताबिक लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू ने उपभोक्ताओं के दिमाग में भय का माहौल तैयार कर…
इंश्योरेंस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पॉलिसी बाजार को 5 नए इंवेस्टर मिले हैं। Policybazaar में जिन कंपनियों वे हिस्सेदारी खरीदी है, उनमें वैक्सीन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी शामिल है। Policybazaar के आईपीओ (IPO) से पहले ही इसके सबसे बड़े निवेशकों में से एक प्राइवेट इक्विटी फंड मैनेजर ट्रू नॉर्थ फंड ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इससे पहले True North ने अक्टूबर 2020 में भी कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी। हालांकि, True North ने पॉलिसी बाजार में कितना हिस्सेदारी घटाई है, इसका खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। Serum Institute…
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पॉलिसी बाजार IPO की रेस के सरपट दौड़ने को तैयार है। लेकिन पॉलिसी बाजार आईपीओ से पहले ही इसके सबसे बड़े निवेशकों में से एक प्राइवेट इक्विटी फंड मैनेजर ट्रू नॉर्थ फंड (PE fund True North) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इससे पहले True North ने अक्टूबर 2020 में भी कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी। True North ने Policybazaar में अपनी हिस्सेदारी 5 खरीदारों को बेची है, जिसमें वैक्सीन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India- SII) भी शामिल है।…
भारतीय रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 11 पैसे और गिरकर गुरुवार को करीब पांच महीनों में अपने सबसे कमजोर स्तर पर बंद हो गया. ऐसा देश में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी के डर से हुआ, जिससे आर्थिक रिकवरी में रूकावट आ सकती है. लगातार चौथे सत्र में हानि के साथ, घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.58 पर आ गई, जो 13 नवंबर 2019 के बाद सबसे निचला स्तर है. इंटरबैंक फोरेक्स मार्केट में, लोकल यूनिट ग्रीनबैक के लिए, 74.38 पर खुली और दिन के दौरान 74.19 से 74.93 के दौरान ट्रेड हुई. बुधवार को भारतीय रुपया 105…
मुंबई: वैश्विक स्तर पर अधिकतर मुख्य सूचकांकों में रही वृद्धि के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84.45 अंक की बढ़त लेकर 49,746.21 अंक पर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.75 अंकों की वृद्धि के साथ 14,873.80 अंक पर पंहुच गया। इस दौरान दिग्गज, मझोली तथा छोटी कंपनियों में हुई लिवाली से बीएसई का मिडकैप 124.53 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की उछाल लेकर 20,777.81 अंक पर तथा स्मॉलकैप भी 156.17 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के…
देहरादून: हर कोई एक कप परफेक्ट चाय का आनंद उठाना चाहता है, लेकिन चाय का मूल्य का इससे कहीं अधिक है। यह कपखुशी का भी एक कप है जिसके साथ कोई भी अपने दिन की शुरुआत करना चाह सकता है। गाढ़ा मीठा पेय, विशेष रूप से भारत जैसे देश में, हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह हमारे लिए केवल एक पेय नहीं है, बल्कि एक अनुष्ठान, एक उत्सव और ढर्रे पर चलती जि़न्दगी में एक चेंज लाना भी है। यह लोगों द्वारा सेवन किये जाने वाले सबसे लोकप्रिय पेय या बेवरेज में से एक है। आपके स्वाद को…
बाज़ार में उतार-चढ़ाव के इस दौर में जब आप अपने ब्रोकरेज अकाउंट में लॉगिन करते हैं और देखते हैं कि आपके पोर्टफोलियो उसके बैलेंस अमाउंट का मूल्य कम हो गया है, तो आपको बड़ी निराशा होती है। अपने निवेश को विभिन्न प्रकार के विकल्पों में बाँटना, दरअसल इस तरह के जोखिम को कम करने तथा अपनी सेविंग्स को बाज़ार के उतार-चढ़ाव से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। पोर्टफोलियो में विविधता लाने से आपको किसी एक स्कीम में नुक़सान होने पर किसी दूसरे स्कीम में फायदे से इसकी भरपाई करने में मदद मिल सकती है। हालांकि निवेश के ज्यादातर विकल्प…
रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी से शेयर बाजार खुश हुआ है. खासतौर से सिस्टम में लिक्विटी बनाए रखने के उपायों से बैंक शेयरों में शानदार तेजी आई है. बैंक शेयरों में तेजी के दम पर निफ्टी एक बार फिर 14800 के पार निकल गया है. सेंसेक्स भी 450 अंकों से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ है. इसके पहले बाजार की शुरूआत भी तेजी के ही साथ हुई थी. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स 460 अंक मजबूत होकर 49662 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 125 अंकों की तेजी के साथ 14809 के स्तर पर बंद हुआ…
इस साझेदारी से भारत में टेक्नोलॉजी के माध्यम से 24/7 ई-गैराज सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सबसे बड़े नेटवर्क की स्थिति और मजबूत होगीऑटो आई केयर (AUTO i CARE) ने इस महामारी के दौरान एम्बुलेंस, डॉक्टर, पुलिस जैसी आवश्यक सेवाओं को सहायता प्रदान की है लखनऊ: आपातकालीन स्थिति में 24×7 कार रिपेयर सेवा उपलब्ध कराने वाले सबसे बड़े मोबाइल ऐप, ऑटो आई केयर (AUTO i CARE) ने “गाड़ी बंद, नो फ़िकर!” नामक एक नए कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे इस ऐप के जरिए कार ब्रेकडाउन होने पर सहायता उपलब्ध कराते हुए, 20 मिनट में कार मैकेनिक…
