मुंबई: वैश्विक स्तर पर अधिकतर मुख्य सूचकांकों में रही वृद्धि के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84.45 अंक की बढ़त लेकर 49,746.21 अंक पर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.75 अंकों की वृद्धि के साथ 14,873.80 अंक पर पंहुच गया।
इस दौरान दिग्गज, मझोली तथा छोटी कंपनियों में हुई लिवाली से बीएसई का मिडकैप 124.53 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की उछाल लेकर 20,777.81 अंक पर तथा स्मॉलकैप भी 156.17 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,449.57 अंक पर पहुँच गया।
इस दौरान कंस्यूमर ड्यूरेबल्स समूह की कंपनियों में 833.73 अंक यानी 2.58 प्रतिशत, धातु क्षेत्र की कंपनियों में 694.66 अंक यानी 4.44 फिसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि बैंकिंग से जुड़ी कंपनियों में 227.09 अंक 0.61 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

