सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई. इसमें से आधा नुकसान अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा. हफ्ते के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूट गया. टॉप 10 कंपनियों में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और HDFC के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ.
समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 55,565.21 करोड़ रुपये घटकर 12,64,243.20 करोड़ रुपये रह गया. बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 16,197.55 करोड़ रुपये घटकर 3,12,327.04 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक की 12,494.45 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,18,697.88 करोड़ रुपये रह गई.
कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,681.66 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,51,272.18 करोड़ रुपये और ICICI बैंक 5,467.63 करोड़ रुपये घटकर 4,00,093.61 करोड़ रुपये पर आ गया. इन्फोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,751.92 करोड़ रुपये घटकर 5,69,352.11 करोड़ रुपये रह गया. HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,408.22 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,22,616.51 करोड़ रुपये पर आ गया.

