Author: Finance Khabar

कोरोना महामारी के चलते अधिकतर सेक्टर्स पर बुरा असर पड़ा है. हालांकि एमएसएमई की बात करें तो इस पर न सिर्फ कोरोना महामारी का बल्कि नोटबंदी और जीएसटी कांप्लेक्सिटी का भी असर पड़ा है. मोदी सरकार के प्रो-एंटरप्रेन्योरशिप स्कीम PMEGP (प्राइम मिनिस्टर्स एंप्लॉयमेंट जेनेरेशन प्रोग्राम) के तहत शुरु किए जाने वाले माइक्रो-एंटरप्राइजेज की संख्या में पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में गिरावट रही. वित्त वर्ष 2019 में 73427 पीएमईजीपी माइक्रो-एंटरप्राइजेज सेट अप किए गए जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में इसमें 9.2 फीसदी की गिरावट रही और महज 66,653 माइक्रो-एंटरप्राइजेज ही शुरू हो पाए. खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) द्वारा इंप्लीमेंटेड…

Read More

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है. आज कारोबार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई. बाद में यह गिरावट और बढ़ती रही. निफ्टी फिर 14550 के आस पास खिसक गया है. वहीं सेंसेक्स भी 49200 के नीचे बंद हुआ. बॉन्ड यील्ड के अलावा कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों में बाजार की चिंता और बढ़ा दी है. फिलहाल ट्रेडिंग के अंत में सेंसेक्स में 871 अंकों की कमजोरी रही है और यह 49180 के स्तर पर बंद हुआ. इंट्राडे में यह 49120 के स्तर तक कमजोर हुआ. वहीं निफ्टी भी 265 अंकों…

Read More

मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर कोरोना के मामलों में जारी बढ़ोतरी से शेयर बाजार पर दबाव का दौर जारी रहा जिससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुए। इस दौरान बैंकिंग समूह की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली तथा आईटी क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली से शेयर बाजार में बीएसई का सेंसेक्स जहां 86.95 अंकों की गिरावट लेकर 49,771.29 अंक पर बंद हुआ वही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 07.60 अंक घटकर 14,557.85 अंक पर रहा। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स में हांलाकि बढ़ोतरी देखी गई और गत…

Read More

अपनी संपत्ति की वजह से अनैतिक होने की आलोचना का सामना करने के बाद अमेरिका की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी टेस्ला (Tesla) के CEO और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने अपनी अपार दौलत को लेकर विरोधियों को जवाब देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। एलन मस्क ने अपनी बेतहासा संपत्ति का बचाव करते हुए एक लेख का जवाब दिया है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर बर्नी सैंडर्स (Bernie Sanders) का हवाला दिया गया था। बार्नी ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, हम अमेरिकी इतिहास में एक ऐसे क्षण में हैं जहां…

Read More

मुंबई: वैश्विक स्तर पर हो रही उथल-पुथल तथा घरेलू स्तर पर कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के कारण शेयर बाजार पर दबाव बना रहा जिसके कारण बीते सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 934 अंक लुढ़क कर पचास हजार से नीचे आते हुए 49,858.24 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 287 अंकों की गिरावट के साथ 14,744 अंक पर रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक बीते सप्ताह के मुकाबले 532 अंकों की भारी गिरावट के साथ 20,044.50 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 739 अंक लुढ़क…

Read More

10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में से आठ का मार्केट वैल्युएशन पिछले हफ्ते 1,38,976.88 करोड़ रुपये गिर गया है. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक को सबसे बड़ा झटका लगा है. पिछले हफ्ते के दौरान, बीएसई बेंचमार्क में 933.84 प्वॉइंट्स या 1.83 फीसदी की गिरावट आई है. टॉप 10 कंपनियों में से, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड हफ्ते को अपने मार्केट वैल्युएशन में मुनाफे के साथ खत्म करने में सफल रही हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 35,976.08 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 13,19,808.41 करोड़ रुपये हो गया है. HDFC बैंक का वैल्युएशन 30,061.52 करोड़ रुपये…

Read More

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पेटेंट रहित मधुमेह रोधी दवाओं सहित 81 दवाओं का मूल्य निर्धारित कर दिया है। एनपीपीए ने वॉकहार्ट की ‘इंसुलिन ह्यूमन इंजेक्शन, 200 आईयू/एमएल’ और ‘70 प्रतिशत आइसोफेन इंसुलिन ह्यूमन सस्पेंशन प्लस 30 प्रतिशत इंसुलिन ह्यूमन इंजेक्शन 200 आईयू/एमएल’ का खुदरा मूल्य 106.65 रुपये प्रति एमएल (जीएसटी को छोड़कर) और मेसर्स टॉरंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की ‘प्रासुग्रेल हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी (फिल्म कोटेड) प्लस एस्पिरिन 75 एमजी (एंट्रिक कोटेड) कैप्सूल’ की कीमत 20.16 रुपये प्रति कैप्सूल (जीएसटी को छोड़कर) तय कर दी है । ये नई कीमतें 17.03.2021 से लागू हो गई हैं। दोनों…

Read More

भारतीय फूड डिलीवरी स्टार्टअप Zomato ने अब तक घर-घर खाना पहुंचाकर लोगों को सुविधा प्रदान किया है और अब निवेशकों को कमाई का मौका देने वाला है. जानकारी के मुताबिक जोमैटो अपने आईपीओ के लिए अगले महीने अप्रैल तक आईपीओ के लिए आवेदन कर सकता है. इसके जरिए फूड डिलीवरी स्टार्टअप की योजना 65 करोड़ डॉलर (4708.73 करोड़ रुपये) जुटाने की है. मामले की जानकारी देने वाले शख्स ने अपनी पहचान जाहिर नहीं करते हुए बताया कि कंपनी इसकी लिस्टिंग इस साल सितंबर 2021 के अंत तक कर सकती है. हालांकि आईपीओ के साइज और टाइमलाइन में बदलाव भी हो…

Read More

चीन की मिलिट्री ने अपने कुछ केंद्रों पर Tesla की कारों के प्रवेश पर रोक लगा दिया तो टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने कंपनी के बंद होने की आशंका जता दी. दुनिया के टॉप अमीरों में शुमार मस्क ने कहा कि अगर टेस्ला की कारों का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है तो उनकी कंपनी बंद हो सकती है. मस्क ने कहा कि सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी देश में अगर ऐसा होता है तो टेस्ला कंपनी बंद हो सकती है. बता दें कि टेस्ला की वैश्विक बिक्री का 30 फीसदी हिस्सा सिर्फ चीन…

Read More

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के HDFC बैंक का सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (MSME) क्षेत्र को लोन दिसंबर के अंत तक सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. बैंक को इसमें सरकार की आपात ऋण सुविधा गारंटी (ECLG) योजना से मदद मिली. महामारी के दौरान MSME क्षेत्र को मदद के लिए लाई गई इस योजना के तहत बैंक ने 23,000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया. बैंक ने शुक्रवार को बयान में कहा कि MSME क्षेत्र को लोन की वृद्धि में अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों पर विशेष ध्यान देने…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में आज जमकर उतार चढ़ाव देखने को मिला है. बाजार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई. हालांकि बाद में बाजार में अच्छी खरीददारी आ गई. कारोबार के अंत में निफ्टी 14750 के करीब बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स 49850 के पार चला गया. फिलहाल सेंसेक्स में 642 अंकों की तेजी रही और यह 49,858 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 186 अंक मजबूत होकर 14744 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले भी बाजार में लगातार 5 दिन गिरावट देखने को मिली थी. आज सरकारी बैंक शेयरों, फाइनेंस और मेटल शेयरों में अच्छी खरीददारी रही…

Read More

नई दिल्ली: भारत 2020 की चौथी तिमाही में कीमतों की वृद्धि मामले में वैश्विक तौर पर 56वें स्थान पर रहा है. इंटरनेशनल प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक (Knight Frank) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ग्लोबल होम प्राइस इंडैक्स में दिसंबर 2020 में खत्म हो रही तिमाही के दौरान 13 स्थान गिरा है. 2019 की चौथी तिमाही में 43वें रैंक के मुकाबले भारत में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 3.6 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे दुनिया में उसकी रैंक में गिरावट हुई. ग्लोबल हाउस प्राइस इंडैक्स 56 देशों और प्रदेशों में आवासीय कीमतों को ट्रैक करता है. 2019…

Read More

मुंबई: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज कमजोरी देखने को मिली है. बाजार की शुरूआत सतर्क लेकिन उतार चढ़ाव के साथ हुई. वहीं कारोबार के अंत में यह बड़ी गिरावट पर बंद हुआ. निफ्टी 14750 के नीचे फिसल गया. सेंसेक्स भी 50000 के नीचे बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 562 अंकों की गिरावट रही है और यह 49,801.62 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 189 अंकों की कमजोरी रही है और यह 14721 के स्तर पर बंद हुआ है. इसके पहले भी इस हफ्ते के दोनों दिन बाजार पर…

Read More

बीएसएनएल की 4जी सेवाएं 18-24 महीने में शुरू हो जाएगी. केंद्र सरकार ने आज बुधवार 17 मार्च को यह जानकारी संसद में दी. लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी. बीएसएनएल ने 1 जनवरी 2021 को आगामी 4जी टेंडर में हिस्सा लेने के लिए भारतीय कंपनियों से प्राइअर रजिस्ट्रेशन/प्रूफ ऑफ कांसेप्ट (PoC) के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट (EoI) मंगाए थे. बीएसएनएल के रिवाइवल प्लान को केंद्र सरकार ने दो साल पहले 2019 में मंजूरी दी थी. इसके तहत टेलीकॉम कंपनी को बजट आवंटन के जरिए 4जी सेवाओं के…

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक SBI पर रिजर्व बैंक ने 2 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई है। 16 मार्च को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, SBI ने कुछ रेगुलेटरी कंप्लाएंस पूरा नहीं किया था जिसकी वजह से यह पेनाल्टी लगी। RBI ने 15 मार्च 2021 को एक ऑर्डर जारी करके यह पेनाल्टी लगाई है। RBI ने एक प्रेस रिलीज में कहा है, “यह पेनाल्टी रेगुलेटरी कंप्लाएंस ना मानने की वजह से लगाई गई है। ” RBI ने बताया कि 31 मार्च 2017 और 31 मार्च 2018 को बैंक के फाइनेंशियल पोजीशन की जांच हुई। इसके अलावा बैंक…

Read More

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने पहली बार विशेष तौर पर भारत को ध्यान में रखते हुए E-Class में एक स्पोर्टी एएमजी एक्सटीरियर लाइन पेश किया है. ई-क्लास के तहत कंपनी ने 9 गियर वाली कार के तीन वैरिएंट्स E 200, E 220 D और E 350 डी लांच किए हैं. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन तीन वैरिएंट्स की कीमत 63 लाख रुपये से शुरू है. E 200 की कीमत 63.6 लाख रुपये, ई 220 डी की कीमत 64.8 लाख रुपये और ई 350 डी एएमजी लाइन की कीमत 80.9 लाख रुपये हैं. इस नए…

Read More

मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में 16 मार्च को उतार चढ़ाव देखने को मिला. बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स में उपरी स्तरों से 494 अंकों की कमजोरी आई. इंट्राडे कारोबार में सेंसेक्स 50858 के स्तर तक मजबूत हुआ था. हालांकि कारोबार के अंत में कल के बंद भाव से 31 अंक कमजोर होकर 50364 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 19 अंकों की गिरावट के साथ 14910 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में…

Read More

नई दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में Tesla के ‘टेक्नोकिंग’ Elon Musk और Amazon के सीईओ Jeff Bezos के बीच लगातार होड़ हो रही है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कारमेकर टेस्ला के मालिक और सीईओ की संपत्ति में 323 करोड़ डॉलर (23.4 हजार करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई और वे 18.2 हजार करोड़ डॉलर (13.2 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए. इसके…

Read More

नई दिल्ली: लगातार तीसरे महीने बढ़ते हुए, देश का निर्यात सालाना आधार पर 0.67 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ फरवरी में 27.93 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. सोमवार को जारी आधिकारिक डेटा के मुताबिक, व्यापार घाटा बढ़कर 12.62 अरब डॉलर हो गया. डेटा में सामने आया कि आयात महीने में 6.96 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 40.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. व्यापार घाटा फरवरी 2020 में 10.16 अरब डॉलर पर था. अप्रैल-फरवरी 2020-21 की अवधि के दौरान निर्यात 12.23 फीसदी की गिरावट के साथ 256.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया. एक साल पहले की अवधि में यह…

Read More

नई दिल्ली: 2000 रुपये के करंसी नोट के बारे देश में चल रही तरह तरह की अफवाहों के बीच सरकार ने संसद में इस संबंध में एक अहम जानकारी दी है. वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सोमवार को बताया कि अप्रैल 2019 से 2000 रुपये के करंसी नोटों की छपाई नहीं हुई है. इस पहल को हाई वैल्यू करंसी नोटों की होर्डिंग की कोशिशों पर लगाम लगाने के मकसद से देखा जा रहा है. ​ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 20 मार्च 2018 तक 2000 मूल्य वर्ग के…

Read More