Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: One Nation-One Contract के तहत केंद्र सरकार जल्द ही नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी लाएगी. इस पॉलिसी के तहत देश भर में सामानों की बिना रुकावट आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी. एक सीनियर ऑफिशियल ने यह जानकारी दी. इसके तहत सरकार का लक्ष्य लॉजिस्टिक्स कॉस्ट कम करना है. नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी के लागू होने से कॉस्ट घटकर पांच साल में जीडीपी के 8 फीसदी तक रह जाएगी जो अभी 13 फीसदी है. स्पेशल सेक्रेटरी (लॉजिस्टिक्स) पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह पॉलिसी अपने अंतिम चरण में है और इसे सभी केंद्रीय मंत्रालयों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से विस्तृत चर्चा कर तैयार…

Read More

नई दिल्ली: देश में 15 और 16 मार्च को बैंक हड़ताल का एलान किया गया है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, जिसमें नौ यूनियन शामिल हैं, उसने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ दो दिन की हड़ताल बुलाई है. इसके बाद अब देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कहा है कि इस हड़ताल से बैंक के काम पर असर पड़ सकता है. इस साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के निजीकरण का एलान किया था. एसबीआई ने फाइलिंग में कहा है कि उन्हें इंडियन बैंक्स…

Read More

नई दिल्ली: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी 10 मार्च यानी बुधवार को तेजी देखने को मिली है. इंट्रा डे कारोबार में निफ्टी 15200 और सेंसेक्स 51450 के करीब पहुंच गया. हालांकि बाद में उपरी स्तरों से कुछ कमजोरी आई. यूएस में बॉन्ड यील्ड में नरमी के चलते बाजार सेंटीमेंट में सुधार हुआ है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 254 अंकों की तेजी रही है और यह 51280 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 76 अंकों की तेजी रही है और यह 15175 के स्तर पर बंद हुआ. आज कारोबार में…

Read More

आनलाईन कौशल-आधारित गेम्स स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं तथा मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं नई दिल्लीः महामारी के भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभावों से निपटने तथा मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कौशल-आधारित गेमिंग कारगर हो सकती है, जो वास्तविक जीवन में खेल और घर में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित कर सकती है। डाॅ सुबी चतुर्वेदी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट एवं चीफ़ आफ काॅर्पोरेट एण्ड पब्लिक अफेयर्स, ज़्यूपी ने कहा। फिक्की द्वारा खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से आयोजित सम्मेलन ‘फिट वुमेन, फिट फैमिली, फिट इंडिया’ में शीर्ष पायदान के…

Read More

अपने ग्राहकों को डिजिटल प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज उपलब्ध कराने के मामले में देश का सबसे बड़ा बैंक SBI सबसे आगे है. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के डिजिटल स्कोरकार्ड में लगातार तीसरे महीने एसबीआई टॉप पर है. इस स्कोरकार्ड को कॉमर्शियल बैंक के कई डिजिटल पैरामीटर्स पर प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है. एसबीआई के प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड करीब 64 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए. एसबीआई का यूजर बेस 13.5 करोड़ है. एसबीआई के अनुसार, बैंक ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए 636 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रॉसेस किए जो बैंक के कुल ट्रांजैक्शन का 67 फीसदी रहा. मोबाइल…

Read More

नई दिल्ली: पेटीएम (Paytm) ने साउंडबॉक्स 2.0 और पेटीएम स्मार्ट पीओएस को लॉन्च किया है. कंपनी ने बयान में बताया कि कारोबार और ग्राहकों के विश्वास को डिजिटल रूप से आगे बढ़ाने के लिए पेटीएम साउंडबॉक्स ने डिजिटल लेन-देन को भुगतान के एक सुरक्षित तरीके के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस आइओटी आधारित डिवाइस की वजह से व्यापारियों को भुगतान की पुष्टि करने के लिए बार-बार मोबाइल चेक करने की जरूरत नहीं होती. इसकी वजह से व्यापारियों के काम की निपुणता में इजाफा हुआ है और साथ ही उनकी दुकानों पर ग्राहकों की लंबी…

Read More

नई दिल्ली: सरकार ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारों के लिए B2B ट्रांजैक्शंस के लिए ई-इनवॉयस जनरेट करने को अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारों के लिए B2B ट्रांजैक्शंस के लिए ई-इनवॉयस जनरेट करने को अनिवार्य कर दिया है. यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा. वस्तु और सेवा कर (GST) कानून के तहत, बिजनेस टू बिजनेस (B2B) ट्रांजैक्शंस के लिए ई-इनवॉयसिंग 500 करोड़ रुपये और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए क्रमश: 1 अक्टूबर 2020 और 1 जनवरी 2021 से अनिवार्य बनाया…

Read More

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया कार कंपनी Kia ने अपनी पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल EV6 का टीजर जारी किया है. EV6 कंपनी के नए ईवी प्लेटफॉर्म (इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म या E-GMP) पर बनाई गई पहली डेडिकेटेड बैट्री इलेक्ट्रिक वेहिकल (BEV) है. इसके अलावा EV6 कंपनी की अगली पीढ़ी की बीईवी के तौर पर डेवलप की गई है. किया का कहना है कि EV6 उसके ब्रांड लोगो ‘Movement That Inspires’ और डिजाइन फिलॉसफी के अनुरूप है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल 2021 की पहली तिमाही में इसका वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा. कंपनी ने अपनी EVs का…

Read More

मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी 15100 के करीब बंद हुआ. सेंसेक्स भी 51000 के पार चला गया. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है. हालांकि मेटल शेयरों में बिकवाली रही है. फिलहाल सेंसेक्स करीब 584 अंकों की तेजी के साथ 51025 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 142 अंकों की तेजी रही है और यह 15098 के स्तर पर बंद हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल के अलावा आईटी शेयरों में भी तेजी रही है. कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय बाजारों में आज हाजिर सोना और वायदा सोना दोनों की कीमतों में गिरावट आई है।शुक्रवार को जहां गोल्ड तेजी के साथ बंद हुआ था, वहीं आज इनकी कीमतें कम हुई हैं। सोना अपने ऑल-टाइम हाई से 11,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 44,114 रुपये पर बंद हुआ। आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं मल्टीपल कमोडिटी एक्सचेंज पर आज वायदा…

Read More

नई दिल्ली: फिच रेटिंग ने सोमवार को आई अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय बैंकिंग में बैड लोन और क्रेडिट कॉस्ट से जुड़ी मुश्किलें आगे बढ़ती दिख सकती हैं क्योंकि कोरोना महामारी से जूझ रही इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए शुरु की गई इजी मनी पॉलिसी धीरे-धीरे टाइट होनी शुरु हो सकती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पहले से ही मुश्किलों के दौर से गुजर रहे फाइनेंशियल सेक्टर को कोरोना की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण पिछले साल और बड़ा धक्का लगा लेकिन हाल ही में आए तिमाही रिपोर्ट से पता चलता है…

Read More

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली. हालांकि कारोबार के अंत में कुछ मुनाफा वसूली हुई. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़त गंवाकर लेकन मजबूत बंद हुए हैं. निफ्टी 14950 के करीब बंद हुआ. फिलहाल सेंसेक्स 50441 पर बंद हुआ. जबकि इंट्राडे में यह 50,986 के स्तर तक मजबूत हुआ था. निफ्टी में 18 अंकों की तेजी रही है और यह 14956 के स्तर पर बंद हुआ. मेटल और सरकारी बैंक शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. वहीं रियल्टी और एफएमसीजी शेयर कमजोर हुए हैं. क्रूड की कीमतें…

Read More

नई दिल्ली: वेनेजुएला में जल्द 10 लाख का नोट आने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला की केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह 1 मिलियन यानी 10 लाख बुलीवर (bolivars) के बैंकनोट पेश करेगा. भारतीय मुद्रा में यह नोट मौजूदा समय में सिर्फ करीब 39 रुपये के बराबर होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अमेरिकी देश में कई सालों से बेहद ज्यादा मुद्रास्फीति बनी रही है. नया बैंक नोट मौजूदा एक्सचेंज रेट के मुताबिक केवल 52 यूएस सेंट्स होगा. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, इंटरएनुअल मुद्रास्फीति 2,665 फीसदी है. कभी समृद्ध रहे ओपेक देश की अर्थव्यवस्था पिछले सात सालों से…

Read More

नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस LPG की कीमतें पिछले सात सालों में दोगुनी होकर 819 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई हैं. जबकि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में बढ़ोतरी से कलेक्शन में 459 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. तेल मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को यह जानकारी दी. लोकसभा में बढ़ती तेल की कीमतों पर सवालों के जवाब देते हुए, लिखित उत्तर में प्रधान ने कहा कि घरेलू गैस की रिटेल बिक्री की कीमत 1 मार्च 2014 को 410.5 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर थी. इस महीने सिलेंडर की कीमत 819 रुपये पर पहुंच गई है. प्रधान…

Read More

अगले फाइनेंशियल ईयर में LIC की लिस्टिंग को आसान बनाने के लिए सरकार कंपनी की ऑथराइज्ड कैपिटल (authorised capital) बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये करने की तैयारी में है। मौजूदा समय में कंपनी की पेड-अप कैपटिल (Paid-Up Capital -चुकता पूंजी) 29 करोड़ पॉलिसीज के साथ 100 करोड़ रुपये हैं। बता दें कि कंपनी ने 1956 में 5 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में कंपनी के पास 31,96,214.81 करोड़ रुपये हैं। Life Insurance Corporation Act, 1956 में प्रस्तावित संशोधन के मुताबिक, LIC की ऑथराइज्ड कैपिटल शेयर 25,000 करोड़ रुपये होगी। जो 10 रुपये प्रति…

Read More

मुंबई : चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों के पटरी पर लौटने के साथ ही निवेशधारणा मजबूत होने से बीते सप्ताह शेयर बाजार में करीब 2.75 फीसदी की तेजी रही। इस दौरान अमेरिकी बांड में स्थिरता आने और कोरोना महामारी के खिलाफ विश्व के कई देशों में जारी टीकाकरण अभियानों से निवेशकों को बल मिला। बीएसई के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को बीते सप्ताह के मुकाबले 1305 अंक यानी 2.66 फीसदी की वृद्धि के साथ 50.405.32 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 408.95 अंकों यानी…

Read More

सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ है. वहीं दूसरी ओर, HDFC बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है. हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,034.51 करोड़ रुपये बढ़कर 13,81,078.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार मूल्यांकन 41,040.98 करोड़ रुपये बढ़कर 11,12,304.75 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 28,011.19 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,81,092.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.…

Read More

नई दिल्ली: देश में अब अधिक लोग बैंकों से लोन ले रहे हैं जिसके कारण बैंक क्रेडिट ग्रोथ में अब सुधार होने लगा है। फरवरी, 2021 में बैंक क्रेडिट ग्रोथ 6.6% रहा, जबकि पिछले साल यह 6.4% था। मार्केट एक्सपर्ट्स की कहना है कि यह इकोनॉमी में रिकवरी होने की संकेत है और अर्थव्यवस्था अब कोरोना के प्राभाव से बाहर आने लगी है। Bank Credit Growth का मतलब बैंकों द्वारा कंपनियों, बिजनेसमैन या आम लोगों को दिए जाने वाले उधार से है। अर्थात लोन में ग्रोथ क्रेडिट तब बढ़ता है जब इंडस्ट्रियल रिफॉर्म होते हैं। लोग बैंक से जितना कर्ज…

Read More

नई दिल्ली: लंबे समय से रेलवे स्टेशनों पर बंद प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री एक बार फिर शुरू कर दी गयी है मगर कीमतें 3 से 5 गुना तक बढ़ गई है. रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाना कोरोना प्रसार को रोकने के लिए है और यह बढ़ोतरी उन्हीं स्टेशनों पर की जा रही हैं, जहां भारी भीड़ देखी जा रही है. रेल मिनिस्ट्री ने कहा कि मुंबई डिवीजन में कुल 78 स्टेशन हैं जिसमें से सिर्फ 7 स्टेशनों पर ही प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं. पहले प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये का था जो अब कुछ स्टेशनों…

Read More

नई दिल्ली: अगले महीने 1 अप्रैल से पैसेंजर कारों में सेफ्टी मानकों में बदलाव हो रहे हैं. अब ड्राइवर के साथ-साथ बगल वाली सीट के लिए भी एयरबैग उपलब्ध कराया जाएगा. दो साल पहले वर्ष 2019 के शुरुआती महीनों में सभी पैसेंजर कारों के लिए एक सेफ्टी रूल लाया गया था जिसके तहत एयरबैग और एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) को अनिवार्य कर दिया गया था. हालांकि इसके तहत अधिकतर पैसेंजर कारों में सिर्फ ड्राइवर साइड में एयरबैग दिया और कुछ ही मॉडल्स में सामने की दोनों सीटों पर एयरबैग दिया गया. अब सरकार के आदेश से 1 अप्रैल 2021 से…

Read More