गुरुग्राम: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ स्पाइसहेल्थ ने रियल-टाइम पॉलीमरेज़ चैन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) जांच को हर भारतीय के लिए सबसे किफायती और आसानी रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में आम जनता के लिए मात्र 499 रुपयों में सबसे सस्ती टेस्टिंग सुविधा को शुरू करने की घोषणा की है।
स्पाइसहेल्थ ने स्पाइसजेट के साथ साझेदारी के जरिए अत्यंत महत्वपूर्ण यात्रियों के कोविड टेस्ट के लिए सिर्फ 299 रुपयों की विशेष कीमत में कोविड टेस्ट सुविधा उपलब्ध करायी है। यह कीमत मौजूदा मार्केट दर के एक तिहाई इतनी ही है। स्पाइसहेल्थ की मोबाइल लैब्स को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज़ और इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च द्वारा मान्यता दी गयी है।

