Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»आम आदमी की बचत पर डाका
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    आम आदमी की बचत पर डाका

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Reduction in interest rates
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती
    1 अप्रैल से लागू कर दी जायेंगी नयी ब्याज दरें

    न्यूज डेस्क। पाई-पाई कर रकम जोड़ने वाले आम आदमी को सरकार ने जोर का झटका, जोरों से ही दे डाला। गाढे़ पसीने की कमाई से की गयी छोटी बचत भी सरकार की निगाहों से न बच पाई और सरकार की कैंची छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर चल गयी। ऐसे में सरकार पर भरोसा कर बचत योजनाओं में निवेश करने वाले खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

    बुधवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, छोटी बचत योजनाओं की दरों में 50-100 आधार अंकों की कमी की गई है। यानी पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, एनएससी, छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में एक अप्रैल से कटौती कर दी गयी है। यही नहीं पीपीएफ में पहली बार ब्याज दर 7 प्रतिशत से कम की गयी है जो 46 साल के लंबे समय में सबसे कम है।
    वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती करते हुए वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर सेविंग अकाउंट्स में जमा राशि पर सालाना ब्याज दर को 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड की 7.1 फीसदी सालना ब्याज दर को घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया गया है। बुजुर्गों की बचत योजनाओं पर अब 7.4 फीसदी की जगह सिर्फ 6.5 फीसदी तिमाही ब्याज मिलेगा। सुकन्या योजना भी कटौती से अछूती नहीं रही और इसकी सालाना 7.6 फीसदी ब्याज दर को भी घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया है। राष्ट्रीय बचत योजना की ब्याज दर 6.8 प्रतिशत से घटकर 5.9 प्रतिशत की गयी है।
    किसान विकास पत्र पर तो सरकार ने दोहरा झटका दिया है। पहले जहा इस योजना में 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती थी और ये 124 महीने में मैच्योर होता था। लेकिन अब ब्याज दर घटाते हुए 6.2 प्रतिशत करने के साथ इसकी मैच्योरिटी का समय भी बढ़ाकर 138 महीना कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइंडियन आयल ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए की कमी की
    Next Article जोश ‘वर्ल्‍ड फेमस’ का ग्रैंड फाइनल लखनऊ में संपन्‍न
    Finance Khabar

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025

    5000 में शुरू करें FD: जब पॉकेट मनी ही सेविंग्स हो

    July 30, 2025

    SBI का करोड़ों ग्राहकों को झटका! ‘अमृत वृष्टि’ FD स्कीम पर ब्याज दरों में कटौती

    June 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.