Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»जोश ‘वर्ल्‍ड फेमस’ का ग्रैंड फाइनल लखनऊ में संपन्‍न
    प्रेस विज्ञप्ति

    जोश ‘वर्ल्‍ड फेमस’ का ग्रैंड फाइनल लखनऊ में संपन्‍न

    fkhabarBy fkhabarApril 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    जोश ‘वर्ल्‍ड फेमस’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सेलीब्रेटी मेन्‍टॉर्स सनी लियोनी, संतोष शुक्‍ला तथा रघु राम-राजीव ने जोश में भरा नया उत्‍साह और उल्‍लास

    लखनऊ की बेहतरीन प्रतिभाओं को नए शॉर्ट वीडियो स्‍टार्स के तौर पर चुना

    लखनऊ: भारत की सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही और मोस्‍ट-एंगेज्‍ड शॉर्ट वीडियो ऍप जोश ने अपने पहले ओरिजिनल आईपी ‘वर्ल्‍ड फेमस’का आज लखनऊ में संपन्‍न करने की घोषणा की है। ‘वर्ल्‍ड फेमस’की शुरुआत इसी महीने लखनऊ में हुई थी। 15 दिनों तक चले इस मेगा टैलेंट हंट का भव्‍य संपन्‍नआज चांसलर क्‍लब में और इस पूरे कैम्‍पेन के दौरान शहर से करीब 6000 नए कन्‍टेंट क्रिएटर्स की तलाश की गई। इन क्रिएटर्स की हौसला अफ़ज़ाई के लिए उनके परिजनों, दोस्‍तों के अलावा सेलीब्रेटी मेंटॉर्स – एक्‍टर्स सनी लियोनी और संतोष शुक्‍ला के अलावा रिएलिटी टीवी की मशहूर जोड़ी – रघु राम-राजीव भी मौजूद थे। लखनऊ के विजेताओं को भारत में निर्मित, शॉर्ट वीडियो ऍप जोश के नए चेहरों के तौर पर सम्‍मानित किया गया है।

    इन प्रतिभागियों का चयन ऍप पर प्राप्‍त 30 हजार एंट्री वीडियोज़ के आधार पर किया गया है। इन वीडियो के जरिए डांस, एक्टिंग, म्‍युजिक, कॉमेडी, फैशन और स्‍टंट शो आदि के क्षेत्रों में इनकी प्रतिभाएं सामने आयीं। जोश ने इन शॉर्ट वीडियो क्रिएटर्स को ‘वर्ल्‍ड फेमस’होने का पहला अनुभव दिलाया और इन चार सेलीब्रेटी मेंटॉर्स ने उन्‍हें शॉर्ट वीडियो इकोसिस्‍टम के लिए कन्‍टेंट क्रिएशन के गुर सिखाए। इन नए सितारों को अब एक नई दिशा, एक नया स्‍वर और नए अंदाज़ के साथ-साथ जोश ऍप पर दर्शकों का मजबूत आधार भी मिल गया है। इनमें से कुछ जोश स्‍टूडियोज़ के नए चेहरे होंगे।

    इन क्रिएटर्स का उत्‍साहवर्धन करते हुए सहर बेदी, हैड, जोश स्‍टूडियोज़ ने कहा, ”लखनऊ शहर से सितारों की हमारी तलाश पूरी होने के इस अवसर पर हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इस बीच, देशभर से सर्वश्रेष्‍ठ प्रतिभाओं को चुनने का हमारा अभियान अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगा। हमें उम्‍मीद है कि जिस तरह से हमारे इस कैम्‍पेन को सराहा गया है, वह आगे भी जारी रहा तो हमारा सफर और रफ्तार पकड़ेगा। हमारा मानना है कि प्रतिभाओं को पहचाना जाना चाहिए और जोश में हम इन रॉकस्‍टार्स के सपनों में रंग भरने और उन्‍हें भारत में कन्‍टेंट क्रिएशन के बादशाह बनाने में मदद देने के लिए उत्‍सुक हैं।”

    इस ग्रैंड फाइनल में क्रिएटर्स का उत्‍साह और प्रतिभा को स्‍पष्‍ट देखा जा सकता था, उन्‍होंने जोश के भविष्‍य के सितारों के तौर पर अपनी योग्‍यता का लोहा मनवाने में कोई कोर-कसर नहीं रख छोड़ी। इस आयोजन में गतिविधियों और रोमांचकारी पलों की कोई कमी नहीं थी और क्रिएटर्स के लिए अलग-अलग कॉर्नर्स तैयार किए गए जिनमें डांस स्‍टेज, संगीतकारों के लिए आर्टिस्‍ट रिपब्लिक स्‍टेज, सेल्‍फी बूथ, इंस्‍टॉलेशन के साथ वॉकथ्रू और प्रॉप वगैरह का इंतज़ाम भी था ताकि कन्‍टेंट जेनरेट करने की सुविधा हो।

    इस मौके पर जानी मानी एक्‍टर सनी लियोनी ने कहा, ”लखनऊ शहर ने अपनी अलग-अलग संस्‍कृतियों के मेल के चलते मुझे हमेशा से आकर्षित किया है और यहां के युवाओं की प्रतिभा भी देखने लायक है। मैं उनके साथ मिलने-जुलने और शहर के कुछ बेहद प्रतिभावान क्रिएटर्स को मेंटॉर करने के इस अवसर पर किसी कीमत पर गंवा नहीं सकती थी। आज यहां उपस्थित होना और इन शानदार क्रिएटर्स की जोशीली प्रस्‍तुतियों को देखना मेरे लिए सौभाग्‍य की बात है। मैं देशभर के ऐसे हजारों क्रिएटर्स के सपनों में रंग भरने और उन्‍हें उड़ने का अवसर प्रदान करने के लिए जोश को बधाई देती हूं।”

    जोश स्‍टूडियोज़ को इस माह के शुरू में जारी किया गया था और यह ऐसा शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफार्म है जिस पर अत्‍याधुनिक कन्‍टेंट उपलब्‍ध होगा और साथ ही यह टेलेंट हब भी बनेगा। ‘वर्ल्‍ड फेमस’इस जोश स्‍टूडियो की पहली पेशकश है। जोश भारत के 200 से अधिक बेहतरीन क्रिएटर्स, 10 प्रमुख म्‍युजि़क लेबल्‍स, 0.5 करोड़ से ज्‍यादा यूजीसी क्रिएटर्सके महागठबंधन के तौर पर सितंबर 2020 में लॉन्‍च किया गया था। इसके बाद #JoshMeinAajaaएंथम और प्‍लेटफार्म पर प्रस्‍तुत कई चैलेंजों के चलते यह जबर्दस्‍त कामयाबी बटोरता आया है।

    जोश भारत में निर्मित, शॉर्ट वीडियो ऍप है जिसे वर्से इनोवेशन द्वारा सितंबर 2020 में लॉन्‍च किया गया। यह भारत के 200 से अधिक बेहतरीन क्रिएटर्स, 10 बड़े म्‍युजि़क लेबलों, 1.5+ करोड़ यूजीसी क्रिएटर्स, अपनी श्रेणी में श्रेष्‍ठ कन्‍टेंट क्रिएशन टूल्‍स, हॉट एंटरटेनमेंट फॉर्मेट्स तथा व्‍यापक यूज़र डेमोग्राफी संगम पेश करता है। जोश को प्‍ले स्‍टोर पर लगातार भारत की अग्रणी शॉर्ट वीडियो ऍप के तौर पर रेटिंग मिल रही है। फिलहाल जोश भारत में सर्वाधिक तेजी से और सर्वाधिक एं‍गेजिंग शॉर्ट वीडियो ऍप के तौर पर लोकप्रियता हासिल कर रही है जिसके पास 9 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय यूज़र्स (मंथली एक्टिव यूज़र्स), 4.2 करोड़ से अधिक  दैनिक सक्रिय यूज़र्स (डेली एक्टिव यूज़र्स) और 175+करोड़ से अधिक वीडियो प्रतिदिन प्‍ले होते हैं।

    जोश ‘वर्ल्‍ड फेमस’
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआम आदमी की बचत पर डाका
    Next Article सेंसेक्स में 521 अंकों की तेज़ी
    fkhabar

    Related Posts

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.