Author: News Desk

फाइनेंस मिनिस्ट्री के निर्देशों के बाद 10 क्रिप्टो एक्सचेंजों का हाल बेहाल हो गया है। एप्पल ने भारत में अपने ऐप स्टोर से गैर-अनुपालन मुद्दों के चलते दस क्रिप्टो एक्सचेंजों को रिमूव कर दिया है। इन एक्सचेंजों में बिनेंस और कूकॉइन जैसे प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंज शामिल हैं। खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय वित्तीय खुफिया इकाई (FIU ) ने इन एक्सचेंजों पर देश में अवैध रूप से संचालन करने और मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी नियमों का पालन करने में विफल रहने का आरोप लगाया। ऐसी अटकलें हैं कि Google के Play Store पर भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है। एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग…

Read More

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सपाट शुरुआत के बाद आज भारतीय शेयर बाजार 200 से ज़्यादा अंकों की उछाल के साथ खुला और फिर ये 300 अंकों तक गया लेकिन इसके बाद खबर लिखे जाने तक इसमें मुनाफावसूली दिखाई दे रही है। दिन के 11 बजे सेंसेक्स 98 और निफ़्टी 34 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है यानि ऊपरी स्तर से सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट आ चुकी है. बाजार के जानकारों के अनुसार आज दिनभर उतार चढाव रह सकता है क्योंकि टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी एएमसी जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के रिजल्ट आज आने वाले हैं, ऐसे में बाजार…

Read More

वरिष्ठ नागरिक अपने लिए निवेश के ऐसे विकल्प तलाशते हैं जहां ज्यादा ब्याज के साथ पैसा भी सुरक्षित रहे। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) के तहत उनका पैसा सुरक्षित रहता है क्योंकि सरकार इसकी गारंटी देती है। ये योजना सरकार ने उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है जिस पर अधिकतम ब्याज सरकार की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। अभी इस पर 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो सीनियर सिटीजन को सावधि जमा पर इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 5 साल…

Read More

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के ताजा आंकड़े इशारा करते हैं कि भारत में वाहन प्रेमियों के बीच EV के प्रति रुझान काफी बढ़ा है. आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का सबसे ज्यादा रुझान रहा है, उसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है. महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल संख्या 4 लाख तक पहुंच गई है। कुल इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण में 7 लाख के साथ उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। आंकड़ों के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री साल 2023 में सालाना आधार पर 49.25 फीसदी बढ़कर 15,29,947 यूनिट हो गई. FADA (फेडरेशन…

Read More

बुधवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ़्टी में तेजी देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 271 अंक ऊपर 71,657 अंक पर और निफ्टी 73.85 अंक अंक ऊपर 21,618 अंक पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, आई टी, ऑटो शेयरों में भी खरीदारी देखी गई बैंक निफ्टी में 118 अंक की बढ़त रही और वो 47,360 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज चढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा रही. आज के सत्र में मिड और लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट…

Read More

ग्लोबल इकॉनमी की ग्रोथ रेट 2024 में लगातार तीसरे साल भी धीमा रहेगा और इसकी वजह उच्च ब्याज दरें, उच्च मुद्रास्फीति, व्यापार में मंदी के साथ-साथ चीन में मंदी रहेगी ये आंकलन विश्व बैंक ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल इकॉनमी की ग्रोथ दर इस साल केवल 2.4 फीसदी रहेगी. पिछले साल यानि 2023 में यह 2.6 प्रतिशत, 2022 में 3.0 प्रतिशत और 2021 में 6.2 प्रतिशत थी। 2021 में मजबूत ग्रोथ की वजह 2020 की महामारी के बाद तेजी से आर्थिक सुधार था। रिपोर्ट के मुताबिक इज़रायल-हमास युद्ध…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सपाट कारोबार की शुरुआत हुई है, सेंसेक्स महज 3 अंक की गिरावट के साथ 71,383.20 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 34 अंकों की बढ़त नज़र आ रही थी वहीँ निफ़्टी भी हरे निशान में लौटने की कोशिश कर रहा था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 31 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में…

Read More

देश के चार बड़े बैंकों स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, ICICI Bank और एक्सिस बैंक ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है जिसका सीधा असर इन बैंकों के कार्ड यूजर्स पर पड़ेगा। अगर आप भी इन बैंकों के कार्ड होल्डर हैं तो आपको ये नियम पता होने चाहिए। जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी बैंक ने Regalia और Millennia क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। रेगलिया क्रेडिट कार्ड पर अब कम से कम 1 लाख रुपये खर्च करने पर ही लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी। आपको एक क्वार्टर में सिर्फ 2 लाउंज एक्सेस मिलेगा।…

Read More

आपका डेबिट कार्ड खराब हो जाता है या ज़्यादा पुराना होने पर एटीएम या pos मशीनों पर काम नहीं करता तब आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है और आपको इसे बदलवाना पड़ता है, बैंक जाना पड़ता है, आवेदन करना पड़ता है, यहाँ हम आपको आपके निष्क्रिय हो चुके डेबिट कार्ड को बदलने के कुछ आसान तरीक बता रहे हैं। डेबिट कार्ड खराब होने की हालत में उसे बदलवाने के लिए आवेदन करने का सबसे आसान तरीका नेट बैंकिंग है। अगर आप नेट बैंकिंग करते हैं तो लॉग इन करके और कार्ड सेक्शन पर जाकर डेबिट कार्ड प्रतिस्थापन के लिए…

Read More

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार काफी चढ़ाव और उतार वाला रहा। शेयर बाजार अपने ऊपरी स्तर को संभाल न सका. सेंसेक्स जो एक समय 600 से ज़्यादा अंकों की बढ़त के साथ 72 हज़ार के पार कारोबार कर रहा था अंत में 30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 71,386 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,035 अंक के उच्चतम स्तर छुआ लेकिन वह 72,000 के हर्डल के पार एकबार फिर टिक न सका. दिन के आखरी घंटे में एकबार फिर ज़बरदस्त बिकवाली आयी और सारा मुनाफा धुंआ हो गया. निफ्टी 31 अंक की…

Read More

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक की ये नई दरें 8 जनवरी 2023 से लागू हो गई हैं ऐसे में जिन लोगों ने HDFC Bank से लोन लिया है उन पर इन बढ़ी दरों का असर पड़ सकता है. HDFC Bank का मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट्स 8.80 फीसदी से 9.30 फीसदी के बीच है. अब एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.80 फीसदी से 8.70 फीसदी कर दिया गया है. HDFC Bank का एक महीने का एमसीएलआर 5 आधार अंक…

Read More

पिछले दो तीन कारोबारी सत्रों में घरेलू शेयर बाज़ार में दबाव देखा गया, सोमवार को तो 600 अंकों से ज़्यादा की गिरावट दर्ज हुई लेकिन आज मंगलवार को जब बाज़ार खुले तो बदला हुआ माहौल दिखा और बाज़ार ने ज़ोरदार तेज़ी के साथ शुरआत की. खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 569 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ़्टी भी ज़ोरदार तेज़ी के साथ 175 अंकों की बढ़त दिखा रहा था।निफ्टी बैंक की करें तो यह भी 403अंकों की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था। एशियाई…

Read More

जर्मन लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने 2024 में 12 से अधिक नयी गाड़ियां लॉन्च करने के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मर्सिडीज-बेंज नए उत्पादों, विनिर्माण कार्य और डिजिटलीकरण में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मर्सिडीज-बेंज ने वर्ष 2023 में भारत में 17,408 इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री के बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है. जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज-बेंज इंडिया की इस साल जो 12 गाड़ियां लांच होंगी उनमें तीन इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं जिनमें से टॉप एंड व्हीकल सेगमेंट की 6 कारें होंगी और इनकी कीमत 1.5…

Read More

टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयर इंडिया के साथ विस्तारा एयरलाइन के विलय पर ताजा अपडेट सामने आया है। विस्तारा के CEO विनोद कन्नन ने सोमवार को कहा कि दोनों एयरलाइंस के बीच प्रस्तावित विलय के संबंध में सभी कानूनी मंजूरी 2024 की पहली छमाही तक मिल सकती है। बता दें कि नवंबर 2022 में विस्तारा ने एयर इंडिया के साथ एक डील के तहत टाटा समूह में विलय की घोषणा की थी। । दो एयरलाइंस के विलय के इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. Vistara CEO कन्नन ने कहा…

Read More

नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गए. निफ्टी और सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 670 अंक गिरकर 71,355 पर और निफ्टी 197.80 अंक गिरकर 21,513 पर आ गया। आज के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर सभी इंडेक्सों में गिरावट दर्ज हुई. कारोबारी सत्र में गिरावट का असर सबसे ज़्यादा लार्ज और मिडकैप शेयरों पर पड़ा. सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली है। निफ्टी बैंक 1.47 फीसदी गिरकर 47,450 अंक पर बंद हुआ. बाजार में चढ़ने वाले शेयरों में HCL Tech, Power Grid, Sun Pharma, NTPC, Bajaj Finance…

Read More

मेडिकल के लगातार बढ़ते बिलों के दौर में स्वास्थ्य बीमा आपके जीवन के लिए बहुत ज़रूरी होता है, कोई भी हेल्थ पालिसी एक वर्ष के लिए वैध होती है ऐसे में अपनी पॉलिसी का समय पर नवीनीकरण कराना बहुत जरूरी है। हेल्थ पालिसी लैप्स होने का मतलब आपको आर्थिक नुकसान समेत कई परेशानियों का सामना। ध्यान रखें कि यदि आप नियत तारीख तक अपने नवीनीकरण प्रीमियम का भुगतान करने से चूक जाते हैं तो आपकी चिकित्सा या स्वास्थ्य पॉलिसी तुरंत समाप्त नहीं होती है, आपको नवीनीकरण के लिए अतिरिक्त समय मिलता है जो आमतौर पर 15 से 30 दिन का…

Read More

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ ट्रेड करते नज़र आ रहे हैं हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मामूली बढ़त के साथपर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 178 अंक की गिरावट के साथ 71,847 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, इस समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ 21,652 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 32 शेयर लाल निशान पर थे। सेक्टोरल सूचकांकों की बात…

Read More

नए साल में साल में ऑटो सेक्टर को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भारतीय रिजर्व बैंक आगामी एमपीसी बैठकों में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कटौती करेगा? इस सवाल में ये बात छुपी हुई है कि 2023 में ऑटो सेक्टर जिस रफ़्तार से भागा था क्या 2024 में भी वही रफ़्तार बरकरार रहेगी। क्योंकि इसका सीधा सम्बन्ध तो ऑटो लोन से है. RBI अगर प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कटौती नहीं करेगा तो ऑटो लोन महंगे हो सकते हैं और इसका सीधा असर यात्री वाहनों की बिक्री पर पड़ेगा। मारुति सुजुकी इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के…

Read More

रिलायंस इंडस्ट्रीज कनाडा की ब्रुकफील्ड के साथ अगले सप्ताह चेन्नई में एक डेटा सेंटर खोलने जा रही है। रिलायंस ने पिछले साल जुलाई में इस संयुक्त उद्यम में लगभग 378 करोड़ रुपये का निवेश किया था. इस संयुक्त उद्यम में ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और अमेरिका के रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट डिजिटल रियल्टी पहले से ही भागीदार थे। इस जॉइंट वेंचर में तीनों की 33-33 फीसदी हिस्सेदारी है. तमिलनाडु में आयोजित एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए RIL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि उनका ग्रुप Renewable Energy and Green Hydrogen में भी निवेश कर रहा है…

Read More

बढ़ती कीमतों और ऊंचे होम लोन के बावजूद 2023 में देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में बूम देखा गया। आवासीय संपत्तियों की बिक्री के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ गए। भारत के शीर्ष 7 शहरों में लगभग 4.77 लाख मकानों की रिकॉर्ड बिक्री हुई। नए लॉन्च हुए घरों की बिक्री भी काफी अच्छी रही और 4.46 लाख यूनिट के करीब पहुंच गई. इस सेक्टर की ये रफ्तार बरकरार रहेगी ये आगामी अंतरिम बजट पर काफी निर्भर करता है, रियल एस्टेट बाजार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और RBI से काफी उम्मीदें हैं. आम चुनाव से पहले ये मोदी सरकार का आखिरी…

Read More