Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»शेयर बाजार में बिकवाली जारी, पहले घंटे में तेज़ गिरावट
    इक्विटीज

    शेयर बाजार में बिकवाली जारी, पहले घंटे में तेज़ गिरावट

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2024Updated:January 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Selling continues in the stock market, sharp fall in the first hour
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नए साल के दूसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली के दौर में चले गए। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 471 और निफ़्टी 127 अंक नीचे कारोबार कर रहे थे. बाजार में कल कारोबारी सत्र के आखरी आधे घंटे में आयी बिकवाली से अंदाज़ा लग गया था कि कि आज भी बाज़ार मंदड़ियों के कब्ज़े में ही रहेगा।

    आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 60 अंक की बढ़त लेकर 72,332.85 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर यह 108 अंक की गिरावट के साथ 72,163 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 34 अंक गिरकर 21,707 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर औॅर 29 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिये।

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 पैक में सनफार्मा, सिप्ला, डिविस लैब, टाटा कंज्यूमर और डॉ रेड्डी के शेयर में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी एंटरप्राइजेज, M&M और इंफोसिस के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो गिरते बाजार में हमेशा की तरह में निफ्टी फार्मा में सबसे अधिक 1.77 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इसके बाद निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.42 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.34 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 0.23 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 0.53 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.29 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.19 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.23 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

    equity latest news sahre market stock exhachange
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदेश के इस राज्य में पेंशन की उम्र 50 साल हुई
    Next Article LIC को मिला 806 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.