झारखंड सोरेन सरकार ने उन लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है जिनकी पेंशन कटती है यानि पेंशनर्स से लिए झारखण्ड सरकार का ये नए साल का बहुत बड़ा तोहफा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार ने राज्यवासियों को तोहफा देते हुए पेंशन पात्रता की उम्र 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दी है. इसका मतलब यह है कि अब झारखंड के नौकरी पेशा लोग 10 साल पहले ही यानि 50 साल से अधिक उम्र के निवासी सरकारी पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि उनकी सरकार राज्य की कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां भी आरक्षित करेगी. इसके साथ ही झारखण्ड सरकार ने दावा किया है कि वर्ष 2000 में झारखंड राज्य बनने के बाद से 20 वर्षों में केवल 16 लाख लोगों को पेंशन का लाभ मिला, लेकिन उनकी सरकार ने लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि की है और अब यह 36 लाख को पेंशन प्रदान करता है। बता दें कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए झारखंड का निवासी होना जरूरी है.
बता दें कि पूरे देश में पुरानी पेंशन को लेकर सरकारी कर्मचारी आंदोलित हैं। कांग्रेस पार्टी ने लोगों से पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया है. कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है इसलिए हो सकता है कि नई सरकार पुरानी पेंशन का फैसला वापस ले ले क्योंकि किसी भी भाजपा शासित राज्य में या केंद्र में पुरानी पेंशन लागू नहीं है.

