देश में म्यूचुअल फंड में निवेश का चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है और इसकी वजह ये है कि लोगों को रिटर्न भी अच्छा मिल रहा है, साथ सीधे इक्विटी बाजार की अपेक्षा जोखिम भी कम है. अगर सही रणनीति के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाए तो कोई भी निवेशक बड़ी संपत्ति बनाने में सक्षम होगा। कई म्यूचुअल फंड अच्छा परिणाम दे रहे हैं और इन फंडों ने निवेशकों के लिए अच्छा रिटर्न अर्जित किया है।
पिछले एक साल में निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने निवेशकों को 47.24 फीसदी का रिटर्न दिया है. निवेशकों को 3 साल में 31.94 फीसदी और 5 साल में 24.65 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इस फंड का एयूएम 21,380 करोड़ रुपये है. इसका एक्सपेंस रेशियो 1.67 फीसदी है. मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने भी पिछले एक साल में निवेशकों को 42.95 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले 3 और 5 साल में इस फंड ने निवेशकों को 35.47 फीसदी और 24.54 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इसका एक्सपेंस रेशियो 1.78 फीसदी है. वहीं, इस फंड का आकार 6,804 करोड़ रुपये है.
क्वांट मिड कैप फंड की बात करें तो इस फण्ड ने भी पिछले एक साल में निवेशकों को 34.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसने निवेशकों को 3 और 5 साल के दौरान 33.14 फीसदी और 26.63 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इस फंड का व्यय अनुपात 1.89 प्रतिशत है। इस फंड का आकार 3,781 करोड़ रुपये है. वहीँ एचडीएफसी मिड-कैप अपॉच्र्युनिटीज फंड ने पिछले एक साल में निवेशकों को 44.03 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 और 5 साल के दौरान निवेशकों को 31.43 फीसदी और 22.69 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इस फंड का व्यय अनुपात 1.50 प्रतिशत है। इसका एयूएम 52,137.70 करोड़ रुपये है. एडलवाइस मिड कैप फंड ने भी पिछले एक साल के दौरान इसने 38.87 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड ने 3 और 5 साल के दौरान 29.03 फीसदी और 23.25 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है.

