भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को वीकली एक्सपायरी के दिन कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप तीनों सेगमेंट में जबरदस्त खरीदारी रही। बीएसई सेंसेक्स 490 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,847.57 पर और एनएसई निफ्टी 141 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,658.60 पर बंद हुआ। एनएसई पर बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा, सर्विस सेक्टर, हेल्थकेयर, ऑयल और गैस इंडेक्स में तेजी का रुख देखा गया।
सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, नेस्ले, इंफोसिस, भारतीय एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट के शेयर तेजी में बंद हुए. यहीं विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, टाटा स्टील, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
आज सुबह जब बाजार खुला तो सेंसेक्स 269.91 अंकों की उछाल के साथ 71626.51 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 74.9 अंकों की बढ़त के साथ 21,592.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई, हांगकांग, टोक्यो, ताइपे और सियोल के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जकार्ता और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में बंद हुए।

