Author: News Desk
भारतीय शेयर बाज़ार के शुक्रवार अच्छा दिन बनकर आया, पिछले दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार संभला और लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 496 अंक की बढ़त के साथ 71,684 अंक पर और निफ्टी 160 अंक की बढ़त के साथ 21,622.40 अंक पर बंद हुआ. आज के कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में गिरावट जारी रही विशेषकर इंडसइंड बैंक में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, पिछले दो दिनों से बाजार को HDFC बैंक नीचे ले जा रहा था. आज के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया.…
क्रेडिट कार्ड आज के दौर की एक बड़ी ज़रुरत बन गया है। यह हमारे वित्तीय लेनदेन की प्रक्रिया को आसान और लचीला बनाता है। क्रेडिट कार्ड से हम कैसे ज़्यादा से ज़्यादा फायदा ले सकते हैं इसके लिए रणनीतिक योजना और बुद्धिमानीपूर्ण उपयोग की आवश्यकता होती है। क्रेडिट कार्ड की खूबियों और कमियों के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है. कई कार्ड कैशबैक, रिवार्ड पॉइंट या दूसरे विभिन्न लाभ प्रदान करते हैं। क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले विशिष्ट लाभों से परिचित होने से आपको इन फायदों के दायरे को और बढ़ाने और अपने नियोजित खर्च से अधिकतम लाभ प्राप्त…
भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई कारोबारी सत्रों से उथल-पुथल मची हुई है, हालांकि आज सेंसेक्स और निफ्टी भारी बढ़त के साथ खुले, लेकिन फिलहाल इनमें एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 71587 अंक पर और निफ्टी 118 अंक ऊपर 21581 अंक पर कारोबार कर रहा था। आज बाजार को स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों से काफी सपोर्ट मिल रहा है, निफ्टी बैंक बाजार में रिकवरी की कोशिश करता दिख रहा है। सेंसेक्स आज 547.69 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 71734.55 पर खुला। निफ्टी भी 151.35 अंक की…
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के सीईओ सुनिल मित्तल ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एक कार्यक्रम में वोडाफोन- आइडिया के भविष्य पर बड़ी बात कही। उन्होंने कंपनी की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि कंपनी को लंबे समय से बड़ी पूंजी की जरूरत है। पूंजी की कमी के चलते वोडाफोन- आइडिया अपना अस्तित्व खो रही है। देश में इस समय में एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल और जियो की ओर से 5G नेटवर्क शुरू कर दिया गया है, लेकिन वोडाफोन-आइडिया की ओर से…
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट का रुझान रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती कुछ मिनटों के दौरान जबरदस्त गिरावट नजर आई. बीएसई सेंसेक्स 313.90 गिरकर 71,186 पर और एनएसई निफ्टी 109 अंक गिरकर 21,462 पर बंद हुआ. बुधवार को सेंसेक्स 1,628 अंक की गिरावट के साथ 71,500.76 अंक पर बंद हुआ था. आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप तीनों तरह के शेयरों में तेज़ गिरावट देखने को मिली. इंडेक्स की बात करें तो आईटी, फिन सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और मीडिया इंडेक्स दबाव में रहे। वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयर…
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) विशेष रूप से महिला निवेशकों के लिए एक छोटी बचत योजना है। अगर आप महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में निवेश करने का प्लान कर रही हैं तो इसके नफे और नुकसान के बारे में ज़रूर जान लें। यह योजना अप्रैल 2023-मार्च 2025 तक दो साल के लिए मिल रही एक बार की योजना है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट देश के सभी पोस्ट ऑफिस में मिल रहे है। इसमें कोई भी महिला अपने लिए, अपनी बेटी के लिए या किसी नाबालिग लड़की की ओर से…
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है। इसकी मदद से आप आसानी से एक बड़ा रिटायरमेंट फंड जमा कर सकते हैं। इसका एक बड़ा फायदा यह है इसमें 2,00,000 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है। सरकारी स्कीम होने के कारण इसमें हाल के दिनों में लोगों की रुचि बढ़ी है। आज हम आपको बताएँगे कि NPS अकाउंट खोलने का प्रोसेस क्या और आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किस तरह NPS अकाउंट खोल सकते हैं. तो इसके लिए आपको सबसे पहले सीआरए की वेबसाइट पर जाना होगा। मौजूदा समय में CAMS, KFin Technologies और Protean eGov Technologies तीन…
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार शुरुआती कुछ मिनटों के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक के अमेरिकी लिस्टेड शेयरों में रातों-रात आई 9 फीसदी की गिरावट का असर गुरुवार को बाजार खुलते ही दिखने लगा। पांच सप्ताह में सबसे ज्यादा अमेरिकी ट्रेजरी रिटर्न का असर भी बाजार पर दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 334 अंकों की गिरावट के साथ 71166 पर ट्रेड कर रहा था, सेंसेक्स आज बाजार खुलने के बाद 800 से ज़्यादा अंकों तक भी लुढ़क गया था, निफ़्टी भी इस…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से जानकारी दी गयी है कि जन्मदिन की तारीख में अपडेट करने के लिए स्वीकार्य दस्तावेज़ों की सूची से आधार को हटा दिया गया है इसका मतलब हुआ कि अब आप आधार में दर्ज जन्मतिथि को EPFO अपडेट में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। EPFO द्वारा 16 जनवरी, 2024 को जारी अपने सर्कुलर में बताया गया कि आधार जारी करने वाली सरकारी एजेंसी UIDAI से एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के रुप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से आधार को हटाया जाए। इसके बाद EPFO ने…
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच sensex-nifty में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है। आज के कारोबार में दोनों घरेलू इंडेक्सों में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स में करीब 1628 अंकों की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी भी 21500 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखी. सेंसेक्स 71501 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 21572 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के टॉप लूजर्स में एचडीएफसीबैंक, टाटास्टील, KOTAKBANK, AXISBANK, ICICIBANK…
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2024 डिलिवरी वाला सोना 0.24 फीसदी या 150 रुपये की गिरावट के साथ 61,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया. वैश्विक स्तर पर भी शुरुआती कारोबार में सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई. सोने के साथ-साथ बुधवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. बुधवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी…
टाटा मोटर्स ने आज देश की सबसे छोटी ईवी एसयूवी बाजार में पेश की है। कंपनी का दावा है कि यह देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार है। टाटा Punch EV की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये तय की गयी है, वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Tata Punch EV की डिलीवरी 22 जनवरी 2024 से शुरू होगी। कंपनी ने कहा है कि यह एसयूवी डीलरों तक पहुंचना शुरू हो गई है। कंपनी Tata Punch EV लॉन्ग रेंज वैरिएंट के लिए 421 किलोमीटर की रेंज (MIDC) का दावा कर रही है। Tata Punch EV के…
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार ज़ोरदार गिरावट के साथ खुले और चारों तरफ बिकवाली देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 1130 अंक गिरकर 71,998.93 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 844 अंकों की गिरावट के साथ 72,284 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स निफ्टी में 242 अंक की गिरावट नज़र आ रही थी और वह 21,790 पर कारोबार करता नजर आ रहा था। सेंसेक्स 30 पैक के 8 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी 50 के शेयरों में…
पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे आसान तरीकों में से एक तरीका है कि आप अपनी फिक्स्ड डिपाजिट को गिरवी रख दीजिये. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या फिर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तब भी आपको आसानी से लोन मिल जाता है। लेकिन अपनी फिक्स्ड डिपाजिट को गिरवी रखकर लोन लेने से पहले नीचे दी गयी बातों का ध्यान देना ज़रूरी है. FD पर अधिकांश बैंकों द्वारा 0.75 प्रतिशत से लेकर 2 प्रतिशत तक का लोन दिया जाता है। अगर कोई बैंक इससे ज्यादा ब्याज पर एफडी पर लोन दे…
बैंक या NBFC से लिए गए लोन के डिफॉल्ट पर जुर्माने से जुड़े नए नियम इस साल 1 अप्रैल से लागू होंगे। RBI ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संशोधित निष्पक्ष ऋण प्रणाली, जो बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को राजस्व वृद्धि के लिए ऋण डिफ़ॉल्ट पर दंडात्मक शुल्क लगाने से रोकती है इसे अप्रैल से लागू किया जाएगा. खबरों के मुताबिक, जुर्माना वसूलने के इस चलन से चिंतित केंद्रीय बैंक ने पिछले साल 18 अगस्त को नियमों में संशोधन किया था जिसके तहत बैंक या NBFC केवल ‘उचित’ डिफॉल्ट शुल्क ही लगा सकेंगे.…
मंगलवार का भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा। बाजार की शुरुआत बढ़त तो के साथ हुई लेकिन दिन के कारोबार के दौरान बाजार पर दबाव देखा गया और अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंक गिरकर 73,128 पर और निफ्टी 65 अंक गिरकर 22,032 पर आ गया। आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार का मूड बिगड़ा बाजार में आज गिरावट का असर मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स पर देखने को मिला. ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, पीएसई, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा, इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू और मेटल इंडेक्स में खरीदारी देखने…
अगर आप होम लोन लेना चाहते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना आपके लिए बहुत ज़रूरी होता है इसलिए जब भी होम लोन लेने जाए तो राशि, ब्याज दर, पुनर्भुगतान विकल्प आदि पहलुओं पर विचार ज़रूर करें। इनमें से ऋण पुनर्भुगतान एक ऐसा कारक है जो बहुत महत्वपूर्ण है जिसे समझना बहुत ज़रूरी है. जब आप गृह ऋण के लिए आवेदन करते हैं, तो आप एक निश्चित अवधि में ब्याज सहित धनराशि का भुगतान करना चाहते हैं। इस पूर्व-निर्धारित अवधि को ऋण अवधि यानी पुनर्भुगतान अवधि कहा जाता है। यह वह अवधि है जिसके लिए आप बैंकों से पैसा…
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है, बाज़ार आज बेहद मामूली बढ़त के साथ खुले, फिर लाल रंग में रंग गए और अभी मामूली तेज़ी में दिख रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स सुबह करीब साढ़े 9 बजे 86 अंक गिर गया मगर खबर लिखे जाने तक 29 ऊपर चढ़ चुका था और 73357 पर कारोबार कर रहा था वहीँ निफ़्टी में भी पांच अंकों की मामूली तेज़ी आ चुकी थी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।…
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने छोटी अवधि की एक नयी जमा योजना “बॉब360” लॉन्च की है। इस एफडी में 2 करोड़ रुपये से कम का निवेश स्वीकारा जाएगा। ये बैंक ऑफ़ बड़ोदा की सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली फिक्स्ड डिपाजिट में से एक है। इस नई एफडी में 15 जनवरी से निवेश किया जा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस नई FD को बॉब360 नाम दिया है। नाम से पता चलता है कि ये 360 दिन की अवधि वाली एफडी होगी जिसमें सामान्य नागरिकों 7.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा…
पीली धातु यानि सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बढ़ोतरी नज़र आ रही है। वायदा बाजार में भी सोना बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला गोल्ड 167 रुपये की बढ़त के साथ 62,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। चांदी का भी घरेलू वायदा भाव तेजी में दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 212 रुपये की बढ़त के साथ 72,692 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वैश्विक बाजार की बात…
