Author: News Desk
ग्लोबल मार्केट से मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाज़ार आज एक बड़ी बढ़त के साथ खुले मगर जल्द ही उसमें बिकवाली दिखाई दे रही है और साड़ी बढ़त निकलकर सेंसेक्स और निफ़्टी अब लाल निशाँ में कारोबार कर रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 445 अंक निफ्टी 158 अंक की बढ़त के साथ तो खुला लेकिन अब खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 51 अंक नीचे 71372 और निफ़्टी 18 अंक नीचे 21553 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दे रहा है. लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स या तो सपाट हैं या फिर लाल रंग में दिखाई दे रहे…
नया फोन या लैपटॉप खरीदने से पहले रिलायंस जियो की एक डील के बारे में जान लीजिए जो आपके बहुत फायदे वाली है। रिलायंस जियो द्वारा रिचार्ज प्लान की सुविधा के अलावा लैपटॉप और फोन किराए पर दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से पेश इस खास सर्विस के जरिए सस्ते किराए के साथ लैपटॉप और फोन को उपलब्ध किया जाएगा साथ ही डाटा का भी फायदा मिल सकेगा। जियो की ओर से एयर फाइबर सर्विस को पेश किया जा रहा है जो कि एक फाइनेंशियल सर्विस है। इसके तहत रेंटल प्लान के माध्यम से किसी भी लैपटॉप, फोन…
Tata Motors की ओर से गुजरात के साणंद स्थित प्लांट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इस साल अप्रैल में साणंद प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। Tata Motors ने पिछले साल फोर्ड इंडिया से साणंद प्लांट का अधिग्रहण किया था। कंपनी की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने इस प्लांट के लिए पिछले साल जनवरी में फोर्ड इंडिया के साथ 725.7 करोड़ रुपये में डील की थी. टाटा मोटर्स अप्रैल से नेक्सॉन ईवी के साथ साणंद में इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करने की योजना बना रहा है। कंपनी…
मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को माइल्ड हाइब्रिड अवतार में लांच किया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल पहले से ज्यादा माइलेज देगा। कंपनी ने अब ब्रेज़ा के चुनिंदा ट्रिम्स के साथ फीचर्स और किट को अपडेट किया है। मारुति सुजुकी ने नए Haier ZXI मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.05 लाख रुपये और ZXI+ मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12.48 लाख रुपये तय की है. दिसंबर 2023 में लगभग 13 हजार इकाइयों की बिक्री के साथ, ब्रेज़ा भारत में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी/क्रॉसओवर है। मारुति सुजुकी ने इसमें से 48V माइल्ड हाइब्रिड सेटअप हटा…
भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी निवा बूपा ने जेन-जेड और मिलेनियल्स को ध्यान में रखते हुए एक नया उत्पाद एस्पायर लॉन्च किया है। आपको बता दें कि निवा बूपा को पहले मैक्स बूपा के नाम से जाना जाता था। इस उत्पाद में स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जेन-जेड और मिलेनियल्स की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखा गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, 2019 से 2021 के बीच 15 से 49 साल की सिर्फ 30 फीसदी महिलाएं और इस आयु वर्ग के 33 फीसदी पुरुष ही स्वास्थ्य बीमा या स्वास्थ्य योजना के दायरे में थे.…
महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद अब टाटा मोटर्स भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रहा है. 1 फरवरी 2024 से टाटा की गाड़ियां खरीदना महंगा हो जाएगा। टाटा मोटर्स ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) सहित अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में औसतन 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह कीमत बढ़ोतरी 1 फरवरी 2024 से प्रभावी होगी। कंपनी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए यह कदम उठा रही है। कंपनी पंच, नेक्सन और हैरियर सहित कई यात्री वाहन बेचती है। टाटा मोटर्स…
सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे कीमती कंपनियों में से पांच के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,67,936.21 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज़्यादा नुकसान देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। बीते सप्ताह HDFC Bank का मार्किट कैप 1,22,163.07 करोड़ रुपये घटकर 11,22,662.76 करोड़ रुपये रह गया। HDFC Bank का शेयर इस दौरान 12 प्रतिशत टूटा। बैंक…
बाजार के जानकारों के मुताबिक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझानों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी। इस सप्ताह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते महाराष्ट्र सरकार ने छुट्टी की घोषणा कर दी है. शुक्रवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शेयर भी बाजार भी बंद रहेंगे। इस तरह इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन शेयर बाजार में कारोबार होगा। बाजार के विश्लेषक विनोद नायर के मुताबिक इस सप्ताह बाजार की दिशा अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों, बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के ब्याज दर फैसलों…
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानि FPI ने इस महीने के पहले तीन हफ्तों में भारतीय शेयर बाजारों से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक निकाले हैं। भारतीय शेयरों के उच्च मूल्यांकन और अमेरिका में बढ़ती बांड पैदावार के कारण FPI बिकवाल बने हुए हैं। डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक विदेशी निवेशक ऋण या बांड बाजार को लेकर उत्साहित हैं। समीक्षाधीन अवधि में उन्होंने बांड बाजार में 15,647 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 19 जनवरी तक भारतीय शेयरों से 13,047 करोड़ रुपये निकाले हैं. उन्होंने 17-19 जनवरी के दौरान 24,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर…
पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और निजी सेक्टर के कर्नाटक बैंक ने फिक्स्ड डिपाजिट पर अपने ब्याज दरों में बदलाव किया है. यूनियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 20 जनवरी 2024 से प्रभावी हो चुकी हैं। ये बैंक अब सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर कितना ब्याज दरें दे रहे हैं, चलिए जानते हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरें7 दिनों से 14 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 3.5%15 दिनों से 30 दिनों के बीच की एफडी पर…
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने फ्लैगशिप एसयूवी मॉडल स्कॉर्पियो-एन, थार और एक्सयूवी700 की कीमतें बढ़ा दी हैं। XUV700 SUV की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. AX7 L पेट्रोल वैरिएंट, विशेष रूप से 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, कीमत में ₹57,000 की भारी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, उसी मॉडल का डीजल संस्करण जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है, की कीमत में ₹53,000 तक की बढ़ोतरी देखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि मूल्य समायोजन एक समान नहीं रहा है क्योंकि XUV700 के आठ वेरिएंट की कीमतों में कटौती देखने को मिली…
Kotak Mahindra Bank ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 6.75 फीसदी बढ़ा है. दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में बैंक की स्टैंडअलोन कुल आय में साल-दर-साल आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शनिवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। तीसरी तिमाही में Kotak Mahindra Bank का एकल शुद्ध लाभ 4,264.78 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान तिमाही के 3,995.05 करोड़ रुपये से 6.75 फीसदी ज्यादा है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी…
भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नयी इंश्योरेंस योजना- जीवन धारा II को लॉन्च किया है। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। LIC ने एक प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी शेयर की है। प्रेस रिलीज़ के अनुसार यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग एन्युटी प्लान है। LIC जीवन धारा II को 22 जनवरी, 2024 से खरीदा जा सकता है। जीवन धारा II पॉलिसी खरीदने के लिए की न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और अधिकतम आयु 80/70/65 वर्ष माइनस डेफरमेंट पीरियड हो सकती है, जो चुने गए एन्युटी ऑप्शन पर निर्भर करती है। इस प्लान में एन्युटी शुरू…
कितने लोग ऐसे होंगे जो अपने डेबिट कार्ड की असली वैल्यू को जानते होंगे, सभी को यही मालूम रहता है कि बैंक अकॉउंट खोलने पर बैंक द्वारा उन्हें जो डेबिट कार्ड मिलता है वो सिर्फ ट्रांज़ैक्शन यानि पैसों के लेनदेन के लिए होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपके डेबिट कार्ड पर जीवन बीमा कवर भी होता है. कार्डहोल्डर की मृत्यु पर उसके परिवार के सदस्य आसानी से इस कवर का क्लेम ले सकते हैं। लेकिन क्लेम का दावा करने के लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना होता है। इसके बाद ही आपको क्लेम दिया जाता है.…
शनिवार के बावजूद आज भी भारतीय शेयर बाज़ार खुला और दिन भर उसमें कारोबार हुआ. उतार -चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ़्टी लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 259.58 अंक और निफ्टी 36.70 अंक घटकर 21,585.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1971 शेयर बढ़े और 1706 शेयर गिरे जबकि 87 शेयर अपरिवर्तित रहे हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी रही। इंडसइंड बैंक, एचयूएल, एमएंडएम, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप गिरावट वाले शेयरों में रहे हैं। कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी टॉप गेनरों में शामिल…
भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, देश में कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए प्रत्येक वाहन मालिक के पास कम से कम थर्ड पार्टी बीमा होना चाहिए। ऐसा न करने पर कई कानूनी कार्रवाई और 4,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है. थर्ड पार्टी कार बीमा क्यों महत्वपूर्ण है और यह कितना उपयोगी है? आइए आज इसे समझते हैं. थर्ड पार्टी कार बीमा बीमा की एक श्रेणी है जो आपके वाहन से किसी तीसरे पक्ष या संपत्ति को होने वाली अप्रत्याशित हानि या क्षति के लिए कवरेज प्रदान करती है। यदि आपकी कार सड़क पर किसी अन्य वाहन से…
भारतीय शेयर बाज़ार के शुक्रवार अच्छा दिन बनकर आया, पिछले दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार संभला और लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 496 अंक की बढ़त के साथ 71,684 अंक पर और निफ्टी 160 अंक की बढ़त के साथ 21,622.40 अंक पर बंद हुआ. आज के कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में गिरावट जारी रही विशेषकर इंडसइंड बैंक में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, पिछले दो दिनों से बाजार को HDFC बैंक नीचे ले जा रहा था. आज के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया.…
क्रेडिट कार्ड आज के दौर की एक बड़ी ज़रुरत बन गया है। यह हमारे वित्तीय लेनदेन की प्रक्रिया को आसान और लचीला बनाता है। क्रेडिट कार्ड से हम कैसे ज़्यादा से ज़्यादा फायदा ले सकते हैं इसके लिए रणनीतिक योजना और बुद्धिमानीपूर्ण उपयोग की आवश्यकता होती है। क्रेडिट कार्ड की खूबियों और कमियों के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है. कई कार्ड कैशबैक, रिवार्ड पॉइंट या दूसरे विभिन्न लाभ प्रदान करते हैं। क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले विशिष्ट लाभों से परिचित होने से आपको इन फायदों के दायरे को और बढ़ाने और अपने नियोजित खर्च से अधिकतम लाभ प्राप्त…
भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई कारोबारी सत्रों से उथल-पुथल मची हुई है, हालांकि आज सेंसेक्स और निफ्टी भारी बढ़त के साथ खुले, लेकिन फिलहाल इनमें एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 71587 अंक पर और निफ्टी 118 अंक ऊपर 21581 अंक पर कारोबार कर रहा था। आज बाजार को स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों से काफी सपोर्ट मिल रहा है, निफ्टी बैंक बाजार में रिकवरी की कोशिश करता दिख रहा है। सेंसेक्स आज 547.69 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 71734.55 पर खुला। निफ्टी भी 151.35 अंक की…
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के सीईओ सुनिल मित्तल ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एक कार्यक्रम में वोडाफोन- आइडिया के भविष्य पर बड़ी बात कही। उन्होंने कंपनी की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि कंपनी को लंबे समय से बड़ी पूंजी की जरूरत है। पूंजी की कमी के चलते वोडाफोन- आइडिया अपना अस्तित्व खो रही है। देश में इस समय में एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल और जियो की ओर से 5G नेटवर्क शुरू कर दिया गया है, लेकिन वोडाफोन-आइडिया की ओर से…
