Author: News Desk

मैक्सपोज लिमिटेड के आईपीओ में पैसा लगाने वालों को इस लिस्ट में भारी मुनाफा हुआ है। शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की बंपर लिस्टिंग हुई है। एनएसई एसएमई पर यह शेयर 339.39 फीसदी प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर लिस्ट हुआ है. जबकि इस शेयर का इश्यू प्राइस सिर्फ 33 रुपये था. 20.26 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 15 से 17 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस SME IPO को साल 2024 में अब तक का सबसे ज्यादा 987.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। हेल्थकेयर कंपनी मेडी असिस्ट के शेयर भी स्टॉक एक्सचेंजों पर प्रीमियम के साथ…

Read More

घरेलू शेयर बाजार में आज एकबार फिर भगदड़ नज़र आयी और भारी बिकवाली देखने को मिली. मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों औंधे मुंह गिर पड़े. सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरावट आयी वहीं निफ्टी भी 21250 के नीचे बंद हुआ. इस भारी गिरावट में निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए. शनिवार को जब बाजार बंद हुआ था तब बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3,74,40,560 करोड़ रुपये था. जो आज बाजार बंद होने पर यह 3,66,32,946 करोड़ रुपये रह गया. कारोबार के दौरान आज बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है.…

Read More

केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के सिक्कों के इम्पोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर अब 15 फीसदी कर दी है. इसके साथ सोने और चांदी फाइंडिंग पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी भी बढ़ा दी गयी है। इस वृद्धि में 10% का मूल सीमा शुल्क और 5% का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (एआईडीसी) शामिल है। खबर के मुताबिक फाइंडिंग आइटम लाइन हुक, क्लिप हैं, जो आभूषण बनाने का एक कम्पोनेंट है। इसने खर्च किए गए उत्प्रेरकों पर शुल्क भी बढ़ा दिया जिनका उपयोग कीमती धातुओं को निकालने के लिए 14.35 प्रतिशत तक किया जाता है। नई दरें 22 जनवरी से…

Read More

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर पेश किए स्पेशल रैड पेस्ट, आंवला हेयर ऑयल पैक नई दिल्ली, 23 जनवरी, 2024: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड ने अपने प्रमुख ब्रांड्स – डाबर रैड पेस्ट और डाबर आंवला हेयर ऑयल – के स्पेशल एडीशन अयोध्या पैक लॉन्च किए हैं। इस पावन शुरूआत के उपलक्ष्य में खुशियों को बढ़ाने के लिए ये लिमिटेड एडीशन पैक डिज़ाइन किए गए हैं। ये स्पेशल पैक दो महीने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के बाज़ारों में उपलब्ध होंगे। “डाबर रैड पेस्ट और डाबर आंवला हेयर ऑयल…

Read More

ग्लोबल मार्केट से मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाज़ार आज एक बड़ी बढ़त के साथ खुले मगर जल्द ही उसमें बिकवाली दिखाई दे रही है और साड़ी बढ़त निकलकर सेंसेक्स और निफ़्टी अब लाल निशाँ में कारोबार कर रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 445 अंक निफ्टी 158 अंक की बढ़त के साथ तो खुला लेकिन अब खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 51 अंक नीचे 71372 और निफ़्टी 18 अंक नीचे 21553 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दे रहा है. लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स या तो सपाट हैं या फिर लाल रंग में दिखाई दे रहे…

Read More

नया फोन या लैपटॉप खरीदने से पहले रिलायंस जियो की एक डील के बारे में जान लीजिए जो आपके बहुत फायदे वाली है। रिलायंस जियो द्वारा रिचार्ज प्लान की सुविधा के अलावा लैपटॉप और फोन किराए पर दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से पेश इस खास सर्विस के जरिए सस्ते किराए के साथ लैपटॉप और फोन को उपलब्ध किया जाएगा साथ ही डाटा का भी फायदा मिल सकेगा। जियो की ओर से एयर फाइबर सर्विस को पेश किया जा रहा है जो कि एक फाइनेंशियल सर्विस है। इसके तहत रेंटल प्लान के माध्यम से किसी भी लैपटॉप, फोन…

Read More

Tata Motors की ओर से गुजरात के साणंद स्थित प्लांट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इस साल अप्रैल में साणंद प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। Tata Motors ने पिछले साल फोर्ड इंडिया से साणंद प्लांट का अधिग्रहण किया था। कंपनी की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने इस प्लांट के लिए पिछले साल जनवरी में फोर्ड इंडिया के साथ 725.7 करोड़ रुपये में डील की थी. टाटा मोटर्स अप्रैल से नेक्सॉन ईवी के साथ साणंद में इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करने की योजना बना रहा है। कंपनी…

Read More

मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को माइल्ड हाइब्रिड अवतार में लांच किया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल पहले से ज्यादा माइलेज देगा। कंपनी ने अब ब्रेज़ा के चुनिंदा ट्रिम्स के साथ फीचर्स और किट को अपडेट किया है। मारुति सुजुकी ने नए Haier ZXI मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.05 लाख रुपये और ZXI+ मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12.48 लाख रुपये तय की है. दिसंबर 2023 में लगभग 13 हजार इकाइयों की बिक्री के साथ, ब्रेज़ा भारत में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी/क्रॉसओवर है। मारुति सुजुकी ने इसमें से 48V माइल्ड हाइब्रिड सेटअप हटा…

Read More

भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी निवा बूपा ने जेन-जेड और मिलेनियल्स को ध्यान में रखते हुए एक नया उत्पाद एस्पायर लॉन्च किया है। आपको बता दें कि निवा बूपा को पहले मैक्स बूपा के नाम से जाना जाता था। इस उत्पाद में स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जेन-जेड और मिलेनियल्स की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखा गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, 2019 से 2021 के बीच 15 से 49 साल की सिर्फ 30 फीसदी महिलाएं और इस आयु वर्ग के 33 फीसदी पुरुष ही स्वास्थ्य बीमा या स्वास्थ्य योजना के दायरे में थे.…

Read More

महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद अब टाटा मोटर्स भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रहा है. 1 फरवरी 2024 से टाटा की गाड़ियां खरीदना महंगा हो जाएगा। टाटा मोटर्स ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) सहित अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में औसतन 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह कीमत बढ़ोतरी 1 फरवरी 2024 से प्रभावी होगी। कंपनी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए यह कदम उठा रही है। कंपनी पंच, नेक्सन और हैरियर सहित कई यात्री वाहन बेचती है। टाटा मोटर्स…

Read More

सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे कीमती कंपनियों में से पांच के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,67,936.21 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज़्यादा नुकसान देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। बीते सप्ताह HDFC Bank का मार्किट कैप 1,22,163.07 करोड़ रुपये घटकर 11,22,662.76 करोड़ रुपये रह गया। HDFC Bank का शेयर इस दौरान 12 प्रतिशत टूटा। बैंक…

Read More

बाजार के जानकारों के मुताबिक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझानों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी। इस सप्ताह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते महाराष्ट्र सरकार ने छुट्टी की घोषणा कर दी है. शुक्रवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शेयर भी बाजार भी बंद रहेंगे। इस तरह इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन शेयर बाजार में कारोबार होगा। बाजार के विश्लेषक विनोद नायर के मुताबिक इस सप्ताह बाजार की दिशा अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों, बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के ब्याज दर फैसलों…

Read More

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानि FPI ने इस महीने के पहले तीन हफ्तों में भारतीय शेयर बाजारों से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक निकाले हैं। भारतीय शेयरों के उच्च मूल्यांकन और अमेरिका में बढ़ती बांड पैदावार के कारण FPI बिकवाल बने हुए हैं। डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक विदेशी निवेशक ऋण या बांड बाजार को लेकर उत्साहित हैं। समीक्षाधीन अवधि में उन्होंने बांड बाजार में 15,647 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 19 जनवरी तक भारतीय शेयरों से 13,047 करोड़ रुपये निकाले हैं. उन्होंने 17-19 जनवरी के दौरान 24,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर…

Read More

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और निजी सेक्टर के कर्नाटक बैंक ने फिक्स्ड डिपाजिट पर अपने ब्याज दरों में बदलाव किया है. यूनियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 20 जनवरी 2024 से प्रभावी हो चुकी हैं। ये बैंक अब सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर कितना ब्याज दरें दे रहे हैं, चलिए जानते हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरें7 दिनों से 14 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 3.5%15 दिनों से 30 दिनों के बीच की एफडी पर…

Read More

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने फ्लैगशिप एसयूवी मॉडल स्कॉर्पियो-एन, थार और एक्सयूवी700 की कीमतें बढ़ा दी हैं। XUV700 SUV की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. AX7 L पेट्रोल वैरिएंट, विशेष रूप से 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, कीमत में ₹57,000 की भारी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, उसी मॉडल का डीजल संस्करण जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है, की कीमत में ₹53,000 तक की बढ़ोतरी देखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि मूल्य समायोजन एक समान नहीं रहा है क्योंकि XUV700 के आठ वेरिएंट की कीमतों में कटौती देखने को मिली…

Read More

Kotak Mahindra Bank ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 6.75 फीसदी बढ़ा है. दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में बैंक की स्टैंडअलोन कुल आय में साल-दर-साल आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शनिवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। तीसरी तिमाही में Kotak Mahindra Bank का एकल शुद्ध लाभ 4,264.78 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान तिमाही के 3,995.05 करोड़ रुपये से 6.75 फीसदी ज्यादा है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी…

Read More

भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नयी इंश्योरेंस योजना- जीवन धारा II को लॉन्च किया है। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। LIC ने एक प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी शेयर की है। प्रेस रिलीज़ के अनुसार यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग एन्युटी प्लान है। LIC जीवन धारा II को 22 जनवरी, 2024 से खरीदा जा सकता है। जीवन धारा II पॉलिसी खरीदने के लिए की न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और अधिकतम आयु 80/70/65 वर्ष माइनस डेफरमेंट पीरियड हो सकती है, जो चुने गए एन्युटी ऑप्शन पर निर्भर करती है। इस प्लान में एन्युटी शुरू…

Read More

कितने लोग ऐसे होंगे जो अपने डेबिट कार्ड की असली वैल्यू को जानते होंगे, सभी को यही मालूम रहता है कि बैंक अकॉउंट खोलने पर बैंक द्वारा उन्हें जो डेबिट कार्ड मिलता है वो सिर्फ ट्रांज़ैक्शन यानि पैसों के लेनदेन के लिए होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपके डेबिट कार्ड पर जीवन बीमा कवर भी होता है. कार्डहोल्डर की मृत्यु पर उसके परिवार के सदस्य आसानी से इस कवर का क्लेम ले सकते हैं। लेकिन क्लेम का दावा करने के लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना होता है। इसके बाद ही आपको क्लेम दिया जाता है.…

Read More

शनिवार के बावजूद आज भी भारतीय शेयर बाज़ार खुला और दिन भर उसमें कारोबार हुआ. उतार -चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ़्टी लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 259.58 अंक और निफ्टी 36.70 अंक घटकर 21,585.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1971 शेयर बढ़े और 1706 शेयर गिरे जबकि 87 शेयर अपरिवर्तित रहे हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी रही। इंडसइंड बैंक, एचयूएल, एमएंडएम, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप गिरावट वाले शेयरों में रहे हैं। कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी टॉप गेनरों में शामिल…

Read More

भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, देश में कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए प्रत्येक वाहन मालिक के पास कम से कम थर्ड पार्टी बीमा होना चाहिए। ऐसा न करने पर कई कानूनी कार्रवाई और 4,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है. थर्ड पार्टी कार बीमा क्यों महत्वपूर्ण है और यह कितना उपयोगी है? आइए आज इसे समझते हैं. थर्ड पार्टी कार बीमा बीमा की एक श्रेणी है जो आपके वाहन से किसी तीसरे पक्ष या संपत्ति को होने वाली अप्रत्याशित हानि या क्षति के लिए कवरेज प्रदान करती है। यदि आपकी कार सड़क पर किसी अन्य वाहन से…

Read More