कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच sensex-nifty में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है। आज के कारोबार में दोनों घरेलू इंडेक्सों में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स में करीब 1628 अंकों की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी भी 21500 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखी. सेंसेक्स 71501 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 21572 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के टॉप लूजर्स में एचडीएफसीबैंक, टाटास्टील, KOTAKBANK, AXISBANK, ICICIBANK शामिल हैं. टॉप गेनर्स में TCS, INFY, HCLTECH, TECHM शामिल हैं।
आज तमाम एशियाई बाजारों में भी बिकवाली देखी गई। इससे पहले मंगलवार को भी अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे. मंगलवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल में 232 अंकों की कमजोरी रही और यह 37,361.12 के स्तर पर बंद हुआ. NASDAQ कंपोजिट 28 अंक गिरकर 14,944.35 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 18 अंक गिरकर 4,765.98 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में HDFC Bank के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट आई। दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 34 फीसदी बढ़कर 16,372 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 12259 करोड़ रुपये था. सालाना आधार पर शुद्ध ब्याज आय 24 फीसदी बढ़कर 28,470 करोड़ रुपये हो गई है. दिसंबर तिमाही में HDFC Bank की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति 1.26 फीसदी रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.23 फीसदी थी. वहीं दिसंबर तिमाही में शुद्ध एनपीए घटकर 0.31 फीसदी रह गया. बाजार को नतीजे पसंद नहीं आये.

