पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे आसान तरीकों में से एक तरीका है कि आप अपनी फिक्स्ड डिपाजिट को गिरवी रख दीजिये. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या फिर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तब भी आपको आसानी से लोन मिल जाता है। लेकिन अपनी फिक्स्ड डिपाजिट को गिरवी रखकर लोन लेने से पहले नीचे दी गयी बातों का ध्यान देना ज़रूरी है.
FD पर अधिकांश बैंकों द्वारा 0.75 प्रतिशत से लेकर 2 प्रतिशत तक का लोन दिया जाता है। अगर कोई बैंक इससे ज्यादा ब्याज पर एफडी पर लोन दे रहा है तो दूसरे बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंक की ओर से FD गिरवी रखकर आसानी से लोन दिया जाता है। फिक्स्ड डिपोसिट गिरवी रख लोन में सभी बैंकों की अलग-अलग पॉलिसी होती है, इस वजह से हमेशा लोन लेते समय कम लोन प्रोसेसिंग फीस या शून्य प्रोसेसिंग फीस वाले बैंकों को वरियता देनी चाहिए।
चूँकि FD गिरवी रखकर लोन देने में बैंक का रिस्क काफी कम होता है, इस कारण से ज्यादातर बैंक एफडी राशि का 85 प्रतिशत तक पर लोन ऑफर करते हैं। आपको कोशिश करनी चाहिए कि बैंक आपको आपकी फिक्स्ड डिपाजिट पर ज्यादा से ज्यादा लोन दे। एफडी लोन को एक सिक्योर्ड लोन माना जाता है इस वजह से किसी भी प्रकार के कोई गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है और आपको पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन की अपेक्षा अधिक तेजी से मिल जाता है।

