भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 481 अंक की बढ़त के साथ 73,049 पर खुला। खबर लिखे जाने तक शुरुआती कारोबार में यह 565 अंकों की बढ़त के साथ 73134 पर कारोबार कर रहा है, हालांकि सेंसेक्स 677 अंकों की बढ़त के साथ 73,246 पर भी पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 168 अंकों की बढ़त के साथ 22,062 का हाई बना चुका है। फिलहाल निफ्टी में 131 अंकों की बढ़त दिख रही है। आईटी शेयरों में आज भी जोरदार तेजी देखने को मिली है.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी विप्रो में 10.34 फीसदी, टेक महिंद्रा में 6.59 फीसदी, एचसीएल टेक में 3.79 फीसदी, एलटीआई माइंडट्री में 2.88 फीसदी और इंफोसिस में 2.77 फीसदी देखने को मिली. सबसे ज्यादा गिरावट HDFC Life, Tata Consumer, Eicher Motors, Hero Moto Corp और एसबीआई लाइफ में देखी गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 1.59 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.24 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.67 फीसदी, निफ्टी बैंक 0.78 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 0.44 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.62 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.19 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.23 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.33 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.14 फीसदी और Nifty Consumer Durables में 0.06 फीसदी की गिरावट देखी गई।

