Author: News Desk
सेंसेक्स और निफ़्टी का नए शिखर छूना अब आम बात बनती जा रही है, सोमवार को दोनों इंडेक्सों ने फिर नए शिखर को छुआ. सेंसेक्स ने न सिर्फ 73000 अंकों को पहली बार पार किया बल्कि 73 हज़ार के ऊपर बंद भी हुआ. बाजार क्लोज होने के समय सेंसेक्स 759 अंक की बढ़त के साथ 73,327.94 पर बंद हुआ। निफ़्टी ने भी आज एक नया शिखर छुआ, निफ़्टी भी पहली बार आज 22000 के पार पहुंचा और बंद भी 22 हज़ार के पार ही हुआ. शेयर बाजार बंद होने के समय NSE इंडेक्स निफ्टी 202.90 अंक उछलकर 22,097 अंक पर…
आजकल देश में बहुत से लोग डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्डों का इस्तेमाल करते हैं। आपको मालूम ही है कि बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे पेमेंट कार्ड उपलब्ध कराते हैं ताकि वे विशेष प्रकार के ट्रांजैक्शन कर सकें। दोनों ही पेमेंट कार्ड होने के बावजूद इनमें फर्क होता है अगर आप इन कार्ड के नए यूजर बने हैं तो आपको इन कार्डों में बेसिक फर्क क्या है, इसे समझना ज़रूरी है. तो बता दें कि डेबिट कार्ड में पैसा आपके बचत खाते या चालू खाते से काट लिया जाता है, वहीँ क्रेडिट…
भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 481 अंक की बढ़त के साथ 73,049 पर खुला। खबर लिखे जाने तक शुरुआती कारोबार में यह 565 अंकों की बढ़त के साथ 73134 पर कारोबार कर रहा है, हालांकि सेंसेक्स 677 अंकों की बढ़त के साथ 73,246 पर भी पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 168 अंकों की बढ़त के साथ 22,062 का हाई बना चुका है। फिलहाल निफ्टी में 131 अंकों की बढ़त दिख रही है। आईटी शेयरों में आज भी जोरदार तेजी देखने को…
पिछले कुछ दिनों में या हम कह सकते हैं कि नए साल में विदेशी निवेशकों यानी एफपीआई ने भारतीय शेयरों में सतर्क रुख अपनाया है, यही कारण है कि जनवरी के पहले दो हफ्तों में उन्होंने भारतीय शेयरों में केवल 3,900 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एक बिजनेस वेबसाइट के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने 12 जनवरी तक भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 3,864 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दिसंबर 2023 में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों में 66,134 करोड़ रुपये डाले थे। आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी निवेशक डेट मार्केट यानी बांड…
अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) की ट्रेडिंग शुरू आज शुरू हो गयी लेकिन उससे पहले ही क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में 10% की बड़ी गिरावट आई है। हालाँकि बिटकॉइन ईटीएफ की लॉन्चिंग को अच्छी खबर माना गया था लेकिन मामला उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की ट्रेडिंग शुरू होने के बाद बिटकॉइन की कीमत करीब 10 फीसदी गिरकर 42,000 डॉलर के करीब पहुंच गई. अक्टूबर की शुरुआत से बिटकॉइन में 80 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की गई थी। जब bitcoin etf ने अमेरिका में कारोबार शुरू…
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे कीमती कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 1,99,111.06 करोड़ रुपये बढ़ गया जिसमें सबसे ज़्यादा मुनाफे में बाजार की दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 542.3 अंक चढ़ा. सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और भारती एयरटेल का मार्केट कैप बढ़ा। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम नुकसान में रहे। उनके बाजार मूल्यांकन में कुल मिलाकर 76,098.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 90,220.4 करोड़ रुपये बढ़कर…
जीवन में पैसा सबसे बड़ी ज़रुरत बन चूका है, आपके जीवन में कब अचानक एक मुश्त बड़ी राशि की ज़रुरत पड़ जाय इसके बारे में किसी को भी नहीं मालूम। ऐसे में बैंक पर्सनल लोन के रूप में आपकी मदद करते हैं। आजकल देखा जा रहा कि फटाफट लोन प्रोसेस को पूरा करने के लिए पेपरलेस काम शुरू हो गया है। ये पेपरलेस लोन क्या होता है इसके बारे में आपको जानकारी रखना ज़रूरी होता है. पेपरलेस लोन का मतलब ये नहीं होता कि आपको डॉक्युमेंट्स जमा नहीं करने होंगे, सारी प्रक्रिया वैसे ही होती है बस अंतर ये है…
शेयर बाजार में म्यूच्यूअल फण्ड को सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है. आम तौर कहा जाता है कि म्यूच्यूअल फण्ड में इक्विटी की तुलना में जोखिम कम है लेकिन मुनाफा भी कम है। मगर लोगों की ये धारणा उस समय गलत साबित हो जाती है जब पता चलता है कि 29 साल पहले आपने किसी म्यूच्यूअल फण्ड में अगर दस हज़ार रूपये महीना डालना शुरू किया तो आज आपके पास इतनी रकम हो गयी है कि आप अपने सारे सपने पूरे कर सकते हैं. वैसे भी म्यूच्यूअल फण्ड अब शेयर बाजार के साथ ही चलते नज़र आते…
बीते साल विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड निवेश हुआ था लेकिन जनवरी आते ही FPI के निवेश की गति बहुत ही धीमी हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 में एफपीआई ने शेयर बाजार में 10.1 अरब डॉलर का निवेश किया जो किसी भी एक महीने में दर्ज किया गया सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट है। वहीं NSDL के आंकड़ों के अनुसार 13 जनवरी तक कुल एफपीआई निवेश 2,743 करोड़ रुपये रहा है जो दिसंबर के मुकाबले काफी कम है। बाजार के जानकारों का कहना है कि दिसंबर 2023 में एफपीआई के निवेश में 58,372 करोड़ रुपये…
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का नवीनीकरण कराते समय हम कई बार जरूरी बातों को भूल जाते हैं। बता दें कि बीमा के मामले में मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर अपनी पिछली पॉलिसियों को एडजस्ट करते रहना बहुत जरूरी होता है। हेल्थ कवर आपके जीवन में अचानक आये विपरीत हालातों के खिलाफ महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है। इसीलिए हेल्थ पॉलिसी को रिन्युअल करने के लिए सावधानीपूर्वक विचार और मूल्यांकन करना होता है। अपनी हेल्थ पॉलिसी का नवीनीकरण करते समय आपको अपनी वर्तमान पॉलिसी बेनिफिट को जरूर देखना चाहिए। आपको इंश्योरेंस प्रीमियम की जांच करने की सलाह दी जाती है। आप इस बात पर…
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्रीन FD यानी ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट को लॉन्च किया है। इस टर्म deposite में निवेश होने वाला पैसा पर्यावरण को बढ़ावा देने और भारत के Green Finance Ecosystem को मदद करने वाली परियोजनाओं में उपयोग किया जाएगा। SBI की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बैंक द्वारा एक नया इनोवेटिव प्रोडक्ट ग्रीन एफडी लॉन्च किया गया है जिसके जरिए बैंक ग्रीन प्रोजेक्ट को फाइनेंस करेगा और साथ ही इससे देश के sustainable future के विजन को सपोर्ट मिलेगा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, NRI, भारत के…
पर्सनल लोन लेना अब बहुत आसान हो गया है, रोज़ाना आपके पास इस बात के लिए फ़ोन आते होंगे कि आप पर्सनल लोन अगर लेना चाहते हैं तो हमारे यहाँ इतना इंटेरस्ट रेट है, ये सुविधाएँ हैं वगैरह वगैरह. कभी आप इर्रिटेट भी हो जाते होंगे, खैर बात अगर पर्सनल लोन की है तो आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए, फिर कोई भी प्राइवेट या सरकारी बैंक आपको आपकी आय के अनुसार आसानी से पर्सनल लोन दे देगा। आपको हर बैंक से व्यक्तिगत ऋण मिल सकता है लेकिन हम देश के कुछ बड़े बैंकों एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और…
तिमाही नतीजों के दम पर भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 847 अंक बढ़कर 72,568 अंक पर बंद हुआ है। वहीँ एनएसई निफ्टी 247 अंक की तेजी के साथ 21,894 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,720 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहीँ निफ्टी ने 21,928 अंक के उच्चतम स्तर को छुआ। बाजार को ये तेज़ी आईटी दिग्गज इनफ़ोसिस ने दिलाई जिसके नतीजों से खुश होकर आज निवेशक इस शेयर पर फ़िदा हो गए, आज दिन के कारोबार में इनफ़ोसिस के शेयर में लगभग 8 प्रतिशत का उछाल…
एडुटेक स्टार्टअप Byju’s अब एक डूबता जहाज बनता जा रहा है, अमेरिकी निवेश फर्म ब्लैकरॉक ने एक बार फिर Byju’s में अपनी हिस्सेदारी के Evaluation में कटौती की है, जिससे 2022 की शुरुआत तक एडटेक प्रमुख का Evaluation 22 बिलियन डॉलर से घटकर सिर्फ 1 बिलियन डॉलर रह गया है। इस तरह वैल्यूएशन 95 फीसदी से ज्यादा कम हो गया है. कोरोना महामारी के दौरान Byju’s ने तेजी से अपने पैर फैलाए थे। इसे देश के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप का खिताब भी मिला लेकिन कोरोना का असर कम होते ही यह कायम नहीं रह सका। Byju’s की गिरावट तेजी से…
आम तौर पर क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक और दूसरी संस्थाओं की पहली सैलानी होते हैं या फिर वो जो ज़्यादा ट्रेवल करते हैं और मंहगे होटलों में ठहरते हैं. ऐसे लोगों के लिए के लिए आज हम ये हँकारि लेकर आये है. हम उन क्रेडिट कार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको लक्जरी होटल्स में ठहरने के गिफ्ट वाउचर के साथ कई अन्य फायदे दिए जाते हैं। HSBC प्रीमियर मेटल क्रेडिट कार्ड में आपको वेलकम ऑफर के तहत ताज एपीक्यूर मेंमरशिप मिलती है। इसके साथ ही 12000 की वैल्यू का ताज एक्सपीरियंस गिफ्ट कार्ड भी…
टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने नेटवर्थ के मामले में आईफोन निर्माता एप्पल को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह एप्पल को पछाड़कर माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे मूल्यवान कम्पनी बन गयी है. माइक्रोसॉफ्ट को ये जगह इसलिए मिली क्योंकि आईफोन की ग्रोथ को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण हाल के दिनों में एप्पल के शेयरों में गिरावट देखी गई जिसके बाद एप्पल का नेटवर्थ माइक्रोसॉफ्ट से कम हो गया। 2021 के बाद यह पहली बार है कि जब माइक्रोसॉफ्ट का मूल्यांकन एप्पल से अधिक हो गया है। दरअसल हाल के दिनों में AI के बढ़ते चलन ने निवेशकों का ध्यान माइक्रोसॉफ्ट के…
वैश्विक मार्केट में गिरावट के संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी सत्र में मजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स आज सुबह 324.88 अंक की उछाल के साथ 72046.06 के लेवल पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी भी 83.7 अंक की बढ़त के साथ 21730.90 के स्तर पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 72095 और निफ़्टी 21751 के लेवल पर कारोबार करता नज़र आ रहा था. निफ्टी बैंक ने भी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 47493.70 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निफ्टी पर…
देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी TCS ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 11,058 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. टीसीएस ने पिछली तिमाही में 10,846 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. ऐसे समय में जब बीएफएसआई और हाईटेक सेक्टर में मंदी का असर देखने को मिल रहा है, TCS के मुनाफे में बढ़ोतरी देखी गई है। TCS की ओर से जारी दिसंबर तिमाही के नतीजों में आय सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 60,583 करोड़ रुपये हो गई है. इस दौरान कंपनी का EBITA मार्जिन 25 फीसदी रहा. कंपनी को…
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले भारतीय निवेशकों के लिए एक बुरी खबर ये है कि अगर वो बजट के दौरान या उसके बाद क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर किसी तरह की राहत की उम्मीद कर रहे हैं तो उन्हें मायूसी के अलावा कुछ हाथ नहीं लगने वाला है क्योंकि केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी पर अपना रुख एकबार फिर साफ कर दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज आज फिर कहा कि केंद्रीय बैंक क्रिप्टोकरेंसी नियमों पर दूसरों की राह नहीं अपनाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उभरते बाजार और दुनिया ‘क्रिप्टो…
भारत के घरेलू शेयर बाजार बूम पर है, विदेशी निवेशक हो या फिर घरेलू निवेश शेयर बाज़ार में लगातार निवेश बढ़ाते जा रहे हैं. अभी वाइब्रेंट गुजरात समिट में अकेले अडानी ग्रुप ने गुजरात में 2 लाख करोड़ का निवेश करने का एलान किया, इसी तरह रिलायंस भी 40000 करोड़ का निवेश गुजरात में करने जा रही है, वेलस्पन और मारुति ने भी हज़ारों करोड़ का निवेश करने की घोषणा की है. कहने का मतलब देश में बढ़ते निवेश को देखते हुए आम लोगों ने भी शेयर बाजार का रुख करना शुरू कर दिया है. हो सकता है आपने भी…
