भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार काफी चढ़ाव और उतार वाला रहा। शेयर बाजार अपने ऊपरी स्तर को संभाल न सका. सेंसेक्स जो एक समय 600 से ज़्यादा अंकों की बढ़त के साथ 72 हज़ार के पार कारोबार कर रहा था अंत में 30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 71,386 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,035 अंक के उच्चतम स्तर छुआ लेकिन वह 72,000 के हर्डल के पार एकबार फिर टिक न सका. दिन के आखरी घंटे में एकबार फिर ज़बरदस्त बिकवाली आयी और सारा मुनाफा धुंआ हो गया.
निफ्टी 31 अंक की मामूली बढ़त के साथ 21,544 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने भी 21,724 के उच्चतम स्तर को छुआ था लेकिन 21700 के स्तर पर वो भी टिक न सका. कारोबारी सत्र में लार्ज कैप की अपेक्षा मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
L&T, Bharti Airtel, Tata Motors, Sun Pharma, Tata Steel, M&M, NTPC, Tech Mahindra, HCL Tech, Maruti Suzuki, Infosys, TCS, Wipro और एचयूएल शेयरों में तेजी देखी गई है। वहीँ Kotak Mahindra Bank, Power Grid, JSW Steel, Bajaj Finance, IndusInd Bank, ITC, Reliance, SBI, ICICI Bank, UltraTech Cement, Titan, Axis Bank, HDFC Bank, Bajaj Finserv, Asian Paints और नेस्ले के शेयर गिरकर बंद हुए हैं।
एशियाई बाजारों का हाल भी मिलाजुला ही रहा। टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार है। वहीँ ताइपे, सियोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार गिरावट में हैं। अमेरिका के बाजार सोमवार के सत्र में तेज़ी में बंद हुए थे। कच्चे तेल में आज तेजी देखी जा रही है।

