पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मतलब PFRDA की ओर से एनपीएस खाता खोलने के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। सरकारी कर्मचारी भी अब eNPS के जरिए अपना NPS खाता खोल सकते हैं. eNPS की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस है और इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। बता दें कि एनपीएस एक रिटायरमेंट प्लान है जिसे सरकारी संस्था PFRDA के माध्यम से चलाया जाता है. इस प्लान में सरकारी और निजी क्षेत्र के लोग निवेश कर सकते हैं।
eNPS एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार से संबंधित संस्थानों के कर्मचारी भी अपना NPS अकाउंट खोल सकते हैं। कोई भी सरकारी कर्मचारी अपना eNPS खाता आधार के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन केवाईसी के ज़रिये खोल सकता है . वहीँ पैन कार्ड के साथ अन्य केवाईसी दस्तावेजों के जरिए खाता खोला जा सकता है.
PFRDA ने eNPS प्लेटफॉर्म के कई फायदे बताए हैं। इसके ज़रिये सरकारी कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग पहले से आसान होगी. इससे नोडल अधिकारी आसानी से सत्यापन कर सकेंगे। eNPS के जरिए नोडल ऑफिसर का काम आसान हो जाएगा और पेपरलेस होने के कारण इसमें समय भी कम लगेगा. इसमें ओटीपी के जरिए ई-साइन करके ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। डिजिटलीकरण के कारण एनपीएस खाता खोलने की लागत कम हो जाएगी। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से PRAN समय पर जनरेट होगा और इससे हम समय पर योगदान सुनिश्चित कर सकेंगे. इससे आपको अधिक रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. ऑनलाइन प्रक्रिया होने से कैंसिलेशन की संभावना भी कम हो जाएगी. इससे लॉजिस्टिक लागत कम हो जाएगी. भौतिक रूप में, फॉर्म पहले ग्राहक द्वारा नोडल अधिकारी को जमा किए जाते हैं। इसके बाद नोडल अधिकारी इसे सीआरए-एफसी को सौंपता है।

