जर्मन लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने 2024 में 12 से अधिक नयी गाड़ियां लॉन्च करने के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मर्सिडीज-बेंज नए उत्पादों, विनिर्माण कार्य और डिजिटलीकरण में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मर्सिडीज-बेंज ने वर्ष 2023 में भारत में 17,408 इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री के बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.
जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज-बेंज इंडिया की इस साल जो 12 गाड़ियां लांच होंगी उनमें तीन इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं जिनमें से टॉप एंड व्हीकल सेगमेंट की 6 कारें होंगी और इनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये से शुरू होगी। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के भारत में 30 साल पूरे हो गए है और कंपनी बड़े पैमाने पर नयी गाड़ियां बाज़ार में उतारकर वो जश्न मनाना चाहती है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर के मुताबिक ये निवेश विनिर्माण कार्यों को बढ़ाने, नए प्रोडक्ट स्टार्टअप और manufacturing process के डिजिटलीकरण की दिशा में होंगे। अय्यर के मुताबिक वर्ष 2023 में कंपनी ने 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,408 गाड़ियों की बिक्री के साथ भारत में अब तक का सबसे अच्छा वर्ष दर्ज किया। इससे पहले 2022 में मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 15,822 कारण बेची थीं।
प्रोडक्ट लॉन्च योजनाओं पर अय्यर ने कहा कि हम 24 में नई कारों की श्रृंखला लाने पर विचार कर रहे हैं और उनमें से 50 प्रतिशत टॉप वैरिएंट के वाहन होंगे। अय्यर के मुताबिक अब हमारी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी 4 फीसदी है और 2023 में इस सेगमेंट में तीन गुना वृद्धि देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में SUV की हिस्सेदारी 55 फीसदी और सेडान की हिस्सेदारी 45 फीसदी है।

