भारतीय शेयर बाज़ार के शुक्रवार अच्छा दिन बनकर आया, पिछले दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार संभला और लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 496 अंक की बढ़त के साथ 71,684 अंक पर और निफ्टी 160 अंक की बढ़त के साथ 21,622.40 अंक पर बंद हुआ. आज के कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में गिरावट जारी रही विशेषकर इंडसइंड बैंक में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, पिछले दो दिनों से बाजार को HDFC बैंक नीचे ले जा रहा था.
आज के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. एनएसई मिडकैप100 इंडेक्स 716.10 अंक या 1.52 फीसदी बढ़कर 47,815 पर बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 166.85 अंक यानी 1.09 फीसदी बढ़कर 15,487 अंक पर बंद हुआ। आज लगभग सभी सेक्टर में खरीदारी हुई. ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, मेटल और रियल्टी सबसे ज्यादा तेजी वाले सेक्टर रहे।
सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, टाइटन, आईसीआईसीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, इंफोसिस, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचयूएल शामिल हैं। , टाटा मोटर्स, नेस्ले, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, रिलायंस, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक में बिकवाली रही।
आज के कारोबारी सत्र में वैश्विक बाजारों में खरीदारी देखने को मिली। टोक्यो, सियोल और बैंकॉक के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, जकार्ता, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट आई है। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। Dow में करीब आधा फीसदी की तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और यह आधा फीसदी बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

