नए साल के दुसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 379 अंक की गिरावट के साथ 71,892 अंक और निफ्टी 76 अंक की गिरावट के साथ 21,665.80 अंक पर बंद हुआ है। बाजार में आज के सत्र में बैंकिंग शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली और निफ्टी बैंक 472 अंक फिसलकर 47,761 अंक पर बंद हुआ। हालाँकि फार्मा सेक्टर ने बाजार को ज़्यादा गिरने से बचाया. फार्मा के अलावा एनर्जी और मेटल सेक्टर ने भी बड़ी गिरावट से थोड़ा उबरने में शेयर बाजार की मदद की.
वहीँ बाजार को नीचे ले जाने में ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी और इन्फ्रा कम्पनीज़ के शेयरों के शेयरों का बड़ा हाथ रहा। निफ्टी मिडकैप100 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स भी फिसलकर बंद हुआ है। सेंसेक्स में सबजाज फिनसर्व, टाइटन, न फार्मा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईटीसी, पावर ग्रिड और एसबीआई के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। जबकि कोटक महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्लू स्टील, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एचयूएल,इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, नेस्ले, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस का लाल निशान में बंद हुआ है।
बाजार के जानकार इस गिरावट की वजह लाल सागर में उभरती हुई सुरक्षा चिंताओं को मान रहे हैं जिसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रंख्ला पर खतरा बना हुआ है और पिछले कुछ समय से किरायों की लागत तेजी से ऊपर जा रही है। वहीँ एशिया के बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। शंघाई, हांगकांग,ताइपे के बाजार गिरकर बंद हुए हैं। बैंकॉक, सियोल और इंडोनेशिया के बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। अमेरिकी बाजारों में एक जनवरी की छुट्टी होने के कारण कोई कारोबार नहीं हुआ है।

