सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मेसेज खूब वायरल हो रहा है, इस मेसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर आपने अपने बैंक खाते को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया तो आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा. तो चलिए जानते हैं कि इस मेसेज की सच्चाई क्या है? इस मेसेज को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने कई खुलासे किए हैं. PIB ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों से फ्रॉड करने वाले स्टेट बैंक के नाम पर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं कि अगर आपने अपने बैंक खाते में पैन नंबर को अबतक लिंक नहीं किया है बैंक आपके खाते को ब्लॉक देगा. यही नहीं, इसके साथ ही आपको फोन कॉल या किसी लिंक के जरिए पैन की जानकारी अपडेट करने को कहा जा रहा है.
बता दें कि स्टेट बैंक समय समय पर अपने कस्टमर्स को मेसेज भेजकर हमेशा आगाह करता है कि SBI कभी किसी को कॉल करके या मैसेज करके उनकी बैंक अकाउंट संबंधित जानकारी को अपडेट करने का निर्देश नहीं देता है. स्टेट बैंक किसी तरह का लिंक भेजकर भी उस पर पैन डिटेल्स अपडेट करने के लिए नहीं कहता. स्टेट बैंक ने इसके साथ ही यह भी बताया है कि अगर कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता ऐसी स्थिति में वो व्यक्ति शिकायत साइबर अपराध सेल में 1930 नंबर पर या ईमेल के जरिए report.phishing@sbi.co.inअपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.
इस तरह के मेसेज लाखों लोगों के पास के जा चुके हैं, सिर्फ SBI ही नहीं कोई भी बैंक इस तरह के निर्देश कभी नहीं देता, इसलिए अगर आपको भी ऐसा कोई मेसेज मिला है तो उसे इग्नोर कीजिये और अगर नहीं मिला है तो सतर्क रहिये।

