Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: विमानन कंपनी स्पाइस जेट 12 से 26 जुलाई 2020 के बीच भारत के चार शहरों से दुबई के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। स्पाइस जेट ने एक बयान में बताया कि वह दिल्ली, मुंबई, कोझीकोड और कोच्चि से यूएई के लिए उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा, ‘‘हम संयुक्त अरब अमीरात के लिए अगले 15 दिनों में अनुसूचित उड़ानों का परिचालन करेंगे और हमें उम्मीद है कि जो लोग बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं वे इस अवसर का लाभ उठाएंगे।’’ विमानन कंपनी ने बताया कि उसने यूएई, सऊदी…
नई दिल्ली: कोरोना की वजह से देशभर में आइसक्रीम बिजनेस पूरी तरह चौपट हो गया है। फरवरी-मार्च से आइसक्रीम का काम शुरू होता है, उसी दौरान देश में कोरोना महामारी फैल गई। सरकार द्वारा लगाए लॉकडाउन की वजह से यह व्यवसाय उठ ही नहीं पाया। इंडियन आइसक्रीम इंडस्ट्री के मीडिया अडवाइजर फिरोज नकवी कहते हैं कि शुरुआत में अफवाह फैली कि कोरोना ठंडी चीजें खाने से फैलती है। तभी आइसक्रीम का मार्केट 100 प्रतिशत गिर गया। ऑनलाइन डिलीवरी भी बंद हो गई। साल के 365 दिनों में 100 दिन ही आइसक्रीम वाले कमा पाते हैं। बारिश आते ही आइसक्रीम खाने…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज को समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स में आंशिक हिस्सेदारी खरीदने का सौदा करने वाले चार अन्य निवेशकों से कुल 30,062 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो गयी है। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसे फेसबुक के साथ जियो प्लेटफार्म्स के शेयर के लिए सौदे का पैसा मिल गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को शेयर बाजार को भेजी गयी सूचना में कहा है कि उसने जियो प्लेटफार्म्स में अपनी 6.13 प्रतिशत हिस्सेदारी को एल कैटरटोन, दि पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड, सिल्वर लेक और जनरल एटलांटिक को बेचने का सौदा नक्की कर लिया है। रिलायंस ने अपनी…
नई दिल्ली: हैदराबाद की कंपनी ग्लैंड फार्मा ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं। आईपीओ के तहत कंपनी 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। नए शेयरों के अलावा कंपनी 3.4 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाएगी। चीन की फोसुन फार्मा के समर्थन वाली कंपनी ने सेबी के पास दस्तावेज कराए है। दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 3,48,63,635 शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी। बिक्री पेशकश के तहत फोसुन फार्मा इंडस्ट्रियल पीटीई लि.…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी का एविएशन सेक्टर पर सबसे बुरा असर हुआ है। इस सेक्टर में अब तक हजारों की नौकरी जा चुकी है। संकट की इस घड़ी में एयर इंडिया ने 180 ट्रेनी केबिन क्रू को जॉब देने से मना कर दिया। ट्रेनिंग कोर्स पूरा होने के बाद एयरलाइन की तरफ से इन्हें जॉब मिलने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने उन 50 पायलट के रिक्वेस्ट को भी खारिज कर दिया है जो फिलहाल नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं। एयर इंडिया ने पिछले दिनों 50 पायलट को जबर्दस्ती रिजाइन करने को कहा था। इन पायलट की…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को सातवें एसबीआई बैंकिंग एंड इकनॉमिक्स कॉनक्लेव में कहा कि कोरोना संकट के समय में भी भारतीय कंपनियों और उद्योगों ने बेहतर काम किया। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस संकट ने दिखा दिया कि देश की अर्थव्यवस्था और इसका फाइनेंशियल सिस्टम कितना मजबूत और लचीला है। शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक तंत्र को संरक्षित रखने, मौजूदा संकट में अर्थव्यवस्था को सहयोग देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘आरबीआई के लिए विकास पहली प्राथमिकता है, वित्तीय स्थिरता…
लंदन: ब्रिटेन में भारत निवेश करने वाले देशों में अमेरिका के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। उसने 2019 में यहां 120 परियोजनाओं में निवेश किया और 5,429 नये रोजगार के अवसरों का सृजन किया। ब्रिटेन सरकार के शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े से यह पता चला। आंतरिक व्यापार विभाग के 2019-20 में देश में आये निवेश के बारे में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ब्रिटेन के लिये अमेरिका प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में पहला स्रोत बना हुआ। उसने 462 परियोजनाओं में निवेश किया और 20,131 रोजगार सृजित…
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) को वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही में 92.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। इससे पहले फंसे कर्ज में वृद्धि के चलते बैंक को लगातार 10 तिमाहियों में घाटे का सामना करना पड़ा। बैंक के लाभ में आने की प्रमुख वजह उसके फंसे कर्ज के लिए प्रावधान कम होना रहा। बैंक ने शुक्रवार को अपने वित्त वर्ष 2019-20 के वार्षिक और जनवरी-मार्च के तिमाही आंकड़े की जानकारी शेयर बाजार को दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में बैंक को 264.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ…
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 196.38 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। यह बैंक का किसी एक तिमाही का सबसे ऊंचा लाभ है। लागत कटौती के विभिन्न उपायों तथा मूल आय में अच्छी वृद्धि से बैंक अच्छा लाभ कमा पाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 175.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 11.95 प्रतिशत बढ़कर 196.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह उसका…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट, गूगल के लैरी पेज और Serge Brin को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में पूरे एशिया से एकमात्र मुकेश अंबानी शामिल हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इससे पहले 20 जून के मुकेश अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट में नौवें पायदान पर थे। उस समय उनकी कुल संपत्ति 64.5 अरब डॉलर थी। उस हिसाब से पिछले 20 दिनों में उनकी संपत्ति में 5.4 अरब…
मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत कोष आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में कटौती की घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें 11 जुलाई से लागू होंगी। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संशोधित एक वर्षीय एमसीएलआर 7.60 प्रतिशत की जगह 7.40 प्रतिशत होगी। तीन महीने और छह महीने के एमसीएलआर को घटाकर क्रमश: 7.10 फीसदी और 7.25 फीसदी कर दिया गया है। पिछले साल जुलाई के बाद से बैंक…
मुंबई: एशिया के अन्य शेयर बाजारों में गिरावट के बीच वित्त और बैंक शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 143.36 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,594.33 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 45.40 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 10,768.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और उसका आर्थिक पुनरूद्धार पर पड़ने वाले प्रभाव का असर…
नई दिल्ली: स्टील टॉयकून लक्ष्मी निवास मित्तल ने Oxford University को कोरोना वैक्सीन के लिए 3.5 मिलियन पाउंड (करीब 3300 करोड़ रुपये) का अनुदान दिया है। मित्तल परिवार ने यह अनुदान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के vaccinology डिपार्टमेंट को दिया है। यह Jenner Institute के अंतर्गत आता है। इस अनुदान के बाद अब इसका नाम Lakshmi Mittal and Family Professorship of Vaccinology हो गया है। जेनर इंस्टिट्यूट की स्थापना 2005 में ऑक्सफोर्ड और यूके इंस्टिट्यूट फॉर एनिमल हेल्थ के साथ पार्टनरशिप में की गई थी। पूरी दुनिया में वैक्सीन की पढ़ाई को लेकर इसे अव्वल माना जाता है। कोरोना महामारी में वैक्सीन…
मुंबई: टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 64 प्रतिशत गिर गयी। इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री भी शामिल है। कंपनी ने शेयर बाजार को शुक्रवार को जानकारी दी कि टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू श्रृंखला के वाहनों की कुल वैश्विक बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 89 प्रतिशत गिरकर 11,598 इकाई रही। इसी तरह कंपनी के सभी यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री समीक्षावधि में सालाना आधार पर 49 प्रतिशत गिरकर 79,996 वाहन रही। जबकि जेएलआर की वैश्विक बिक्री इस दौरान 65,425 इकाई रही। इस प्रकार…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक आकर्षक वैश्विक बाजार के रूप में उभरा है। पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के रीवा में 750 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुभारंभ किया| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश में स्वच्छ और किफायती ऊर्जा के केन्द्र में रूप में उभर कर सामने आएगा। उन्होंने कहा, ‘सौर ऊर्जा भरोसेमंद, शुद्ध और सुरक्षित है और देश अब विश्व में सौर ऊर्जा उत्पादक शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है।’ मोदी ने कहा कि रीवा सौर ऊर्जा…
नई दिल्ली: भारत में बैन किए जाने के बाद अमेरिका में भी TikTok पर बैन की मांग की जा रही है। ऐसे में टिकटॉक की पैरंट कंपनी ByteDance कंपनी के कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर को बदलने के बारे में विचार कर रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइटडांस मैनेजमेंट टिकटॉक के लिए अलग से नया मैनेजमेंट बोर्ड बनाने और इसके हेडक्वॉर्टर को चीन से बाहर ले जाने पर विचार कर रहा है। पिछले दिनों जब भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर बैन का फैसला किया था, तो सरकार का कहना था कि ऐसा यूजर्स के प्राइवेसी…
नयी दिल्ली: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 311.38 करोड़ रुपये रहा।एचसीसी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 883.18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी की एकीकृत आय 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,376.68 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,426.02 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत लाभ 197.03 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले 2018-19 में उसे 49.85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद हेल्थ इंश्योरेंस हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। वर्तमान में टर्म और हेल्थ इंश्योरेंस के लिए अलग-अलग पॉलिसी उपलब्ध है। ऐसे में Bharti AXA एक ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आई है जो दोनों को कवर करती है। मतलब यह पॉलिसी प्रोटेक्शन, हॉस्पिटलाइजेशन और क्रिटिकल इलनेस का मिक्स-अप है। कंपनी ने इस पॉलिसी का नाम ‘हेल्थ ऐंड लाइफ सिक्यॉर’ रखा है। भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, श्री पराग राजा ने कहा, ‘कोरोना के संक्रमण व महामारी के चलते उत्पन्न डर व अप्रत्याशित वातावरण को देखते हुए, हेल्थ…
मुंबई: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को जून में समाप्त तिमाही में एकीकृत आधार पर 7,008 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की इसी तिमाही से 13.8 प्रतिशत कम है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8,131 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व मामूली बढ़कर साल भर पहले के 38,172 करोड़ रुपये की तुलना में 38,322 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में व्यवसाय प्रभावित…
बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अगले महीने से मामूली तेजी का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसके बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था में पूरी तरह से तेजी आने में समय लग सकता है। BofA के मुताबिक आरबीआई की ओर से 95 अरब डॉलर के सरकारी बॉन्ड्स को खरीद कर वित्तीय घाटे की भरपाई की जा सकती है। इसके अलावा 127 अरब डॉलर की रकम सरकारी बैंकों के रीकैपिटलाइजेशन पर खर्च की जा सकती है।…
