Author: Finance Khabar

मुंबई: देश में चाय का उत्पादन चालू कैलेंडर वर्ष में 13 प्रतिशत घटने की संभावना है जिसका कारण मौजूदा कोविड​​-19 महामारी के बीच श्रमिकों को काम पर लगाने पर लगा प्रतिबंध और प्रतिकूल मौसम स्थितियां है। ऐसी स्थिति में चाय के उत्पादन लागत में वृद्धि होगी। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। साख निर्धारक एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के कारण मजदूरों की तैनाती पर लगे प्रतिबंधों ने मार्च, अप्रैल और मई 2020 के दौरान उत्तर भारत में थोक चाय कारोबारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इसमें कहा गया है कि हालांकि जून से…

Read More

नई दिल्ली: फॉर्मास्युटिकल कंपनी Zydus Cadila ने कोरोना वैक्सीन के लिए फेज 1 और 2 का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। कंपनी को इसके लिए DCGI से अप्रूवल मिल चुकी है। कंपनी 1048 कैंडिडेट पर कोरोना वैक्सीन को लेकर इंट्राडर्मल (इंजेक्शन) रूट से टेस्ट कर रही है। क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री इंडिया (CTRI) ने कहा कि यह क्लिनिकल स्टडी दो क्राइटेरिया- इन्क्लूजन और एक्सक्लूजन पर आधारित है। फेज वन- पहले फेज में कंपनी ने 18-55 साल के हेल्दी महिला और पुरुष को चुना। सभी कैंडिडेट हर समय किसी भी तरह के टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। फेज टू- इस फेज…

Read More

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 43वें एजीएम में बुधवार को कंपनी के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल रिलायंस के वेंचर जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ का निवेश करके कंपनी में 7.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके साथ ही अंबानी ने बताया कि कंपनी 5जी पर काम कर रही है। कम्पनी ने ने 5जी नेटवर्क तैयार कर लिया है जो कि विश्व का सबसे बेस्ट 5जी नेटवर्क है। उन्होंने 2जी मुक्त का एलान किया है। इसके अंर्तगत जियो, गूगल के साथ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह देश में रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। अब सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दक्षता, स्वास्थ्य और जरूरत जैसे पहलुओं के आधार पर कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें पांच साल तक के लिए बिना वेतन अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया कंपनी ने शुरू कर दी है। कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक निदेशक मंडल ने कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी राजीव बंसल को कर्मचारियों की क्षमता, प्रदर्शन की गुणवत्ता, दक्षता, स्वास्थ्य, पहले से ड्यूटी के समय अनुपलब्धता, आदि के आधार पर छह महीने या दो…

Read More

लंदन। हांगकांग और दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन के साथ कई देशों का तनाव जारी है। इसके अलावा सीमा विवाद को लेकर भी भारत समेत कई देशों के साथ बीजिंग का तनाव है। ऐसे में कई देश चीन के साथ सख्ती से पेश आ रहे हैं। इसी कड़ी में हांगकांग मुद्दे पर जारी तनाव को लेकर अमरीका ने चीनी कंपनी Huawei पर प्रतिबंध लगा दिया तो वहीं अब ब्रिटेन ने भी सख्त रूख अपनाते हुए Huawei को बैन कर दिया है। ब्रिटेन में 5 जी नेटवर्क बनाने को लेकर हुवावे के साथ करार हुआ था। ब्रिटिश सरकार ने टेलिकॉम…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी सेक्टर पर काफी बुरा असर हुआ है। हालांकि ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार पर मुकाबले में कम असर हुआ है। वर्तमान में ई-कॉमर्स कंपनियों पर डिमांड बढ़ी है, जिसके कारण कारोबार तेजी से पटरी पर लौट रहा है। इस बीच Flipkart में पैरंट कंपनी Walmart ने 1.2 अरब डॉलर (करीब 9000 करोड़ रुपये) का भारी निवेश किया है। उसने कंपनी की वैल्यू 24.9 अरब डॉलर लगाई है। Walmart चालू वित्त वर्ष (2020-21) में दो अलग-अलग हिस्से में यह निवेश करेगी। यह निवेश फ्लिपकार्ट ग्रुप के लिए आई है जिसमें Flipkart के अलावा PhonePe,…

Read More

नयी दिल्ली: वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संकट ने पहले से मांग में गिरावट का सामना कर रहे वाहन उद्योग की हालत और पतली की है। ऐसे में मौजूदा समय में उन्हें वाहन क्षेत्र में किसी तरह का निवेश होता नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कंपनियां किसी तरह की नयी प्रौद्योगिकी पर निवेश करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में ई-वाहन क्रांति को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार के समर्थन की जरूरत है। भारत इस मौके को छोड़ नहीं सकता है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम…

Read More

मुंबई: वैश्विक बाजारों में गिरावट से सहमे स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को बिकवाली का दबाव बढ गया और प्रमुख सूचकांकों में 1.8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। यह करीब पांच सप्ताह में किसी एक दिन में बड़ी गिरावट है। अमेरिकी-चीन के बीच तनाव और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच वैश्विक स्तर पर गिरावट के साथ घरेलू शेयर बाजार नीचे आये। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 660.63 अंक यानी 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,033.06 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195.35 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ…

Read More

नयी दिल्ली: अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) ने व्यवस्था दी है कि सभी अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा। स्प्रिंगफील्ड इंडिया डिस्टिलरीज ने एएआर की गोवा पीठ में अपील कर कंपनी द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले सैनिटाइजर का वर्गीकरण करने को कहा था। कंपनी की दलील थी कि इस उत्पाद पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी पूछा था कि अब सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु है, तो क्या इसपर जीएसटी छूट मिलेगी। एएआर ने व्यवस्था देते हुए कहा कि आवेदक द्वारा विनिर्मित हैंड सैनिटाइजर अल्कोहल आधारित है। इसपर 18 प्रतिशत की…

Read More

नयी दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर भारती एयरटेल ने अमेरिकी की दिग्गज दूरसंचार कंपनी वेरिजॉन के साथ भागीदारी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मंच ‘एयरटेल ब्लूजींस’ पेश किया है। एयरटेल का यह वीडयो कॉन्फ्रेंसिंग मंच जूम और जियोमीट को चुनौती देगा। भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। विट्टल ने कहा, ‘‘एयरटेल ब्लूजींस एक संरक्षित और सुरक्षित मंच है और हम अंतिम उपयोगकर्ता की निजता के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मंच पर 50,000 लोग जुट सकते हैं। इसका प्रयोग काफी आसान है।’’ विट्टल…

Read More

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। भारत और एशिया में वह पहले से ही सबसे अमीर शख्स हैं और अब गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज को पछाड़कर आगे बढ़ गए हैं। ब्लूमबर्ग के बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल दौलत 72.4 अरब डॉलर हो गई है। यह सब हुआ सोमवार को जब रिलायंस के शेयरों में 3 फीसदी का उछाल आया। अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का भी मिला फायदा मुकेश अंबानी को रिलायंस के शेयरों में बढ़त का फायदा तो मिला ही, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का भी फायदा…

Read More

नयी दिल्ली: प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी, बायोकॉन ने सोमवार को कहा कि वह मध्यम से लेकर गंभीर कोविड​​-19 रोगियों के उपचार के लिए बायोलॉजिक दवा इटोलिज़ुमाब पेश करेगी जिसकी कीमत लगभग 8,000 प्रति शीशी होगी। कंपनी ने कहा है कि उसे कोविड-19 के कारण मध्यम से लेकर गंभीर तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम (एआरडीएस) के मामले में साइटोकाइन रिलीज सिंड्रोम के उपचार के लिए भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए इटोलिज़ुमाब इंजेक्शन (25 मिग्रा/पांच मिली लीटर) के विपणन की भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी प्राप्त हुई है। बायोकॉन नेइससे पहले एक नियामकीय सूचना में कहा था कि इटोलिज़ुमाब दुनिया का…

Read More

नई दिल्ली: सरकार इस साल के अंत तक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरएफसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस निर्गम से सरकार को 500 से 1,000 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। आईआरएफसी भारतीय रेलवे की विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण के लिए पूंजी बाजार से फंड जुटाती है। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति सुधरने और निवेशकों खासकर खुदरा क्षेत्र में मांग बेहतर होने के साथ कभी भी आईपीओ लाया जा सकता है। आईआरएफसी ने जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)…

Read More

नई दिल्ली: रसायन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रोसैरी बायोटेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पहले दिन सोमवार को 60 प्रतिशत अभिदान मिला। शेयर बाजारों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी को 49,30,030 शेयर के लिए बोलियां मिली। जबकि निर्गम का कुल आकार 81,73,530 शेयर है। कंपनी ने इसके लिए कीमत दायरा प्रति शेयर 423 से 425 रुपये तय किया है। कंपनी की योजना इससे 496 करोड़ रुपये जुटाने की है। आईपीओ के तहत कंपनी ने 50 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए हैं। साथ ही एक करोड़ अधिक के शेयरों को बिक्री पेशकश के लिए रखा है…

Read More

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थ महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति जून में बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई। सरकार के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार पिछले महीने में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 7.87 प्रतिशत हो गई। पिछले साल जून महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 3.18 प्रतिशत थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुद्रास्फीति का आंकड़ा कोरोना वायरस महामारी के कारण पाबंदियों की वजह से सीमित संख्या में बाजारों से एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है। बयान के अनुसार हालांकि जो आंकड़े लिए गए हैं, राज्य स्तर पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का अनुमान…

Read More

नई दिल्ली: वित्तीय संकट से जूझ निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) ने 15 हजार करोड़ रुपये की पूंजी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के जरिए जुटाने की घोषणा की है। यह इश्यू 15 जुलाई को खुलेगा और 17 जुलाई को बंद होगा। इसके लिए आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। एफपीओ के लिए अधिकतम दर 13 रुपये प्रति शेयर होगी। इस तरह 2 रुपये के शेयर के लिए फ्लोर प्राइस 6 गुना और कैप प्राइस 6.5 गुना रखी गई है। बोली लगाने वाले न्यूनतम एक हजार शेयरों की बोली लगा सकेंगे। इसके बाद यह हजार…

Read More

देश के दिग्गज प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ऑटो लोन विभाग की ओर से बांटे गए कर्जों में अनियमितता को लेकर जांच की है।ब्लूमबर्ग ने मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले में यूनिट के पूर्व हेड की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने इस मामले के चलते ऑटो लोन यूनिट के पूर्व हेड अशोक खन्ना के कार्यकाल को भी नहीं बढ़ाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खन्ना को लेकर यह फैसला लिया गया,…

Read More

नयी दिल्ली: एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को अपनी ‘हेक्टर प्लस’ कार पेश की। इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 13.49 लाख रुपये से 18.54 लाख रुपये के बीच है। कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चाबा ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चार बड़े और दो बच्चों के लिए हेक्टर प्लस एक उत्तम कार है।’’ हेक्टर प्लस, कंपनी की हेक्टर का छह सीटों की क्षमता वाला संस्करण है। इसके 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन क्षमता वाले मॉडल की कीमत 13.49 लाख से 18.21 लाख रुपये है। जबकि दो लीटर डीजल इंजन क्षमता वाले मॉडल की कीमत 14.44…

Read More

मुंबई: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ सोमवार को 99 अंक बढ़कर 36,693.69 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को बाजार का अच्छा समर्थन था। बाजार शुरू में काफी उछाल पर था लेकिन शाम तक यह तेजी बरकार नहीं रह सकी। सेंसेक्स शुरू में 430 अंक ऊपर चढ गया था। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद के मुकाबले 99.36 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 36,693.69 अंक पर टिका। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचांक 34.65 अंक बढ़कर 10,802.70 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड…

Read More

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है। कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.64 प्रतिशत चढ़कर 1,947 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कंपनी का शेयर 3.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,947.70 रुपये को छू गया। शेयर भाव में इस तेजी के चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 38,163.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,29,020.35 रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में…

Read More