Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 30 देशों को वर्चुअल कॉन्फेंस के जरिये संबोधित किया. इंडियाा ग्लोवल वीक के शुभारंभ के इस मौके पर पीएम ने कहा कि भारत पूरी गंभीरता के साथ कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी गंभीरता से लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी के विपरीत स्थितियों के बीच भारत अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत देख रहा हैयह महामारी न केवल स्वास्थ्य बल्कि इकोनॉमी के लिहाज से घातक है. भारत टेलेंट का पावरहाउस उन्होंने कहा कि भारत ऐसे देशों का पावरहाउस है जो दूसरे देशों से सीखता…
मुंबई: एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को फिर तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 409 अंक की अच्छी बढ़त के साथ 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों ने वित्तीय और बैंक शेयरों में जोरदार लिवाली की जिससे बाजार में मजबूती आयी। बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 36,806.30 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में यह थोड़ा नीचे आया और अंत में 408.68 अंक यानी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 345.51 अंक…
नई दिल्ली: एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA के तहत यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की 2203 करोड़ रुपये की सपंत्ती अटैच की है। इसके अलावा DHFL के प्रमोटर्स कपिल और धीरज वधावन की संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। इसके अलावा एजेंसी ने कपूर की कुछ विदेशी संपत्तियों पर भी रोक लगाई है। ईडी का आरोप है कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिये बड़े कर्ज देने के लिए ‘घूस’ ली। इन लोगों ने करीब 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को इधर-उधर किया। बाद में यह कर्ज…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोना संकट के असर को लेकर कहा है कि इससे उबरने में अभी लंबा वक्त लगेगा। राजन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि फिलहाल अर्थव्यवस्था में सुधार की स्थिति देखने को मिल रही है, लेकिन अब भी काफी कुछ किए जाने की जरूरत है। अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से रिकवरी में आने में अभी लंबा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना में रोकथाम, वैक्सीन का ईजाद करने, टेस्टिंग का दायरा बढ़ाने या फिर मेडिकल पॉलिसी को दुरुस्त करने से ही भारत की अर्थव्यवस्था…
ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने टाटा कंज्यूमर के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. उसने इसके शेयर के लिए 490 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है. उसने कहा है कि चाय और नमक की बिक्री में अच्छी ग्रोथ रहेगी, जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा. उसने कहा है कि लंबी अवधि में स्टारबक्स के लिए अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं. क्रेडिट सुइस ने ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग के साथ टाटा कंज्यूमर का कवरेज शुरू किया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा है, “वित्त वर्ष 2020 से 2023 के दौरान हमें कमाई की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर 16 फीसदी रहने की उम्मीद है. यह इंडस्ट्री…
नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला सनलाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने निवेशकों की सहूलियत के लिए एक खास सर्विस शुरू की है. कंपनी ने उनके लिए गूगल अस्टिटेंट के साथ वॉयस-बेस्ड कस्टमर सर्विस लॉन्च की है. इस असिस्टेंट सर्विस की मदद से निवेशक 24 घंटे सातों दिन फंड हाउस से जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. उन्हें इससे विभिन्न तरह की सेवाएं मिलेंगी. इनमें पोर्टफोलियो वैल्यूएशन, अकाउंट स्टेटमेंट, कैपिटल गेंस स्टेटमेंट इत्यादि जैसी सर्विस रिक्वेस्ट शामिल हैं. सहज बातचीत का अनुभव प्रदान करने के लिए गूगल वॉयस असिस्टेंट नवीनतम एआई और एनएलपी का इस्तेमाल करता है. फंड हाउस की जल्द ही…
मुंबई: यस बैंक फोलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के जरिए फंड जुटाएगा. बैंक ने कहा है कि कैपिटल रेजिंग कमेटी (सीआरसी) ने एफपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह समिति बैंक के निदेशक बोर्ड का हिस्सा है. मंगलवार को बैंक ने एफपीओ के बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी. उसने बताया है कि सीआरसी की बैठक में एफपीओ को मंजूरी मिल गई है. बैंक ने बताया कि सीआरसी 10 जुलाई या इसके बाद बैठक करने वाली है, जिसमें एफपीओ के प्राइस बैंड और संभावित डिस्काउंट पर चर्चा होगी. 5 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर…
मुंबई: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी दिवस से तेजी पर बुधवार को विराम लग गया।कारोबार के अंतिम समय में निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन बाद में यह बिकवाली दबाव में आ गया। अंत में यह 345.51 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,329.01 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.90 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,705.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों…
नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में देश के विभिन्न शहरों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने छोटे फ्लैट को प्रवासी मजदूरों और गरीबों को किराये पर दिए जाने का फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी। सरकार की योजना के तहत देश के विभिन्न शहरों में सरकार की आर्थिक सहयोग से बने छोटे फ्लैट/आवास किराये पर दिया जाएगा। इस स्कीम पर 600 करोड़ रुपये खर्च…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पीएनबी घोटाले (Punjab National Bank Scam) में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बताया कि भगोड़े आर्थिक अपराध अधिनियम के तहत नीरव मोदी की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। ईडी ने नीरव की 329.66 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों में वर्ली मुंबई की आइकॉनिक बिल्डिंग समुद्र महल के चार फ्लैट, एक सी-साइड फार्महाउस, अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में पवन चक्की, लंदन में फ्लैट और संयुक्त अरब अमीरात में रेजिडेंशियल फ्लैट, शेयर और बैंक में जमा राशि भी शामिल है।
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में हाइवेज सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आ रही अड़चनों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से वन मंजूरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें यह बात उभरकर आई कि 187 राजमार्ग परियोजनाओं में फोरेस्ट क्लीयरेंस मांगी गई है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से हुई बैठक में रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वी के सिंह शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि परियोजनाओं में आ रही अड़चनों…
कोलकाता: लद्दाख में भारत-चीन के बीच हिंसक संघर्ष के बाद से देशभर में लगातार चीनी सामान के बहिष्कार की मांग उठ रही है। इस बारे में व्यापारियों के एक संगठन फेवम का कहना है कि यदि चीनी सामान से दूरी बनानी भी है तो इसके लिए सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ लड़ाई में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेवम) ने चीनी सामान के बहिष्कार के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। फेवम का कहना है कि चीनी…
नई दिल्ली: कोरोना काल में जहां अधिकतर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की है वहीं देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई ने अपने 80 हजार फ्रंटलाइन कर्मचारियों की सैलरी 8 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। इन कर्मचारियों को कोरोना काल में काम करने का इनाम दिया गया है। ये कर्मचारी बैंक में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या का 80 फीसदी से अधिक हैं। सूत्रों के मुताबिक इन कर्मचारियों को कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने के लिए यह इनाम दिया गया है। उनके वेतन में यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2020-21 के…
नयी दिल्ली: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को आरोग्य संजीवनी बीमा पॉलिसी के तहत अधिकतम पांच लाख रुपये की सीमा से अधिक बीमा सुरक्षा देने की मंगलवार को अनुमति दे दी। इसके लिए उसने संशोधित नियम भी अधिसूचित कर दिए हैं। इरडा के नए दिशानिर्देशों के अनुसार साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के लिए अब एक लाख रुपये की न्यूनतम से कम और पांच लाख रुपये की अधिकतम सीमा से ज्यादा की भी बीमा सुरक्षा दे सकेंगी। यह बीमा सुरक्षा 50,000 रुपये के गुणांकों में होगी। इसके लिए इरडा ने ‘मानक…
नयी दिल्ली: फेस माक्स और हैंड सैनिटाइजर को अब आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के दायरे से बाहर कर दिया गया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब देश में चेहरा ढकने के मास्क और सैनिटाइजर की आपूर्ति पर्याप्त हैं, ये अब आवश्यक उत्पाद नहीं रह गए हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 13 मार्च को फेस मास्क और सैनिटाइजर को 100 दिन के लिए आवश्यक वस्तु घोषित किया था। उस समय कोरोना वायरस महामारी की वजह से इन उत्पादों की मांग में जोरदार इजाफा हुआ था। इन उत्पादों की…
नयी दिल्ली: किआ मोटर्स की बिक्री पहली कार पेश किये जाने के 10 महीने के भीतर 50,000 आंकड़े को पार कर गयी है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि किआ मोटर्स की बिक्री 50,000 आंकड़े को पार कर गयी है। इन वाहनों में सेल्टोस और कार्निवल मॉडल शामिल हैं।किआ मोटर्स एकमात्र वाहन विनिर्माता कंपनी है जिनसे पहला उत्पाद पेश किये जाने के 10 महीने के भीतर बिक्री का यह आंकड़ा हासिल किया है। किआ मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कूखिम शीम ने कहा, ‘‘हमने मजबूत प्रतिबद्धता और ग्राहकों के लिये अगली पीढ़ी…
नयी दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी अनअकैडमी ने पांच करोड़ डॉलर (करीब 374.6 करोड़ रुपये) में चंडीगढ़ की प्रेपलैडर का अधिग्रहण किया है। प्रैपलैडर चिकित्सा में परास्नातक की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाला मंच है। बेंगलूरू स्थित अनअकैडमी ने कहा कि इससे उसकी वार्षिक आय में 15 प्रतिशत का विस्तार होगा। कंपनी से दस हजार से अधिक शिक्षक और तीन करोड़ से अधिक पढ़ाई करने वाले जुड़े हैं। यह 35 से अधिक परीक्षाओं की तैयारी करवाती है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मुंजाल ने कहा कि इससे कंपनी की चिकित्सा शिक्षा की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने…
नयी दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी अनअकैडमी ने पांच करोड़ डॉलर (करीब 374.6 करोड़ रुपये) में चंडीगढ़ की प्रेपलैडर का अधिग्रहण किया है। प्रैपलैडर चिकित्सा में परास्नातक की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाला मंच है। बेंगलूरू स्थित अनअकैडमी ने कहा कि इससे उसकी वार्षिक आय में 15 प्रतिशत का विस्तार होगा। कंपनी से दस हजार से अधिक शिक्षक और तीन करोड़ से अधिक पढ़ाई करने वाले जुड़े हैं। यह 35 से अधिक परीक्षाओं की तैयारी करवाती है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मुंजाल ने कहा कि इससे कंपनी की चिकित्सा शिक्षा की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने…
शहर में पिछले सप्ताह लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के बाद मंगलवार को टिक-टॉक ने कहा कि वह हांगकांग में अपना ऑपरेशन रोक देगा। चीन स्थित बाइट डांस कंपनी के स्वामित्व वाली शॉर्ट वीडियो एप ने हांगकांग से जाने का फैसला चीन द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की वजह से किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हालिया घटनाओं के मद्देनजर परिचालन को रोकने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि नए कानून के तहत सोशल मीडिया कंपनी को कुछ कानूनों का पालन करना होगा, यही कारण है कि अब हांगकांग में…
मुम्बई। आज शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 187.24 अंक की तेजी के साथ 36674.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.00 अंक की तेजी के साथ 10799.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2866 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1309 शेयर तेजी के साथ और 1390 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 167 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 27 पैसे की कमजोरी के साथ 74.94 रुपये के स्तर पर बंद…
