Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: बिजली मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब चीन जैसे देशों से विद्युत उपकरणों का आयात नहीं करेगा। चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच उन्होंने यह बात कही। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये उन्होंने यह भी कहा कि वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाना जरूरी है क्योंकि ऐसा नहीं होने पर क्षेत्र व्यावहारिक नहीं रह पायेगा। वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रायर रेफरेंस कंट्री…

Read More

मुम्बई। आज जहां सेंसेक्स करीब 177.72 अंक की तेजी के साथ 36021.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 55.65 अंक की तेजी के साथ 10607.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2876 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1346 शेयर तेजी के साथ और 1374 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 156 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 38 पैसे की मजबूती के साथ 74.63 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आयशर मोटर्स का शेयर करीब 767 रुपये…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए भारत को 50 से 60 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए इस निवेश का इस्तेमाल किया जा सकता है। गडकरी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस समय एफडीआई की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा इस तरह के फंड से देश को लाभ होगा क्योंकि…

Read More

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने अपनी ब्रिटेन की अनुषंगी इकाई को बंद करने का फैसला किया है। बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस फैसले से उसकी वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं होगा। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एक्सिस बैंक ने कहा कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय रणनीति की समीक्षा कर रहा है। इसी के तहत उसने भारतीय बैंकिंग बाजार पर ध्यान केंद्रित करने और यहां संभावनाओं का दोहन करने का फैसला किया है। बैंक ने कहा कि अपने इसी उद्देश्य के तहत उसने अपनी अनुषंगी एक्सिस बैंक यूके लि. का परिचालन पूरी तरह बंद करने…

Read More

नयी दिल्ली: घरेलू एफएमसीजी कंपनी इमामी लि. ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) द्वारा पुरुषों की त्वचा सुरक्षा से जुड़े उत्पाद को ‘ग्लो एंड हैंडसम’ नाम देने पर कड़ी आपत्ति की है। इमामी ने इस नाम पर अपना ट्रेडमार्क अधिकार का दावा किया है। इमामी ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई का भी संकेत दिया है। कंपनी ने पहले ही पुरुषों की फेयरनेस क्रीम को नाम ‘इमामी ग्लो एंड हैंडसम’ कर दिया है। इमामी ने बयान में कहा, ‘‘हमें यह देखकर झटका लगा कि एचयूएल ने अपनी पुरुषों की फेयर एंड लवली श्रृंखला का नया नाम ‘ग्लो एंड हैंडसम’ रखने…

Read More

नई दिल्ली: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए Zoom का देशी विकल्प आ गया है। रिलायंस जियो के नए एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट को अब आमजन के इस्तेमाल के लिए भी ओपन कर दिया गया है। जियोमीट ऐप के उपयोग के लिए यूजर्स को कोई शुल्क नही देना होगा यानी यह बिलकुल मुफ्त है। जियोमीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए अब किसी इनवाइट कोड की जरूरत नही पड़ेगी। 100 से अधिक यूजर्स एक बार में जियोमीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं। जियोमीट लगभग सभी तरह के डिवायस पर बखूबी काम करता है।

Read More

नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को टिक टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब इसका भारी नुकसान चीनी कंपनियों को होता हुआ दिख रहा है। टिक टॉक की मदर कंपनी बाइट डांस को इसकी वजह से 6 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। बाइट डांस चीनी इंटरनेट कंपनी है। ये बाते ग्लोबल टाइम्स ने सूत्रों का हवाला देते हुआ गुरुवार को कही है। एक अन्य सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में डांस बाइट कंपनी ने भारतीय बाजार में एक बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया…

Read More

नई दिल्ली: देश में निजी ट्रेनों का परिचालन अप्रैल 2023 तक शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों का किराया फ्लाइट्स और एसी बसों की तुलना में होगा। इस बात की जानकारी गुरुवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने दी है। यादव ने कहा है कि यात्री ट्रेनों के संचालन में निजी कंपनियों के एंट्री से ट्रेनों के परिचालन को ज्यादा गति और कोच को तकनीकी बल मिलेगा। वीके यादव ने यह भी कहा कि कोच को चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मेंटेनेंस की जरूरत होती है जो कि इसके बाद 40 हजार किलोमीटर के…

Read More

नई द‍िल्‍ली: देश में टिकटॉक के बैन होते ही भारतीय मार्केट में डेवलपर्स के लिए अवसर बढ़ गए हैं। मित्रों व चिंगारी ऐप्स की सफलता के बाद अब जी5 भी इस रेस में उतने की तैयारी कर रहा है। जी5 ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम हाईपाई होगा। 15 जुलाई से पहले हो जायेगा सार्वजनिक जी5 का कहना है कि हाईपाई एप को आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है और इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एप 15…

Read More

हुंडई मोटर्स ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मिनीबस लॉन्च कर दी है। इस बस को काउंटी इलेक्ट्रिक (County Electric) नाम दिया है। डीजल से चलने वाली बसों की तुलना में हुंडई की यह इलेक्ट्रिक बस किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होगी। फिलहाल यह मिनीबस कोरियाई बाजार के लिए उपलब्ध है। हुंडई की इस मिनीबस में 128-kWh की हाई पॉवर लिथियम-आयन-पॉलिमर बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह बस 250 किलोमीटर का सफर तय करती है। स्टैंडर्ड कॉम्बो 1 डीसी सिस्टम के जरिए बस को 72 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं बस की बैटरी…

Read More

मुम्बई। गुरुवार को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 429.25 अंक की तेजी के साथ 35843.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121.65 अंक की तेजी के साथ 10551.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2890 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1711 शेयर तेजी के साथ और 1052 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 127 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 58 पैसे की मजबूती के साथ 75.01 रुपये के स्तर…

Read More

नई दिल्ली: जीवीके ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष जी वेंकट कृष्णा रेड्डी, उनके बेटे संजय रेड्डी,मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर 705 करोड़ रुपये की अनियमितता के आरोप में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला मुंबई हवाई अड्डे के उन्नयीकरण और रखरखाव में अनियमितता बरते जाने से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने जीवीके एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम का गठन किया था, जिसे मुंबई हवाई अड्डे के उन्नयन और रखरखाव के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी फर्म मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के तहत जीवीके समूह द्वारा प्रमोट…

Read More

कोरोना संकट में राहत देते हुए सरकार ने नौकरीपेशा के लिए टैक्स संबंधी कामों की डेडलाइन आगे बढ़ गई है। इनमें सबसे जरूरी टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने की डेडलाइन है। यह 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई हो गई है। यानि अगर आप पिछले फाइनेंसियल इयर 2019-20 का टैक्स बचाने के लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (SSY), पीपीई, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो 31 जुलाई तक कर सकते हैं। मिडल क्लास को राहत देने के लिए सेल्फ- एसेसमेंट टैक्स भुगतान की तारीख को भी 30 नवंबर 2020 तक बढ़ा दिया है। सेल्फ-एसेसमेंट टैक्स में जिन…

Read More

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर टकराव के बाद भारत लगातार चीन के खिलाफ कदम उठा रहा है। भारत ने हाल ही में 59 चीनी एप्स बंद किए और अब सरकार ने चीनी कंपनियों को एक और बड़ा झटका दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार चीनी कंपनियों को राजमार्ग परियोजनाओं का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं देगी। इसमें चीन की कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने वाली कंपनियां भी शामिल होंगी। उनके इस बयान को हाल में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प से…

Read More

नयी दिल्ली: सभी तरह के म्यूचुअल फंड की खरीदारी पर बुधवार से स्टांप शुल्क लगना शुरू हो जायेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह शुल्क बहुत कम दर पर लगाया गया है और इसका आम निवेशकों पर या तो बहुत कम अथवा कोई प्रभाव नहीं होगा। म्यूचुअल फंड खरीदने, लाभांश के पुनर्निवेश और एक से दूसरे म्यूचुअल फंड में जाने पर बुधवार से 0.005 प्रतिशत की दर से स्टांप शुल्क देना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका आम निवेशकों पर बहुत मामूली अथवा कोई असर नहीं होगा। म्यूचुअल फंड की खरीदारी के अलावा बाजार में अथवा बाजार बंद…

Read More

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 4जी अपग्रेडेशन के लिए जारी किए गए टेंडर को कैंसल कर दिया है। उसने ऐसा दूरसंचार विभाग के चीनी दूरसंचार उपकरणों का उपयोग करने से मना करने के बाद किया है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि इस संबंध में एक नया टेंडर जारी किया जाएगा जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों को तरजीह देने पर जोर रहेगा। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की BSNL से 4जी अपग्रेडेशन के लिए चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा था। इस निर्देश के पालन करने का सीधा मतलब है कि…

Read More

नयी दिल्ली। अमेरिकी दिग्गज कंपनी डेल टेक्नोलॉजीज ने छोटे और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्ट-अप्स की मदद करने के लिए नैसकॉम (राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर व सेवा कंपनी संघ) के साथ हाथ मिलाया है। ये मदद प्रतियोगी कीमतों प्रोडक्ट और सर्विसेज देकर की जाएगी। नैसकॉम के साथ डेल की साझेदारी का प्रभाव 2400 से अधिक एमएसएमई और 9000 से अधिक स्टार्टअप्स पर पड़ेगा, जो नैसकॉम के 10,000 स्टार्ट-अप नेटवर्क का हिस्सा हैं। डेल की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक उन्हें डेल के क्लाइंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर समाधान पर विशेष ऑफ़र और रेट ऑफर किए जाएंगे। इस साझेदारी का उद्देश्य मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय…

Read More

मुम्बई: शेयर बाजार में आज दिनभर लिवाली का दौर रहा, सेंसेक्स करीब 498.65 अंक की तेजी के साथ 35414.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.95 अंक की तेजी के साथ 10430.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2906 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1503 शेयर तेजी के साथ और 1276 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 127 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 75.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।…

Read More

बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक एक्सट्रीम 160R को डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है। अब कंपनी ने इसके कीमत की जानकारी भी दे दी है। यह बाइक सिंगल डिस्क और डबल डिस्क दो वैरिएंट के साथ बाजार में लॉन्च की गई है। बाइक के दोनों वैरिएंट सिंगल चैनल एबीएस से लैस हैं। हीरो एक्सट्रीम 160R में फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम के साथ 160cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक 8500 rpm पर 15 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी के…

Read More

नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम बुधवार से साढ़े चार रुपये तक बढ़ गए है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम एक रुपये, कोलकाता में साढ़े चार रुपये, मुंबई में साढ़े तीन रुपये और चेन्नई में सिलेंडर के दाम में चार रुपये बढ़ोत्तरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोत्तरी की गयी है। सरकार साल भर में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। जिन ग्राहकों ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें भी बाजार कीमत पर…

Read More