नई दिल्ली: देश में टिकटॉक के बैन होते ही भारतीय मार्केट में डेवलपर्स के लिए अवसर बढ़ गए हैं। मित्रों व चिंगारी ऐप्स की सफलता के बाद अब जी5 भी इस रेस में उतने की तैयारी कर रहा है। जी5 ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम हाईपाई होगा।
15 जुलाई से पहले हो जायेगा सार्वजनिक
जी5 का कहना है कि हाईपाई एप को आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है और इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एप 15 जुलाई से पहले सार्वजनिक हो जाएगा। ऐसे में एप को फिलहाल डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। कंपनी ने एप के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है, हालांकि हाईपाई के सामने एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स को एप में रजिस्ट्रेशन करना होगा। टिकटॉक और हेलो जैसे चाइनीज एप्स में बिना रजिस्ट्रेशन के भी यूजर्स वीडियो देख सकते थे।
टिकटॉक पर प्रतिबंध के बाद ये भारतीय एप सामने आए
चाइनीज एप्स पर भारत में प्रतिबंध लगने के बाद बोल इंडिया, चिंगारी, मित्रों, शेयरचैट और रोपोसो जैसे एप्स सामने आये हैं। कंपनी का दावा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर 1.25 लाख घंटे का वीडियो डिमांड है जिसमें 100 लाइव चैनल्स भी हैं। वोडाफोन, जियो फाइबर और एयरटेल के ग्राहकों को जी5 का फ्री एक्सेस भी मिला है।
यह हैं फीचर
- हाईपाई में कई सारे एक्साइटिंग फीचर्स है, जिनकी मदद से यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी को शो कर सकते हैं।
- हाईपाई एप में यूजर्स टिकटॉक की तरह 15 सेकेंड से 90 सेकेंड के वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
- जी5 ने इस ऐप सुपर इंटरटेनमेंट ऐप नाम दिया है जो डिजिटल वीडियो के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन होगी।
- वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर ऐप जी5 के भारत में करीब 150 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
- ऐसे में कंपनी की नई ऐप जल्द ही ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
- जी5 ऐप फिलहाल 12 भाषाओं में कंटेंट प्रोवाइड कराता है।
- जी5 ऐप में फिलहाल 1.25 लाख घंटे के डिजिटल वीडियो कंटेंट मौजूद है।

