Author: Finance Khabar

चीनी कंपनियों के 59 मोबाइल एप पर रोक के बाद अब दूसरे देशों ने भी चीन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने चीन के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की है। यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन ने मंगलवार को 5-0 से मतदान कर चीन की टेक कंपनी हुआवे और ZTE को राष्ट्रीय खतरा बताया है। अमेरिकी कंपनियों को इक्विपमेंट खरीदने को लेकर मिलने वाले 8.3 अरब डॉलर के फंड को ट्रंप सरकार ने रोक दिया है। अमेरिकी टेलिकॉम रेग्युलेटर ने नवंबर में ही इस बाबत 5-0 से मतदान किया था। अमेरिका में चीन की कंपनी हुआवे के उत्पादों के…

Read More

नई दिल्ली: कार्लाइल समूह एयरटेल के डेटा सेंटर के व्यवसाय ‘नेक्सट्रा डेटा’ में जल्द ही करीब 1,780 करोड़ रुपये में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी ने बधुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इससे ‘नेक्सट्रा’ का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है जो कि 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है। समझौता पूरा होने पर ‘कार्लाइल’ की उद्योग में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी ‘एयरटेल’ की रहेगी। नई दिल्ली स्थित नेक्सट्रा भारती एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसके भारत में 10 बड़े डेटा केंद्र हैं। इससे पहले अमेरिका का कार्लाइल ग्रुप…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार देश का निर्यात बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया है। गडकरी ने यहां एक वर्चुअल परिचर्चा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश के निर्यात को किसी तरीके से बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में सोमवार को प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया। गडकरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को भुगतान में विलंब का…

Read More

वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) का मानना है कि कोविड-19 संक्रमण का लगातार प्रसार भारत के वृद्धि दर के अनुमान के लिए सबसे बड़ा जोखिम है। आईएमएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत में यह स्वास्थ्य संकट अभी तक नियंत्रण में नहीं आया है। आईएमएफ ने कहा कि भारत के निकट भविष्य के वृद्धि दर परिदृश्य पर वैश्विक और घरेलू मोर्चे पर सुस्ती और कोरोना वायरस को लेकर अनिश्चितता की वजह से जोखिम के बादल मंडरा रहे हैं। आईएमएफ ने हाल में अपनी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत…

Read More

नयी दिल्ली: सरकार की कुल देनदारियां जनवरी-मार्च की तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 0.8 प्रतिशत बढ़कर 94.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। लोक ऋण प्रबंधन पर तिमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 मार्च, 2020 तक कुल बकाया देनदारियों में लोक या सार्वजनिक ऋण का हिस्सा 90.9 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘अस्थायी आंकड़ों के अनुसार सरकार की कुल देनदारियां (लोक खाते में देनदारियों सहित) मार्च, 2020 के अंत तक बढ़कर 94,89,267 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो…

Read More

नयी दिल्ली: नीति आयोग का कहना है कि कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को ‘स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था की ओर: कोविड-19 के बाद भारत के ऊर्जा और मोबिलिटी क्षेत्र में अवसर’ विषय पर रिपोर्ट पेश किए जाने के मौके पर कहा कि इस समय जो देश में जो सुधार हो रहे हैं, उनकी वजह से आगे चलकर भारत की वृद्धि दर अपने समकक्ष देशों से अधिक रहेगी। कुमार ने कहा कि इस महामारी पर नियंत्रण के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधरने लगेगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने…

Read More

नई दिल्ली: फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत के वृद्धि के अनुमान को घटा कर आठ फीसदी कर दिया है। एजेंसी ने पिछले माह इसके 9.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। हालांकि, इसने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के दौरान अर्थव्यवस्था में पांच फीसदी संकुचन के अपने पिछले अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था की 2019-20 में अनुमानित वृद्धि दर 4.2 फीसदी रही। फिच ने अपने Global economic scenario के जून के अपडेट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2022-23 में 5.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। फिच ने कहा, ‘भारत में सरकार…

Read More

नई दिल्ली: टेक्नॉलजी अडवांसमेंट के कारण साइबर फ्रॉड (Cyber fraud) के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी एक रीटेल साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर आई है। साइबर फ्रॉड की स्थिति से बचाने के लिए नॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ICICI Lombard जनरल इंश्योरेंस ने रिटेल साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी पेश की है। कंपनी की यह पॉलिसी आपको और आपके परिवार को किसी भी तरह के साइबर अपराध के जोखिम से बचाती है। यह लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से लेकर किसी भी तरह की ऑनलाइन वित्तीय गड़बड़ियों से बचाती…

Read More

नयी दिल्ली। चीन के साथ हुए सीमा विवाद के बाद भारत ने बीजिंग को कई कारोबारी मोर्चों पर झटके दिए हैं। इनमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 4जी विस्तार में चीनी कंपनियों के उपकरण इस्तेमाल न करने का फैसला भी शामिल है। मगर अब बीएसएनएल ने सरकार के फैसले से असहमति जताई है। बीएसएनएल के मुताबिक 4जी टेंजर से चीनी कंपनियों को बाहर करने से इसका घाटा और बढ़ेगा। बीएसएनएल ने इस मामले में सरकार के फैसले से खुले तौर पर असहमति जाहिर की है। मालूम हो कि सरकार ने आधिकारिक तौर पर अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है,…

Read More

नई दिल्ली। आमलोगों में तेजी से प्रचलित हो रहे निवेश के नए साधन म्युचुअल फंड पर अब निवेश करना महंगा हो जाएगा। कल से यानी 1 जुलाई 2020 से म्यूचुअल फंड में निवेश करने या इसे बेचने पर अब स्टांप ड्यूटी देना होगी। इससे निवेश थोड़ा महंगा जाएगा, जिससे निवेश पर फर्क पड़ेगा। यही नहीं म्यूचुअल फंड में अगर आप सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी और सिस्टमेटिक ट्रांसफर प्लान यानी एसटीपी माध्यम से भी निवेश पर स्टांप ड्यूटी लगेगी। इस स्टांप ड्यूटी का सबसे ज्यादा असर डेट फंड्स पर देखने को मिलेगा जो आम तौर पर छोटी अवधि के लिए…

Read More

मुम्बई। आज मंगलावर यानी 30 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 45.72 अंक की गिरावट के साथ 34915.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.30 अंक की गिरावट के साथ 10302.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2889 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1260 शेयर तेजी के साथ और 1482 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना संकट और सीमा पर चीन के साथ तनातनी के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते लड़ते अब हम अनलॉक-टू में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें सर्दी जुकाम खांसी बुखार आदि बढ़ जाते हैं। मेरी आप सबसे प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखें। अगर हम कोरोना से होने वाली मौतों की तुलना करें तो हम संभली हुई स्थिति में है। पीएम ने…

Read More

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा पर चल रही तनातनी के बीच मोदी सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार द्वारा प्रबंध लगाए इन ऐप से निजता की सुरक्षा का मामला माना जा रहा है। इसमें टिकटॉक के अलावा जिन अन्य लोकप्रिय ऐप को बैन का सामना करना पड़ा है उनमें शेयरइट, हैलो, यूसी ब्राउजर, लाइकी और वीचैट समेत कुल 59 ऐप भी शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सरकार उन 59 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की…

Read More

मुंबई: इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने वाहन निर्यात पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 73 प्रतिशत घटकर 23.03 करोड़ डॉलर (1,736 करोड़ रुपये) रहा। ‘लॉकडाउन’ के कारण आपूर्ति व्यवस्था संबंधी मसले के कारण अमेरिका और मेक्सिको जैसे बाजारों में निर्यात में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। ईईपीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वाहनों के कल-पुर्जों का निर्यात भी माह के दौरान काफी नीचे रहा। अमेरिका, मेक्सिको, जर्मनी और जापान जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में 34 से 68 प्रतिशत की गिरावट आयी। बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 स्वास्थ्य संकट का देश के…

Read More

नयी दिल्ली: कोल इंडिया ने कहा है कि उसने खदानों पर परिवहन सुविधा बेहतर करने के तहत अंतिम छोड़ तक संपर्क सुविधा पहल के तहत 14 अतिरिक्त परियोजनाओं की पहचान की है, जिसके लिए 3,400 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी की खदानों के आसपास से कोयला उस स्थल तक सड़क मार्ग से पहुंचाने के बजाए ‘कनवेयर बेल्ट’ जैसी यंत्रीकृत प्रणाली के उपयोग की योजना है जहां से उसे आगे भेजा जाना है। इससे परिवहन में लगने वाला समय कम होगा। कंपनी ने पहले चरण के तहत 35 परियोजनाओं की घोषणा की थी जिसमें से दो परिचालन…

Read More

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील को 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 1,615.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 2,295.25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की एकीकृत आय 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 35,085.86 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 42,913.73 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 33,272.29 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 38,728.87 करोड़ रुपये था। कंपनी का…

Read More

बेंगलुरु: अमेजन इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने देश में अपने 50 से अधिक आपूर्ति केंद्रों में पैकिंग के लिए ‘सिंगल यूज’प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दिया है। अमेजन ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सितंबर 2019 में वादा किया था कि वह इस साल जून तक इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 100 प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त कागज का टेप पेश किया था। बयान में कहा गया कि अमेजन के आपूर्ति केंद्रों से निकलने वाली अन्य सभी प्लास्टिक पैकिंग सामग्री पूरी तरह पुनर्चक्रण योग्य है।

Read More

मुंबई: यात्री वाहनों और दोपहिया गाड़ियों की खरीद के लिए पूछताछ में तेजी, लॉकडाउन के बाद मझोले और छोटे शहरों में शोरूम में लोगों की आवाजाही बढ़ने, शहरों में निकलने बढ़ने के लिए निजी वाहन के प्रयोग को प्रमुखतादेने के रुझान और शादियों की मांग के कारण जुलाई में ऑटो बिक्री में इजाफा होने का अनुमान है। डोलट कैपिटल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि ग्रामीण मांग (कृषि गतिविधियों के लिए बेहतर मानसून और श्रमिकों की उपलब्धता के कारण) और ऑटो संयंत्रों में उत्पाद फिर तेजी से शुरू होने के कारण उत्पाद की उपलब्धता बढने से कारोबार में…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सबसे बड़े कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को सुबह एक आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 2 लोगों सहित 4 आतंकियों की मौत हो गई। आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज टीवी के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील किया और सर्च अभियान चलाया। मरे हुए आतंकियों के पास से पुलिस ने ग्रेनेड और हथियार बरामद किए हैं। डॉन न्यूज ने कहा है कि इस आतंकी हमले में…

Read More

मुम्बई: सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 209.75 अंक की गिरावट के साथ 34961.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70.60 अंक की गिरावट के साथ 10312.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2925 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1146 शेयर तेजी के साथ और 1639 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 140 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 75.58 रुपये के स्तर पर…

Read More