Author: Finance Khabar
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 19 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान अपनी सर्वकालिक ऊंचाई से 2.078 अरब डॉलर घटकर 505.56 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। रिजर्व बैंक के अनुसार, 24 अप्रैल के बाद से पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। तब विदेशी मुद्रा आस्तियां 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.455 अरब डॉलर रह गयी थीं। 24 अप्रैल से 12 जून के बीच देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28.189 अरब डॉलर बढ़ा है। इससे पूर्व 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा…
नई दिल्ली: कोरोना संकट की वजह से पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) को 2019-20 की मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले चार साल में पहली बार किसी तिमाही में भारी घाटा हुआ है। देश में लॉकडाउन और महंगा कच्चा तेल खरीदने की वजह से पेट्रोलियम की मांग में भारी गिरावट आई। जिसका असर ये हुआ कि कंपनी को मार्च तिमाही में 51.85 अरब रुपये के भारी घाटे का सामना करना पड़ा। जबकि कंपनी को 2018-19 की समान तिमाही में 60.99 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। घाटे की एक बड़ी वजह यह है कि कच्चे तेल…
मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 26 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 329.17 अंक की तेजी के साथ 35171.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 94.10 अंक की तेजी के साथ 10383.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2865 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1657 शेयर तेजी के साथ और 1062 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 146 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ…
नई दिल्ली। जल्द ही नौकरीपेशा लोगों को एक और झटका लगने वाला है। इस बार आपके पीएफ की बचत पर यह झटका लगेगा। जानकारी के मुताबिक, एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) पर मिलने वाला ब्याज वित्त वर्ष 2020 में घटकर 8.1 फीसदी किया जा सकता है। इससे पहले मार्च में इस ब्याज को घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में इंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑफिस (ईपीएफओ) जल्द ही लेबर मिनिस्ट्री के साथ एक बैठक करने वाला है। इसमें इस तरह का फैसला हो सकता है। ब्याज घटाने की सबसे वजह लॉकडाउन के चलते फिक्स इनकम में किए…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, कोरोना से बचने के लिए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। यही कारण है कि आज-कल डिजिटल लेनदेन ही एक बड़ा सहारा बना हुआ है। इस कड़ी में यस बैंक ने यूडीएमए टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर स्मार्टफोन और फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल वॉलेट ऐप युवा पे लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहक मोबाइल से बिना इंटरनेट के भी पैसों का लेनदेन काफी आसानी से कर सकेंगे। अच्छी बात तो यह है…
नई दिल्ली: ट्राई ने डीटीएच यूजर्स के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। डीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए अब पसंद के चैनल को सिलेक्ट और सब्सक्रिप्शन को मॉडिफाई करना आसान हो गया है। ट्राई ने बीते कल यानी गुरुवार को टीवी चैनल चुनने में मदद करने वाली एक एप लॉन्च की है। यह एप ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनलों का चुनाव करने और नापसंद चैनलों को हटाने की सुविधा देता है। ऐप की खास बात है कि इससे यूजर अपने सब्सक्रिप्शन रिक्वेस्ट के स्टेटस को रियल टाइम में भी चेक कर सकते हैं। ट्राई ने कहा कि यह ऐप सर्विस…
नई दिल्ली: कोरोना के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। जिस वजह से लोगों की नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। अगर इस कोरोना काल में आपकी नौकरी भी चली गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की सबसे बड़ी ई-एजुकेशन प्रोवाइड कराने वाली कंपनियों में से एक बायजूस ने बंपर नौकरी निकालने का ऐलान किया है। जी हां ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप बाइजूस ने अपने बिजनेस, कॉन्टेन्ट और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए 4,000 लोगों को हायर करने का फैसला किया है। बाइजूस अपने ऑनलाइन कोर्सेज की संख्या बढ़ाना चाहता है, जिसके…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम लॉन्च कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये इस मुहिम की शुरुआत की। इस स्कीम की वर्चुअल लॉन्चिंग हुई। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ 25 लाख लोगों को रोजगार देने के इस अभियान के कुछ लाभार्थियों से वार्ता भी की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण प्रसार के बड़े संकट के काल में भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के हर कदम की प्रशंसा करने के साथ ही उनके काम को वंदनीय बताया। वर्चुअल लॉन्च के…
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार से पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ओपरेटिव बैंक (पीएमसी) और यस बैंक के जमाकर्ताओं के साथ अलग अलग व्यवहार को लेकर सवाल उठाया है। न्यायालय ने पूछा है कि घोटाले से प्रभावित पीएमसी बैंक के ग्राहक यस बैंक के ग्राहकों के मुकाबले किस प्रकार से अलग हैं। उल्लेखनीय है कि यस बैंक के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुये सरकार कदम उठाया और भारतीय स्टेट बैंक सहित कई निवेशकों में बैंक में पूंजी डाली। अदालत ने पाया कि केंद्र सरकार की मार्च की अधिसूचना के मुताबिक यस बैंक को उबारने…
नयी दिल्ली: कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाणिज्यिक खनन के लिए उसके किसी भी कोयला ब्लॉक को देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसलिए कंपनी ‘पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित’ है। उनका यह बयान कोयला खनन को निजी क्षेत्र के लिए खोलने के संदर्भ में आया है। महारात्न कंपनी कोल इंडिया के चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि कोल इंडिया के भविष्य को लेकर ‘बेवजह की चिंता’ की जा रही है। कंपनी ‘मजबूत और पूरी तरह सुरक्षित’ है। कंपनी के किसी भी कोयला ब्लॉक को वाणिज्यिक खनन के लिए देने का प्रस्ताव नहीं है।कोल इंडिया…
नयी दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वैश्विक डिपॉजिटरी रिसीट (जीडीआर) जारी करने में हेरा-फेरी करने के मामले में आईकेएफ टेक्नोलॉजीस, इसके दो अधिकारी और क्लिफोर्ड कैपिटल पार्टनर्स पर कुल 15.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने 24 जून को इस संबंध में आदेश जारी किया। सेबी ने अपनी जांच में पाया कि आईकेएफ ने 30 मार्च 2007 को 1.1 करोड़ डॉलर और 15 मई 2009 को 1.09 करोड़ डॉलर के जीडीआर निर्गम जारी किए। इसके प्रबंधन की मुख्य तौर पर जिम्मेदारी पैन एशिया एडवाइजर्स की रही। अरुण पंछारिया पैन एशिया के संस्थापक और निदेशक और…
नयी दिल्ली: रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से 1.91 लाख निजी सुरक्षा गाउन, 66.4 किलोलीटर सैनेटाइजर और 7.33 लाख मास्क बनाए हैं। रेलवे ने एक बयान में बताया कि रेलवे ने जून और जुलाई में 1.5 लाख पीपीई कवरऑल बनाने का लक्ष्य तय किया है। बयान में बताया गया है कि रेलवे की तैयारियों को मजबूत करने के लिए केन्द्रीय रूप से एम/एस एचएलएल लाइफ केयर (एमओएचएफडब्ल्यू के तहत आने वाला पीएसयू) पर पीपीई कवरऑल (22 लाख), एन95 मास्क (22.5 लाख), हैंड सैनिटाइजर 500 एमएल (2.25 लाख) और अन्य सामानों के लिए ऑर्डर…
नई दिल्ली: पिछले साल यानी 2019 में स्विस बैंक में जमा भारतीयों के पैसे में अच्छी खासी गिरावट आई है। स्विटजरलैंड सेंट्रल बैंक की तरफ से जारी सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में भारतीयों के कुल 6625 करोड़ (899 मिलियन स्विस फ्रैंक) जमा थे जो 2018 के मुकाबले 6 फीसदी कम है। यह लगातार दूसरा साल है, जब स्विस अकाउंट में भारतीयों के जमा पैसे में गिरावट आई है। लगातार दूसरे साल आई गिरावट के कारण स्विस अकाउंट (Swiss accounts) में कुल जमा पूंजी तीन दशक के तीसरे सबसे निचले स्तर पर आ गई है। स्विस बैंक ने 1987 से…
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घोटाले से घिरे डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवान से 600 करोड़ रूपये का कथित रिश्वत लेने के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदु और बेटी रोशनी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। मुम्बई में विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल आरोपपत्र में दिवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल), वाधवान, उनके भाई राजेश, बीलिफ रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड , आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के भी नाम हैं और उन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। इसके अलावा यस बैंक के संस्थापक…
वाशिंगटन: अमेरिका की अर्थव्यवस्था के आकार में पहली तिमाही के दौरान पांच प्रतिशत की गिरावट आयी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दूसरी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में इससे अधिक गिरावट आने की आशंका है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट एक महीने पहले किये गये अनुमान के अनुकूल है। यह वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 2008 की चौथी तिमाही में आयी गिरावट के बाद अमेरिकी की जीडीपी में किसी भी तिमाही में आयी सबसे बड़ी गिरावट है। वर्ष 2008 की चौथी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी…
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई ने अपने ग्राहकों के लिए वीडियो केवाईसी की सुविधा (ICICI Bank video KYC facility) शुरू की है। इस नई सुविधा के तहत ग्राहक बैंक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खाता खुलवा सकते हैं या फिर पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नए फीचर का इस्तेमाल कर के अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड भी बनवाया जा सकता है। अपने बयान में बैंक ने कहा है कि वीडियो केवाईसी सिस्टम आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करती है और फेशियल रिकॉग्निशन फीचर के तहत ग्राहक की…
बेंगलुरू: ब्राजील ने वाट्सऐप की पेमेंट सेवा के लॉन्च होने के महज हफ्ते भर बाद ही ये कहते हुए सस्पेंड कर दिया कि इससे कॉम्पटिटिव एनवायरमेंट को खतरा है। अब वाट्सऐप ने कहा है कि वह भारत में अपनी इस सेवा को लॉन्च (when whatsapp pay launch in india) करने के लिए यहां के बैंकों और रेगुलेटर्स से लगातार बात कर रहा है। बता दें कि पिछले दो साल से वाट्सऐप पेमेंट (whatsapp pay) सेवा कुछ रेगुलेटरी वजहों से बीच में ही फंसी हुई है। पिछले ही हफ्ते वाट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि अब उसने भारतीय रिजर्व…
मुम्बई: आज गुरुवार यानी 25 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 26.88 अंक की गिरावट के साथ 34842.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.40 अंक की गिरावट के साथ 10288.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2812 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1511 शेयर तेजी के साथ और 1177 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 124 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ…
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने फेसबुक के जाधू होल्डिंग एलएलसी द्वारा जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। फेसबुक और जियो के बीच यह सौदा 43,574 करोड़ रुपये में हुआ है, हालांकि अप्रैल में इस निवेश की घोषणा करते हुए जियो ने जाधू होल्डिंग एलएलसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। जाधू होल्डिंग एलएलसी फेसबुक के स्वामित्व वाली एक कंपनी है। इस कंपनी ने भारत से पहले किसी भी देश की किसी कंपनी में निवेश नहीं किया है। महज दो महीने में कई समझौतों के तहत जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,15,693.95…
नई दिल्ली: सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 का आयकर विवरण दाखिल करने की समयसीमा एक माह और बढ़ाकर 31 जुलाई 2020 की. सीबीडीटी ने एक अधिसूचना के जरिये वर्ष 2019- 20 के दौरान कर छूट पाने के वास्ते विभिन्न वित्त साधनों में निवेश की समयसीमा को भी एक माह आगे बढ़ाकर 31 जुलाई 2020 कर दिया है. यानी अब कोई भी कर दाता पिछले वित्त वर्ष में कर छूट पाने के लिये 31 जुलाई 2020 तक कर छूट के विभिन्न निवेश साधनों में निवेश करके छूट पा सकता है. केंद्र सरकार ने इसके साथ ही आधार कार्ड को पैन के…
