Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज को कर्ज मुक्त बनाने के बाद मुकेश अंबानी अब जियो प्लैटफॉर्म्स और रीटेल बिजनस के लिए IPO जारी कर सकते हैं। यह जानकारी Bernstein Research ने अपनी रिपोर्ट में दी है। कंपनी ने पिछले दो महीने में 22.3 अरब डॉलर (करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये) की लिक्विडिटी जुटाई है। कंपनी ने जियो में 24.7 फीसदी की हिस्सेदारी करीब 1.16 लाख करोड़ में बेची है। इसके अलावा 53 हजार करोड़ रुपये राइट इश्यू कर कमाई है। 1.7 लाख करोड़ का फंड इकट्ठा करने के बाद रिलायंस कर्ज मुक्त हो चुकी है। इसके बैलंसशीट पर अगर ध्यान दें…

Read More

नयी दिल्ली: ह्यूंदै मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी प्रीमियम सेडान एलांट्रा का बीएस-6 डीजल इंजन संस्करण पेश किया है, जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 18.7 लाख रुपये और 20.65 लाख रुपये है। कंपनी इस कार के बीएस-6 पेट्रोल संस्करण की पेशकश पहले की कर चुकी है, जिनकी कीमत 17.6 लाख रुपये और 19.55 लाख रुपये के बीच है। ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने एक बयान में कहा एलांट्रा का नया बीएस-6 1.5 लीटर डीजल इंजन छह स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है।

Read More

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.5 फीसदी तेजी के साथ गिरावट का अनुमान लगाया है। कोरोना महामारी की वजह से इस ऐतिहासिक गिरावट का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, आईएमएफ ने साल 2021 में अर्थव्यवस्था के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई है। जिसमें विकास दर के 6 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, आईएमएफ ने 2020 में वैश्विक विकास दर नेगेटिव 4.9 प्रतिशत बताया है। अप्रैल 2020 में विश्व आर्थिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) का पूर्वानुमान 1.9 प्रतिशत अंक कम होने का अनुमान लगाया है। भारतीय मूल की आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ…

Read More

ब्रिटेन के अग्रणी कारोबारी समूह हिंदुजा ग्रुप के भाइयों का संपत्ति को लेकर विवाद इंग्लैंड के हाई कोर्ट में पहुंच गया है। हिंदुजा परिवार ब्रिटेन के अरबपतियों में आता है। यह मामला अदालत में परिवार के ‘संरक्षक’ कहे जाने वाले 84 वर्षीय श्रीचंद परमानंद हिंदुजा लेकर गए हैं। उन्होंने अपने भाइयों जी पी हिंदुजा (80), पी पी हिंदुजा (75) और ए पी हिंदुजा (69) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा दो जुलाई, 2014 के एक लेटर की ‘वैधता और प्रभाव’ के बारे में है। लेटर में कहा गया है कि सभी भाई एक-दूसरे को अपना ‘निर्वाहक’ नियुक्त करते…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद से बिगड़े देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 1540 सहकारी बैंकों को आरबीआई के तहत लाने का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया, ‘अब 1,540 सहकारी बैंक RBI के तहत आ जाएंगे. इनमें 1482 शहरी सहकारी बैंकों और 58 बहु-राज्य सहकारी बैंक शामिल हैं. इन सरकारी बैंकों को अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पर्यवेक्षी शक्तियों के तहत लाया जा रहा है; आरबीआई की शक्तियां जैसे कि अनुसूचित बैंकों पर लागू होती हैं,…

Read More

नई द‍िल्‍ली: इस सप्ताह यानी सोमवार से सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। आज सोने की कीमतों ने एक और नया इतिहास रच दिया है। कीमतों में जबरदस्‍त बढ़ोतरी देखने को म‍िली। अभी कुछ दिन पहले सोना 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। यह रिकॉर्ड भी आज यानी 24 जून को टूट गया। देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 362 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48482 रुपये पर पहुंच गया है। आज सोने का यह उच्चतम भाव है। वहीं चांदी भी 352 रुपये तेज हो गई…

Read More

मुम्बई। आज बुधवार यानी 24 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 561.45 अंक की गिरावट के साथ 34686.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.70 अंक की गिरावट के साथ 10305.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2863 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1264 शेयर तेजी के साथ और 1462 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 137 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ…

Read More

नई दिल्ली: आज बुधवार यानी 24 जून 2020 को डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज जहां दिल्ली में पेट्रोल 79.76 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं, डीजल का रेट 48 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया। लॉकडाउन खुलने के बाद से लगातार रोज पेट्रोल और डीजल महंगा हो रहा है। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी…

Read More

नयी दिल्ली। कोरोना संकट आने के बाद से इक्विटी शेयर बाजार में गिरावट के चलते बहुत सारी म्यूचुअल फंड योजनाओं के रिटर्न भी निगेटिव और ढेरों दूसरी योजनाओं के 5 साल या इससे अधिक अवधि के रिटर्न बेहद कम हो गए थे। हालांकि शेयर बाजार में सुधार के साथ म्यूचुअल फंड के रिटर्न भी थोड़े बेहतर हुए हैं। मगर एक सेगमेंट के फंड्स ने पिछले एक महीने में चौंका दिया है। ये कैटेगरी है बैंकिंग फंड्स। बैंकिंग फंड्स ने पिछले 1 महीने में 21.38 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। यानी इन फंड्स में पैसा लगाने वाले निवेशकों की पूंजी…

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की अपनी मुख्य कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से सालाना सैलरी वित्त वर्ष 2019-20 में भी 15 करोड़ रुपये रही। उनकी सैलरी पिछले लगातार 12 सालों से इसी स्तर पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कोविड-19 को देखते हुए इस वित्त वर्ष सैलरी नहीं लेने का फैसला किया है। मुकेश अंबानी ने 2008-09 से सैलरी, अलाउंस और कमीशन सभी मिलाकर अपने मेहनताने को सालाना 15 करोड़ रुपये पर बरकरार रखा हुआ है। वह अब तक सालाना 24 करोड़ रुपये से अधिक छोड़ चुके हैं जबकि कंपनी के…

Read More

मुंबई: रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्टर के प्रवर्तकों ने संबंधित कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है। पिछले सप्ताह शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने एक तरजीही आवंटन के माध्यम से प्रवर्तकों को अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की इजाजत दी थी। इस कदम का मकसद निवेशकों के विश्वास को बढ़ाना है क्योंकि प्रवर्तकों द्वारा अधिक शेयर खरीदना, शेयरधारकों के लिए एक अच्छा संकेत है। प्रवर्तकों की हिस्सेदारी मार्च 2020 तक आरइंफ्रा में 14.7 प्रतिशत और आरपावर में 19.29 प्रतिशत थी। अंबानी…

Read More

नई दिल्ली: देश में बेरोजगारी की दर घटकर लॉकडाउन से पहले के स्तर पर आ गई है। 21 जून को समाप्त हुए हफ्ते में देश में बेरोजगारी की दर 8.5 फीसदी थी। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए थे और अप्रैल तथा मई में देश में बेरोजगारी की दर 23.5 फीसदी पहुंच गई थी। हालांकि शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर अब भी लॉकडाउन से पहले के स्तर से ऊंची बनी हुई है जबकि ग्रामीण इलाकों में इसमें भारी कमी आई है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई)…

Read More

नई दिल्ली: अमेरिकी रोजगार बाजार पर नजरें टिकाए भारतीय आईटी पेशेवरों को बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सबसे लोकप्रिय एच-1बी वीजा के साथ ही अन्य विदेश कार्य वीजा जारी करने पर इस साल के अंत तक रोक लगा दी है। यह रोक चुनाव के इस महत्त्वपूर्ण वर्ष में अमेरिकी कामगारों के लिए नौकरियां सुरक्षित रखने के मकसद से लगाई गई है। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक घोषणा के मताबिक नये प्रतिबंध 24 जून से प्रभावी होंगे। इस आदेश का कई भारतीय आईटी पेशेवरों और कई अमेरिकी एवं भारतीय कंपनियों पर प्रभाव पड़ सकता…

Read More

मुम्बई। आज मंगलवार यानी 23 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 519.11 अंक की तेजी के साथ 35430.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.80 अंक की तेजी के साथ 10471.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2876 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1964 शेयर तेजी के साथ और 764 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 148 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 38 पैसे की मजबूती के साथ…

Read More

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी ने पतंजलि ने आज कोविड-19 के इलाज के लिए ‘दिव्य कोरोनिल टैबलेट’ को लॉन्च किया। यह दुनिया में कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा है। इसकी लॉन्चिंग के मौके पर बाबा रामदेव ने दावा किया कि इस दवा का जिन मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल किया गया, उनमें 69 फीसदी मरीज केवल 3 दिन में पॉजीटिव से निगेटिव और 7 दिन के अंदर 100 फीसद रोगी कोरोना से मुक्त हो गए। इस दवा का अभी तक 280 लोगों पर प्रयोग किया गया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि हमारी दवाई का सौ…

Read More

नयी दिल्ली। रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स के मुताबिक आने वाले महीनों में केंद्र सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है, जो जीडीपी के 1 फीसदी के बराबर हो सकता है। फिच, जिसने पिछले सप्ताह ही भारत की सॉवरेन रेटिंग आउटलुक को स्थिर से नकारात्मक किया है, ने कहा कि उसने रेटिंग निगेटिव करते हुए एक और राहत पैकेज को भी ध्यान में रखा। फिच के निदेशक थॉमस रूकमाकर ने कहा कि अभी भी भारत में कोरोनावायरस है और इस बात की “बहुत संभावना” है कि सरकार को अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए वित्तीय उपायों पर थोड़ा…

Read More

नयी दिल्ली: वर्जिन एटलांटिक ने दो सितंबर से लंदन से दिल्ली और लंदन से मुंबई रूट पर दोबारा उड़ानें शुरू करने की योजना बनायी है। एयरलाइन ने सोमवार को यह बात कही। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित हैं। घरेलू हवाई सेवाएं दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से दोबारा शुरू की गई हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ” वर्जिन एटलांटिक ने अगस्त 2020 से 17 अतिरिक्त गंतव्य के लिए यात्री उड़ानें दोबारा शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की है। साथ ही लंदन के हीथ्रो से…

Read More

नयी दिल्ली: यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) को बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने को मंजूरी मिल गयी है। कंपनी की विवरण पुस्तिका के अनुसार प्रबंधन अधीन परिसपंत्ति के अनुसार देश की सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधन कंपनी के मौजूदा शेयरधारक आईपीओ के तहत 3,89,87,081 इक्विटी शेयर बेचेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बैंक ऑफ बड़ौदा तीनों 1,04,59,949-1,04,59,949 शेयर बेचेंगे जबकि पंजाब नेशनल बैंक और टी रो प्राइस इंटरनेशनल 38,03,617-38,03,617 शेयर बेचेंगी। बाजार सूत्रों के अनुसार कंपनी सार्वजनिक निर्गम के जरिए 3,000 करोड़ रुपये…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने 54 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और एक कर्मचारी की मौत के बाद अरब सागर स्थित अपने दो तेल रिगों में अस्थाई रूप से परिचालन बंद कर दिया है, हालांकि इससे तेल और गैस का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। तेल रिग एक बड़ी मशीन है, जिसका इस्तेमाल धरती में गहरा छेद करने के लिए किया जाता है, ताकि तेल निकाला जा सके। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कंपनी की प्रमुख तेल फील्ड मुंबई हाई और पश्चिमी तट में स्थिति बसई…

Read More

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्टूीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई। हालांकि, कारोबार की समाप्ति तक वह इस स्तर को बरकरार नहीं रख सकी और डॉलर में पूंजीकरण घटकर 145.68 अरब डॉलर रह गया। बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपये (150 अरब डॉलर) पर पहुंच गया। हालांकि, यह सिलसिला पूरे दिन बरकरार नहीं रह पाया और कारोबार की समाप्ति…

Read More