नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज को कर्ज मुक्त बनाने के बाद मुकेश अंबानी अब जियो प्लैटफॉर्म्स और रीटेल बिजनस के लिए IPO जारी कर सकते हैं।
यह जानकारी Bernstein Research ने अपनी रिपोर्ट में दी है। कंपनी ने पिछले दो महीने में 22.3 अरब डॉलर (करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये) की लिक्विडिटी जुटाई है।
कंपनी ने जियो में 24.7 फीसदी की हिस्सेदारी करीब 1.16 लाख करोड़ में बेची है। इसके अलावा 53 हजार करोड़ रुपये राइट इश्यू कर कमाई है।
1.7 लाख करोड़ का फंड इकट्ठा करने के बाद रिलायंस कर्ज मुक्त हो चुकी है। इसके बैलंसशीट पर अगर ध्यान दें तो नेट डेट टू इक्विटी का रेशियो वित्त वर्ष 2019-20 में 0.51 टाइम्स था जो वित्त वर्ष 2020-21 में घटकर 0.06 टाइम्स हो जाने की संभावना है। यह पिछले एक दशक का सबसे न्यूनतम स्तर होगा।

