Close Menu
    What's Hot

    nv casino – Ihr führendes Ziel für Casino und Wett -Exzellenz

    June 11, 2026

    Understanding Sildenafil: Indications for Use

    June 11, 2026

    Navigating New Zealand’s Top Online Casinos with Ease and Confidence

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»बेरोजगारी दर घटकर प्री-लॉकडाउन स्तर पर पहुंची
    अन्य

    बेरोजगारी दर घटकर प्री-लॉकडाउन स्तर पर पहुंची

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश में बेरोजगारी की दर घटकर लॉकडाउन से पहले के स्तर पर आ गई है। 21 जून को समाप्त हुए हफ्ते में देश में बेरोजगारी की दर 8.5 फीसदी थी। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए थे और अप्रैल तथा मई में देश में बेरोजगारी की दर 23.5 फीसदी पहुंच गई थी।

    हालांकि शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर अब भी लॉकडाउन से पहले के स्तर से ऊंची बनी हुई है जबकि ग्रामीण इलाकों में इसमें भारी कमी आई है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने मंगलवार को अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि मनरेगा और खरीफ की बुआई के कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजगार मिला है।

    मार्च में बेरोजगारी दर 8.75 फीसदी थी और 3 मई को खत्म हुए सप्ताह में यह 27.1 फीसदी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। जून के पहले तीन हफ्तों में बेरोजगारी दर 17.5 फीसदी, 11.6 फीसदी और 8.5 फीसदी रही।

    सीएमआईई के मुताबिक शहरी इलाकों में भी बेरोजगारी दर में कमी आई है लेकिन यह अब भी लॉकडाउन से पहले की तुलना में अधिक है। 21 जून को समाप्त हफ्ते में शहरों में बेरोजगारी की दर 11.2 फीसदी थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह लॉकडाउन से पहले की तुलना में 200 आधार अंक अधिक है। लॉकडाउन से पहले 13 हफ्तों के दौरान शहरों में बेरोजगारी की दर औसतन 9 फीसदी थी।

    unemployment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअमरीका ने एच-1बी वीजा पर साल के अंत तक रोक लगाई
    Next Article आरपावर, आरइंफ्रा में प्रवर्तक बढ़ाएंगे अपनी हिस्सेदारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    nv casino – Ihr führendes Ziel für Casino und Wett -Exzellenz

    June 11, 2026

    Understanding Sildenafil: Indications for Use

    June 11, 2026

    Navigating New Zealand’s Top Online Casinos with Ease and Confidence

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Test Post Created
    June 11, 2026
    Totogaming Online Romania Casino: Varietate ş jocuri, Bonusuri, maxbet aplicație Platformă mobilie
    June 11, 2026
    Apare Coins Game autentificare cazinou un nou magazie pe termen scurt: CEC Bank dă 6,10% dobândă pe 5 luni
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.