Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: कंक्रीट के पाइप बनाने वाली कंपनी इंडियन ह्यूम पाइप को उत्तर प्रदेश सरकार से 234.91 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसे राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लखनऊ से यह ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी झांसी जिले के कुरईचा में गांवों के समूह को जलापूर्ति करेगी। कंपनी को इस परियोजना के 10 साल तक परिचालन और रखरखाव का भी ठेका मिला है। यह परियोजना दो साल के भीतर पूरी की जानी है।

Read More

मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 76.14 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच विदेशी पूंजी निकासी और तेल के दाम में तेजी से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना अमेरिका डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपया सीमित दायरे में रहा। हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, चीन के साथ सीमा पर तनाव और विदेशी पूंजी निकासी ने लाभ पर अंकुश लगाया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार…

Read More

नयी दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सरकार से मौजूदा जिंस एक्सचेंजो की तर्ज पर कोयला एक्सचेंज बनाये जाने का आग्रह किया है। इससे पारदर्शी तरीके से कोयले की खरीद-बिक्री सुनिश्चित हो सकेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि यह 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दृष्टि से एक बड़ा कदम होगा। वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खानो की नीलामी के मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को जिंस एक्सचेंजों की तर्ज पर कोयले की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए कोयला एक्सचेंज की अवधारणा पर विचार करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां एक सुझाव देना चाहता हूं। लेकिन यह…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को अब चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहिये और इसके बजाय घरेलू विनिर्माण में तेजी लाने के लिये अनुसंधान व नवाचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार आयात प्रतिस्थापन के लिये एक नयी नीति बनाने पर काम कर रही है। यह टिप्पणी ऐसे समय की गयी है, जब लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा संघर्ष नये चरम पर पहुंच गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री ने भारत में कोरोना वायरस महामारी के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की रूपरेखा…

Read More

मोदी सरकार ने ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ शुरू करने का किया फैसला नई दिल्ली: कोरोना संकट के कारण ब़ड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांव लौट चुके हैं। इन्हें रोजगार देने के मकसद से मोदी सरकार ने ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 116 जिलों में 125 दिन के अंदर 25 योजनाओं को इस अभियान के तहत लाया जाएगा। बिहार से होगी योजना की शुरुआत मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी 20 जून को इस योजना की शुरुआत बिहार से करेंगे। उन्होंने कहा…

Read More

नयी दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी। आज मेटल और बैंक शेयरों में खूब खरीदारी हुई जिसका बाजार पर काफी सकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स के करीब 1867 शेयर मजबूत हुए, जबकि 706 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 33,507.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 33,371.52 पर खुला और आखिर में 700.13 अंकों या 2.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34,208.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 34,276.01 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 9881.15 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले…

Read More

नयी दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था चार प्रतिशत संकुचित होने का अनुमान है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इतना ही नहीं एडीबी का अनुमान है कि ‘विकासशील एशिया’ का हिस्सा रहे देश 2020 में ‘बड़ी मुश्किल से वृद्धि’ कर पाएंगे। इस बहुपक्षीय वित्तीय संगठन ने अपनी रिपोर्ट एशियाई विकास परिदृश्य में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अपनाए गए उपायों से आर्थिक गतिविधियों को नुकसान होने और निर्यात मांग कमजोर पड़ने की संभावना है। ‘विकासशील…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में जितना कोयला भंडार है, उस हिसाब से देश को दुनिया का सबसे बड़ा कोयला निर्यातक बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। प्रधानमंत्री कोयला ब्लाकों में वाणिज्यिक खनन लाइसेंस की नीलामी प्रक्रिया के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला ब्लाकों की नीलामी से सरकार को देश में अगले पांच से सात साल में 33,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश की…

Read More

नई दिल्ली: बहुचर्चित AGR मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने PSU के चार लाख करोड के बकाया में से 96 फीसदी बिल को वापस ले लिया है. DoT की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि 96 फीसदी यानी 3.7 लाख करोड़ रुपये के बिल वापस ले लिए गए हैं. मामले की अगली सुनवाइ जुलाई के तीसरे हफ्ते में होगी. पिछली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने PSU से AGR का बकाया चार लाख करोड़ रुपये मांगने पर दूरसंचार विभाग को फटकार लगाई थी. अदालत ने…

Read More

कार निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित कार नई होंडा सिटी से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ लॉन्चिंग से पहले इस कार से जुड़ी जानकारी सामने आ गई हैं। सेडान कार सेगमेंट में होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली नई सिटी की तस्वीर, फीचर्स, इंजन सहित कई जानकारियां कंपनी ने शेयर की हैं। ऑटो इंडस्ट्री में होंडा सिटी पहली ऐसी कार है जो एलेक्सा रिमोट कैपेबिलिटी के साथ आएगी। इस फीचर के जरिए कार मालिक घर में बैठे हुए भी आसानी से अपनी कार से कनेक्टर कर सकेंगे। नई सिटी में फुल LED हेडलैम्प, LED…

Read More

रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को संशोधित करते हुए निगेटिव कर दिया है। इसके पहले फिच ने भारत के लिए स्टेबल आउटलुक की बात कही थी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कमजोर किया। फिच रेटिंग्स की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा कि भारत के लिए लंबी अवधि की इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को बीबीबी- (BBB-) पर बरकरार रखा है। इससे पहले 26 मई को फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (2020-21) में भारतीय अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। फिच…

Read More

नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को कहा कि उसने शिक्षा क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी लट्टू मीडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी ने अपने ‘एयरटेल स्टार्टअप एक्सीलरेटर’ कार्यक्रम के तहत यह निवेश किया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक लट्टू मीडिया (लट्टू किड्स) की विशेषज्ञता बच्चों के लिए डिजिटल शिक्षा के उपकरण बनाने में है। कंपनी की एप में 10 साल से कम उम्र के बच्चों को अंग्रेजी की शब्दावली, अंग्रेजी पढ़ने और गणित कौशल सिखाने पर अधिक ध्यान दिया गया है। इस एप में कार्टून और खेल के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाता है। बयान…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आरईसी का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 62 प्रतिशत घटकर 474 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बुधवार को बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में उसे 1,252.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में आरईसी की आय बढ़कर 7,903.56 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में 6,663.83 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 4,972.27 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में…

Read More

नयी दिल्ली: मुथूट फाइनेंस लिमिटेड (एमफिन) ने बुधवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 52.4 प्रतिशत बढ़कर 835.78 करोड़ रुपये हो गया और इस दौरान स्वर्ण ऋण की मांग काफी अधिक रही। कंपनी ने 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 548.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था। कंपनी ने बताया कि स्वर्ण ऋण कारोबार के कारण बीते साल कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। लॉकडाउन के कारण मार्च के अंतिम 15 दिनों को छोड़कर यह पूरे साल बेहतरीन रहा। एमफिन के प्रबंध निदेशक जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट ने पीटीआई-भाषा से कहा,…

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा है कि कोविड-19 महामारी के चलते घोषित मोरेटोरियम अवधि के दौरान लोन की किस्तों के स्थगित भुगतान के लिए ब्याज पर ब्याज लगाने का कोई वाजिब आधार नहीं है। जस्टिस अशोक भूषण की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि अगर किसी मोरेटोरियम की घोषणा कर दी गई तो उसका वांछित उद्देश्य पूरा होना चाहिए। सरकार को इस मामले में दखल देने पर विचार करना चाहिए क्योंकि हर मुद्दा बैंकों पर नहीं छोड़ा जा सकता है। इस बेंच में जस्टिस एस. के. कौल और एम. आर. शाह भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट की…

Read More

मुम्बई। आज बुधवार यानी 17 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 97.30 अंक की गिरावट के साथ 33507.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.85 अंक की गिरावट के साथ 9881.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2720 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1433 शेयर तेजी के साथ और 1125 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 162 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 99 प्रतिशत घटकर 27 करोड़ रुपये रह गया। रिफाइनिंग मार्जिन कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में नरमी से पेट्रोलियम भंडार पर हुए नुकसान के कारण कंपनी का लाभ कम हुआ है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एचपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुद्ध लाभ में कमी का मुख्य कारण पहले के बचे तेल भंडार पर…

Read More

नयी दिल्ली: देश का ई-खुदरा बाजार में तेजी से विकास होगा और 35 करोड़ खरीदारों के साथ इसका कारोबार 2025 तक 100 से 120 अरब डॉलर सकल वस्तु मूल्य (जीएमवी) पर पहुंच जाने का अनुमान है। बेन एंड कंपनी की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि 850 अरब डॉलर मूल्य का भारतीय खुदरा बाजार दुनिया का चौथा बड़ा बाजार है लेकिन इसका बड़ा हिस्सा असंगठित है। इसमें कहा गया है, ‘‘यह बाजार ई-खुदरा इकाइयों और भारतीय खरीदारों पर उनके बढ़ते प्रभाव के साथ बदलाव की दहलीज पर खड़ा…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी अनुषंगी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश के जरिये बेची है। शेयरधारिता नियमों के अनुपालन के तहत यह हिस्सेदारी बेची गयी है।बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बिक्री पेशकश (ओएफएस) 12 जून और 15 जून,2020 को दो किस्तों में हुई। बैंक ने जुटायी गयी राशि का खुलासा नहीं किया है। बैंक ने कुल 2,10,00,000 इक्विटी शेयर बेचने की जानकारी दी है जो 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।हालांकि न्यूनतम मूल्य 725 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2.1 करोड़…

Read More

नयी दिल्ली: तेल कंपनियों ने लगातार 11वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि की है। बुधवार को पेट्रोल का दाम 55 पैसे और डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। कुल मिलाकर पिछले 11 दिन में पेट्रोल 6.02 रुपये और डीजल का दाम 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है। तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.73 रुपये से बढ़कर 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम 75.19 रुपये से बढ़कर 75.79 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम…

Read More