Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»विलयन और अर्जन»एचपीसीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 27 करोड़ रुपये रह गया
    विलयन और अर्जन

    एचपीसीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 27 करोड़ रुपये रह गया

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 99 प्रतिशत घटकर 27 करोड़ रुपये रह गया। रिफाइनिंग मार्जिन कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में नरमी से पेट्रोलियम भंडार पर हुए नुकसान के कारण कंपनी का लाभ कम हुआ है।

    इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एचपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुद्ध लाभ में कमी का मुख्य कारण पहले के बचे तेल भंडार पर नुकसान और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी को जनवरी-मार्च 2020 तिमाही में माल भंडार पर 4,113 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे इस मद में 1,224 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

    इसके अलावा कंपनी को विदेशी मुद्रा विनिमय के मामले में 975 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि पिछले साल 2018-19 की इसी तिमाही में उसे इस मद में 256 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। एचपीएल को 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 1.23 डॉलर का नुकसान हुआ जबकि उसे पिछले साल 2018-19 की इसी तिमाही में 4.51 डॉलर प्रति बैरल का मार्जिन मिला था। वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में एचपीसीएल की सकल बिक्री 71,268 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 72,840 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में एचपीसीएल को 2,637 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 6,029 करोड़ रुपये था।

    hpcl
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत में 2025 तक ई-रिटेल बाजार का कारोबार 120 अरब डॉलर जीएमवी पहुँच सकता है
    Next Article शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    विप्रो वेंचर्स में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी विप्रो

    February 27, 2025

    जेएसडब्ल्यू समूह असम में करेगा बड़ा निवेश

    February 25, 2025

    भारतीय कंपनियों की चौथी तिमाही में राजस्व वृद्धि 7-8% रहने की उम्मीद : आईसीआरए

    February 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.